Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Eid Miladunnabi 2024 : रायगढ़ में भाईचारा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी पर्व, एक दूसरे की अमन चैन की मांगी दुआ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायगढ़

Eid Miladunnabi 2024 : रायगढ़ में भाईचारा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी पर्व, एक दूसरे की अमन चैन की मांगी दुआ

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/09/16 at 4:00 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
Eid Miladunnabi 2024 : रायगढ़ में भाईचारा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी पर्व, एक दूसरे की अमन चैन की मांगी दुआ
Eid Miladunnabi 2024 : रायगढ़ में भाईचारा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी पर्व, एक दूसरे की अमन चैन की मांगी दुआ
SHARE

Eid Miladunnabi 2024 : रायगढ़ में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी पर्व पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में चारों दिशाओं में भव्य लंगर लगाए गए, जिनमें समुदाय के बच्चे, बड़े, बूढ़े, महिला एक साथ शामिल हुए। यह पर्व इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है और इसे सद्भावना, प्रेम, और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है।

- Advertisement -

सुबह से ही शहर की गलियों में लोगों का जोश देखने लायक था। नगर में विभिन्न स्थानों पर जुलूस निकाले गए, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान धार्मिक कव्वाली और पैगंबर मोहम्मद के जीवन और उनके संदेशों को याद किया गया। जुलूस की अगुआई शहर के प्रमुख लोगों ने की और उन्होंने लोगों को मोहम्मद के उपदेशों पर चलने और समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

लंगरों का आयोजन विभिन्न सामाजिक संगठनों और समुदायों द्वारा किया गया था, जिनमें सभी जाति और धर्म के लोगों ने भाग लिया। लंगरों में लोगों ने बढ़-चढ़कर सेवा दी और सामूहिक रूप से भोजन किया, जिससे आपसी प्रेम और सहयोग की भावना मजबूत हुई। इस दौरान शहर में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई। हालांकि कुछ दिन पूर्व पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक आयोजित कर सभी को समझाइश भी दी गई थी, जिसका सभी ने पालन किया। जुलुस चारो कोनो से निकलकर चांदनी चौक पहुंचा और वहां से शहर भ्रमण कर गांजा चौक मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए अमन चैन की दुआ मांगी।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Video-2024-09-16-at-3.20.55-PM-1.mp4
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Video-2024-09-16-at-3.20.55-PM.mp4
TAGGED: Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, Eid Miladunnabi 2024, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, ईद मिलादुन्नबी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Ganesh Visarjan 2024 Muhurat: कल इन शुभ मुहूर्त में करे बप्पा का विसर्जन Ganesh Visarjan 2024 Muhurat : कल इन शुभ मुहूर्त में करे बप्पा का विसर्जन
Next Article Eid Miladunnabi 2024 : सादगी से मना ईद मिलादुन्नबी का जश्न, शहर में निकाली जुलूस-ए-मुहम्मदी  Eid Miladunnabi 2024 : सादगी से मना ईद मिलादुन्नबी का जश्न, शहर में निकाली जुलूस-ए-मुहम्मदी 

Latest News

India Pakistan Ceasefire : भारत और पाकिस्तान में संघर्ष विराम, फिल्मी सितारों ने दी प्रक्रिया, जानिए क्या बोले
Breaking News देश मनोरंजन May 10, 2025
CG News: जयस्तंभ कॉम्प्लेक्स में नगर निगम आयुक्त का औचक निरीक्षण: अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई
Grand News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
CG News: रायगढ़ शहर में नालों की सफाई को लेकर आयुक्त ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक
Grand News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
CG NEWS : विकासखंड देवभोग के ग्राम झाखरपारा में आयोजित हुआ समाधान शिविर, हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?