Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Oscars 2025 : फिल्म ‘लापता लेडीज़’ की ऑस्कर 2025 में एंट्री, इस कैटेगिरी के लिए चुना गया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

Oscars 2025 : फिल्म ‘लापता लेडीज़’ की ऑस्कर 2025 में एंट्री, इस कैटेगिरी के लिए चुना गया

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/09/23 at 1:55 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
Oscars 2025 : फिल्म 'लापता लेडीज़' की ऑस्कर 2025 में एंट्री, इस कैटेगिरी के लिए चुना गया
Oscars 2025 : फिल्म 'लापता लेडीज़' की ऑस्कर 2025 में एंट्री, इस कैटेगिरी के लिए चुना गया
SHARE

मुंबई। Oscars 2025 : किरण राव की कॉमेडी ड्रामा लापता लेडीज की 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में एंट्री हो चुकी है. फिल्म को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी के लिए चुना गया है. इस फिल्म का निर्देशन किरण राव ने किया है और आमिर खान इसके को-प्रोड्यूसर हैं. यह ये फिल्म 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है।

फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन ने अहम रोल प्ले किया है. हाल ही में किरण राव ने कहा था कि यह उनका सपना है कि लापता लेडीज ऑस्कर में जाए. जिसके बाद फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य चेन्नई में इकट्ठे हुए और घोषणा की कि वे 97वें अकादमी पुरस्कारों में भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में लापता लेडीज को भेज रहे हैं.

आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ से धोबी घाट के बाद किरण राव ने निर्देशन में वापसी की है. सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, फिल्म को 2023 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में दिखाया गया था. इसे फेस्टिवल में मौजूद दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन मिला. 95वें अकादमी पुरस्कार भारत के लिए बहुत खास थे क्योंकि एसएस राजामौली की आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए अकादमी पुरस्कार जीता. डॉक्यूमेंट्री सेक्शन में भी भारत ने बाजी मारी, जिसमें द एलीफेंट व्हिस्परर्स ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री (शॉर्ट) जीती. शौनक सेन की ऑल दैट ब्रीथ्स को भी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर के लिए नॉमिनेशन मिला लेकिन यह नहीं जीत पाई.

 

TAGGED: Laapataa Ladies In Oscars 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : रील बनाने से मना करने पर 14 साल की लड़की ने की आत्महत्या CG NEWS : रील बनाने से मना करने पर 14 साल की लड़की ने की आत्महत्या
Next Article SASURAL VIVAD : बहू को पटक-पटककर पीटा, सबूत दिखाने के बाद भी नहीं सुन रही पुलिस, दर्ज कर दिया काउंटर FIR SASURAL VIVAD : बहू को पटक-पटककर पीटा, सबूत दिखाने के बाद भी नहीं सुन रही पुलिस, दर्ज कर दिया काउंटर FIR

Latest News

CG NEWS : थाने में चली गोली, मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 8, 2025
Aaj Ka Rashifal 8 june 2025 : कैसा रहेगा आपका दिन, इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
राशिफल June 8, 2025
CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?