Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : राहुल गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में 3 FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : राहुल गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में 3 FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/09/20 at 4:06 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : राहुल गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला 
CG NEWS : राहुल गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला 
SHARE

 

रायपुर। CG NEWS : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। अमेरिका में सिखों पर टिप्पणी के लिए राहुल गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में तीन एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाने में एक, बिलासपुर जिले के बिलासपुर सिविल लाइंस थाने में दो मामले गुरुवार को दर्ज किए गए। वहीं दुर्ग जिले के कोतवाली थाने में शुक्रवार को एक एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि राहुल गांधी अपने बयान पर सफाई दे चुके हैं, लेकिन विरोध और प्रदर्शन का दौर जारी है।

- Advertisement -
Ad image
रायपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ यह एफआईआर भाजपा नेता अमरजीत छाबड़ा की शिकायत पर दर्ज की है। छाबड़ा के आवेदन के आधार पर राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहित (बीएनएस) की धारा 299 और 302 के तहत दर्ज किया है। बीएनएस की ये धाराएं धार्मिक भावना आहत करने से जुड़ा है।
प्रदेश में तीन एफआईआर दर्ज 
हाल ही में अमेरिका यात्रा के दौरान की गई टिप्पणियों के माध्यम से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में तीन जगहों पर तीन एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये मामले भाजपा नेताओं की शिकायतों के आधार पर दर्ज किए गए हैं। सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं ने राज्य के अन्य जिलों के पुलिस थानों में भी इसी तरह की शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

इन धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में गांधी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य जिसका उद्देश्य धार्मिक विश्वासों का अपमान करना या किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है) और 302 (शब्दों, ध्वनियों, इशारों या वस्तुओं द्वारा जानबूझकर किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह है मामला
रायपुर में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि गांधी ने यह टिप्पणी की है कि क्या सिखों को भारत में पगड़ी या कड़ा पहनने और गुरुद्वारा जाने की अनुमति होगी। छाबड़ा ने शिकायत में कहा कि गांधी के बयान से भारत में सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने दावा किया कि “पूरी दुनिया में और यहां तक कि भारत में भी सिख समुदाय को पगड़ी, कड़ा पहनने और गुरुद्वारा जाने से मना नहीं किया गया है। यहां तक कि प्रधानमंत्री भी पगड़ी पहनकर गुरुद्वारा जाते हैं। गांधी के बयान का उद्देश्य शांतिप्रिय सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है, जिससे समाज के अन्य धर्मों के साथ भेदभाव और दुश्मनी पैदा हो सकती है।” दुर्ग कोतवाली थाने में मामला भाजपा की दुर्ग जिला इकाई के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने दर्ज कराया है। भाजपा नेताओं ने दुर्ग, सरगुजा और कुछ अन्य जिलों के अन्य थानों में भी इसी मुद्दे पर शिकायत दर्ज कराई है। गांधी ने यह टिप्पणी 9 सितंबर को वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया उपनगर हर्नडॉन में सैकड़ों भारतीय अमेरिकियों की एक सभा को संबोधित करते हुए की थी।

TAGGED: # latest news, 3 FIRs registered against Rahul Gandhi in Chhattisgarh, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : विधायक गुरु खुशवंत साहेब बने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, गोमती साय को भी मिली ये जिम्मेदारी CG BREAKING : विधायक गुरु खुशवंत साहेब बने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, गोमती साय, लता उसेंडी को मिली ये जिम्मेदारी
Next Article CG NEWS : केंद्रीय जेल मे गांजा तस्करी मामले में सजा काट रहे कैदी की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा  CG NEWS : केंद्रीय जेल मे गांजा तस्करी मामले में सजा काट रहे कैदी की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा 

Latest News

CG NEWS: सिंधी काउंसिल को मिला उत्कृष्ट सेवाकार्य सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ को सम्मानित
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 19, 2025
CG NEWS: सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
Grand News छत्तीसगढ़ सरगुजा July 19, 2025
CG NEWS: फिर मौत का चौक बना राछाभाटा, ट्रेलर-बाइक की भीषण टक्कर में पति गंभीर, CCTV में कैद हुआ हादसा
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा दुर्घटना July 19, 2025
CG NEWS : परिया-काकुर के घने जंगलों में हुई भीषण मुठभेड़, 6 माओवादी के शव बरामद, 48 लाख का था इनाम  
छत्तीसगढ़ नारायणपुर July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?