Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Maa Bamleshwari Temple : डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर का दरवाजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

Maa Bamleshwari Temple : डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर का दरवाजा

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/09/22 at 4:29 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Maa Bamleshwari Temple : डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर का दरवाजा
Maa Bamleshwari Temple : डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर का दरवाजा
SHARE

 

Contents
ऐसी है साज-सज्जा की योजनासाज सज्जा कराई जा रही
- Advertisement -

राजनांदगांव। Maa Bamleshwari Temple : डोंगरगढ़ में पहाड़ी पर विराजित विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी (बमलई) मंदिर में डेढ़ क्विंटल वजनी चांदी का दरवाजा लगेगा। नवरात्र पर्व (Navratri 2024) के पहले पुराने को निकालकर नया दरवाजा लगा दिया जाएगा। इसकी लागत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये होगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

दरवाजे पर लगाए जाने वाली चांदी की चादर की मोटाई 22 गेज की होगी, जिसे रायपुर में तैयार कराया गया है। इसे लकड़ी के ऊपर नई डिजाइन के साथ चढ़ाया जाएगा। इसके लिए महाराष्ट्र के नासिक से छह कारीगरों की टीम डोंगरगढ़ पहुंच गई है।

एक-दो दिन में काम शुरू करा दिया जाएगा। ऊपर मंदिर में लगभग 17 वर्ष पहले करीब 60 किलो वजनी चांदी का दरवाजा लगवाया गया था, जो पुराना होने के कारण टूट-फूट गया है। उसी दरवाजे को बदला जाना है। पुराने दरवाजे की चांदी का उपयोग उसे गलाकर अन्य जगह किया जाएगा।

  • नए दरवाजे में आकर्षक डिजाइन बनवाई जा रही। इसमें धार्मिक चिन्हों के अतिरिक्त अन्य तरह की कलाकारी भी रहेगी। चांदी की चादर शनिवार को रायपुर से पहुंच गई। अब उसे प्रेस कर साइज से काटी जाएगी।
  • दूसरी तरफ नीचे वाले बम्लेश्वरी मंदिर को प्राचीनतम स्वरूप दिया जा रहा है। मंदिर के सामने वाले भाग में बिछाए गए गुलाबी पत्थर की पालिश भी कराई जा रही है। उसे केमिकल से लेमीनेट कर चमकाया जाएगा।
  • पिलरों में नक्काशी कर देवी-देवताओं की आकृति भी उकेरी जा रही है। साथ ही गुंबज वाले हिस्से में जीर्णोद्धार का जो काम शेष रह गया था, उसे भी पूरा कराया जा रहा है। पत्थरों वाला काम ओडिशा के 20 कलाकार कर रहे हैं।

ऐसी है साज-सज्जा की योजना

  • 22 गज मोटी होगी चांदी की परत
  • 6 कारीगर आ चुके हैं नासिक से
  • 17 वर्ष पहले 60 किलो चांदी का लगा था दरवाजा
  • 20 कलाकार कर रहे पत्थरों वाला काम

साज सज्जा कराई जा रही

नवरात्र पर्व के पहले ऊपर व नीचे, दोनों मंदिर की साज-सज्जा कराई जा रही है। ऊपर मंदिर वाला चांदी का दरवाजा नया बनवाया जा रहा है। डेढ़ क्विंटल चांदी लगेगी। इसमें लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च आएगा जिसका वहन ट्रस्ट करेगा। एक-दो दिन में काम शुरू होगा। पर्व के पहले अधिकतम काम कराने का प्रयास है। बाकी बाद में होगा। – मनोज अग्रवाल, अध्यक्ष, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट, डोंगरगढ़

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, Maa Bamleshwari Temple:
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : महाराष्ट्र कांग्रेस ने 16 बागी उम्मीदवारों को 6 साल के लिए किया निलंबित  BIG BREAKING : उदय भानु चिब होंगे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, आदेश जारी 
Next Article BIG BREAKING: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को पेड़ से बांधकर पिटाई, बच्चों को अंडे नहीं देने पर की घिनौनी हरकत BIG BREAKING: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पेड़ से बांधकर पिटाई, बच्चों को अंडे नहीं देने पर की घिनौनी हरकत

Latest News

CG NEWS : पर्यावरण का अद्भुत संदेश देता सुशील गिड़िया का मकान, वृक्ष को बचाने घर की दीवारों में दी जगह
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 5, 2025
04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
Aaj Ka Rashifal 5 June 2025: आज गंगा दशहरा पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
राशिफल June 5, 2025
GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?