Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Big news: ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: जगन्नाथ मंदिर के प्रसाद में घी की गुणवत्ता की होगी जांच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेश

Big news: ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: जगन्नाथ मंदिर के प्रसाद में घी की गुणवत्ता की होगी जांच

Aarti Beniya
Last updated: 2024/09/25 at 2:01 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
Big news: ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: जगन्नाथ मंदिर के प्रसाद में घी की गुणवत्ता की होगी जांच
Big news: ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: जगन्नाथ मंदिर के प्रसाद में घी की गुणवत्ता की होगी जांचBig news: ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: जगन्नाथ मंदिर के प्रसाद में घी की गुणवत्ता की होगी जांच
SHARE

 

- Advertisement -

पुरी | Big news: पुरी से बड़ी खबर आ रही है। ओडिशा सरकार ने मंगलवार को पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में प्रसाद तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घी की गुणवत्ता की जांच का आदेश दिया है। यह फैसला आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में लड्डू तैयार करने के लिए उपयोग किए गए घी में पशु वसा (चर्बी) के कथित प्रयोग को लेकर उठे विवाद के बाद लिया गया। सरकार ने यह कदम श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया है, ताकि प्रसाद की गुणवत्ता और शुद्धता पर कोई सवाल न उठे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पुरी के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर ने बताया कि यहां इस तरह के कोई आरोप नहीं लगे हैं, लेकिन प्रशासन 12वीं सदी के मंदिर में ‘कोठा भोग’ (देवताओं के लिए प्रसाद) और ‘बराडी भोग’ (ऑर्डर पर प्रसाद) तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे घी की गुणवत्ता की जांच करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य संचालित ओडिशा मिल्क फेडरेशन (ओमफेड) पुरी मंदिर में इस्तेमाल के लिए घी का एकमात्र आपूर्तिकर्ता है।

उन्होंने कहा कि मिलावट की किसी भी आशंका को दूर करने के लिए ओमफेड की ओर से आपूर्ति किए जा रहे घी के मानक की जांच करने का निर्णय लिया गया है। ओमफेड के साथ-साथ मंदिर के उन सेवकों से भी बात की जाएगी, जो प्रसाद तैयार करते हैं।

सेवक ने किया था मिलावटी घी के इस्तेमाल का दावा
इस बीच सेवक जगन्नाथ स्वैन महापात्रा ने दावा किया कि पहले मंदिर परिसर में दीये जलाने के लिए मिलावटी घी का इस्तेमाल किया जाता था। उन्होंने कहा कि अब इसे रोक दिया गया है। हम मंदिर के मुख्य प्रशासक से यहां इस्तेमाल किए जाने वाले घी की पूरी जांच करने का अनुरोध करेंगे। भक्तों की आस्था बहुत महत्वपूर्ण है।

तिरुपति मंदिर विवाद के बाद लिया गया फैसला
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा दावा किए जाने के बाद तिरुपति मंदिर में लड्डू की गुणवत्ता पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनका दावा है कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान लड्डू बनाने में घटिया सामग्री और चर्बी का इस्तेमाल किया गया था।

 

TAGGED: BIG NEWS, Images & Pictures, Puri Mandir Photos, ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, जगन्नाथ मन्दिर, पुरी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : युवक ने खेत में खाया जहर, फिर बुआ और चाचा को फोन कर दी जानकारी, इलाज के दौरान मौत  CG NEWS : युवक ने खेत में खाया जहर, फिर बुआ और चाचा को फोन कर दी जानकारी, इलाज के दौरान मौत 
Next Article CG NEWS : सांसद विजय बघेल ने डेढ़ करोड़ लागत के 30 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन CG NEWS : सांसद विजय बघेल ने डेढ़ करोड़ लागत के 30 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Latest News

BIG NEWS : जंग के बीच सड़कों पर उतरे इमरान खान के समर्थक, रिहा करने की कर रहे मांग, पीएम शरीफ पर लगाया गलत फैसले लेकर जनता की जिंदगी खतरे में डालने का आरोप
Breaking News NATIONAL देश विदेश May 9, 2025
BIG NEWS: भारत के हमले से पाकिस्तान में खौफ, डर से बंकर में घुसा पीएम शरीफ, सैनिकों के देश छोड़ने के फैसले से सदमे में जनता
Breaking News देश May 9, 2025
INDIA – PAKISTAN WAR LIVE : कई पाकिस्तानी फाइटर जेट तबाह, पायलट पकड़ा गया, पहली तस्वीर आई सामने
Breaking News May 9, 2025
BIG BREAKING : बड़े धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों की लाइटें बंद, दिल्ली में इंडिया गेट को कराया गया खाली, पंजाब में स्कूलों में छुट्टी
Breaking News May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?