Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER ALERT : जाते जाते फिर बरसेंगे बदरा, छग में बारिश लेकर आया नया अपडेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER ALERT : जाते जाते फिर बरसेंगे बदरा, छग में बारिश लेकर आया नया अपडेट

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/09/21 at 5:27 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG WEATHER ALERT : प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG WEATHER ALERT : प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SHARE

 

Contents
शुक्रवार को नहीं हुई बारिशद्रोणिका और चक्रवात के असर से होगी वर्षा

रायपुर। CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। अब जाते-जाते मौसम फिर से एक बार दम दिखाने जा रहा है। छत्तीसगढ़ में मानसून का अंतिम सप्ताह में भी अच्छी वर्षा के आसार दिखाई दे रहे हैं। शनिवार से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ वज्रपात और हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।

- Advertisement -
Ad image

23 सितंबर से छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता में वृद्धि होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

राजस्थान के कुछ भाग से दक्षिण पश्चिम मानसून के बिदाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना भी बन रही है। रायपुर में 21 सितंबर को आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री और 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

शुक्रवार को नहीं हुई बारिश

  • शुक्रवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री जशपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

द्रोणिका और चक्रवात के असर से होगी वर्षा

मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, शिवपुरी, सीधी, जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम-मध्य बंगाल के खाड़ी और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

दूसरा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर और उसके आसपास 21 सितंबर को बनने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने के बाद, इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 23 सितंबर को बनने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब होगी बोनस बारिश
प्रदेश में कई जगहों पर अतिरिक्त बारिश हुई है, तो वहीं कुछ जिलों में कम बारिश हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि अब कुछ ही दिनों में मानसून प्रदेश से रवाना होने वाला है. उससे पहले बचे हुए कुछ दिनों में जो बारिश होगी तो अतिरिक्त बारिश होगी. मालूम हो कि बस्तर संभाग के कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है.

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: बस्तर में शांतिपूर्ण तरीके से रहा कांग्रेस का एक दिवसीय छत्तीसगढ़ बन्द CG: बस्तर में शांतिपूर्ण तरीके से दिखा कांग्रेस का एक दिवसीय छत्तीसगढ़ बन्द का असर
Next Article BIG ACCIDENT: भीषण सड़क हादसा, सब्जी से भरे टेंपो और कार की जोरदार भिड़ंत 4 गंभीर घायल एक की हुई मौके मौत BIG ACCIDENT: भीषण सड़क हादसा, सब्जी से भरे टेंपो और कार की जोरदार भिड़ंत 4 गंभीर घायल एक की हुई मौके मौत

Latest News

CG NEWS: “डबल इंजन सरकार विपक्ष का गला घोंट रही है” – कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ईडी कार्रवाई पर जताई कड़ी आपत्ति
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
CG NEWS: 7 दिन बाद भी मासूम के हथियारों का नहीं लगा सुराग आईजी दौरे के बाद हो सकता है खुलासा
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 18, 2025
CG NEWS: सक्ती जिले से बड़ी खबर सोंठी फाटक के पास दिल दहला देने वाला हादसा – ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत, शव क्षत-विक्षत हालत में मिला
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 18, 2025
CG NEWS: विधानसभा सत्र के अंतिम दिन ED की कार्रवाई पर भूपेश बघेल का हमला ट्वीट कर कहा- ‘“तमनार के पेड़ों का मुद्दा उठाना था, ‘साहेब’ ने भेज दी ED”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?