Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अचानक जिला अस्पताल फिर पहुंचे कलेक्टर:स्टाफ के क्विक रिस्पॉन्स को परखा, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, मरीजों से जाना हालचाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

अचानक जिला अस्पताल फिर पहुंचे कलेक्टर:स्टाफ के क्विक रिस्पॉन्स को परखा, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, मरीजों से जाना हालचाल

Vijay Sinha
Last updated: 2024/09/23 at 9:10 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सजग एवं गंभीर कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने 10 दिन के भीतर आज पुनः जिला अस्पताल गरियाबंद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के एनआरसी कक्ष, नवजात शिशु निगरानी ईकाई, दवाई स्टोर रूम, विभिन्न वार्डों, ड्रेसिंग कक्ष, ओटी एवं अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से जिला अस्पताल में प्रदान किए जा रहे स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

- Advertisement -

उन्होंने पिछले सप्ताह निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों का पालन सुनिश्चित कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिये। साथ ही परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बनाये रखने तथा मरीजों के लिए उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने एनआरसी वार्ड में जाकर गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की ईलाज की सुविधा एवं भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही भर्ती बच्चों को दिये जाने वाले भोजन एवं पोषण आहारों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने एनआरसी कक्ष के रसोई घर में भी जाकर खाद्यान्न सामग्रियों की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की जांच की। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अस्पताल के पुरुष एवं महिला वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से उनका हाल चाल जाना।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

साथ ही उनके परिजनों से इलाज की व्यवस्था एवं डॉक्टर की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम श्री राकेश गोलछा, सीएमएचओ डॉ गार्गी यदु पाल, सिविल सर्जन डॉ. मुकेश हेला, डॉ हरीश चौहान एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

- Advertisement -

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने ओपीडी में चिकित्सकों की बैठक व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जगह की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए चेम्बरों को अच्छे ढंग से व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। साथ ही मरीजों की बीमारियों के प्रति जागरूकता एवं सजगता के लिए अद्यतन सूचना पटल एवं शिक्षा संचार के पोस्टर लगाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने मरीजों की जानकरी के लिए 112 हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी पोस्टर के माध्यम से सभी जगहों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: स्वर्गीय रतिराम देवांगन की पुण्यतिथि के अवसर पर शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला ग्राम छतौद में न्यौता भोज का आयोजन
Next Article Naxalite encounter in CG : कांकेर से बड़ी खबर, मुठभेड़ में 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर Three Naxalites killed in CG : नारायणपुर में मुठभेड़, जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?