Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में अब इस विभाग में बंपर नौकरियां, मुख्यमंत्री के निर्देश पर 362 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने दी मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रोजगार

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में अब इस विभाग में बंपर नौकरियां, मुख्यमंत्री के निर्देश पर 362 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने दी मंजूरी

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/09/26 at 2:45 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी : मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिल्ली में यूपीएससी तैयारी के लिए 135 सीटों की वृद्धि को वित्त से मंजूरी
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी : मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिल्ली में यूपीएससी तैयारी के लिए 135 सीटों की वृद्धि को वित्त से मंजूरी
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में शासकीय विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग की स्वीकृति एवं विभागों द्वारा भर्ती विज्ञापन का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, नगर सैनिकों सहित अन्य विभागों में रिक्त पदों की भर्ती की वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति एवं भर्ती की लंबित प्रक्रिया शुरू करने की सहमति के बाद विभाग भर्ती की प्रक्रिया को पूरा करने में जुटे हैं।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने न्यायालयों में रिक्त पदों पर नई भर्ती की मंजूरी दे दी है। न्यायालयों में कुल 362 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों की कमी को दूर कर न्यायपालिका के कार्यों को सुचारू बनाना है। उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव के निर्देशानुसार विधि विधायी विभाग द्वारा रिक्त पदों की पूर्ति के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव प्रेषित किया गया था। मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर विधि एवं विधायी विभाग की प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने तत्काल स्वीकृति प्रदान की है।

- Advertisement -

वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद न्यायालयों में व्यवहार न्यायाधीश के 57, स्टेनोग्राफर के 46, सहायक ग्रेड-3 के 118, स्टेनोटायपिस्ट के 07, वाहन चालक के 08, प्रोसेस सर्वर के 05 और चौकीदार, गार्डनर, स्वीपर, वाटरमेन के 83 एवं एक सहायक प्रोग्रामर के रिक्त पदों की पूर्ति का रास्ता खुल गया है। राज्य के न्यायालयों में रिक्त पदों की भर्ती होने से न केवल न्यायालयों में कार्य दक्षता बढ़ेगी, बल्कि न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने में भी मदद मिलेगी। न्यायालयों में कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या होने से कामकाज का निष्पादन भी समय पर हो सकेगा।

यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी 321 पदों पर बीते छह महीने से लंबित भर्ती की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। व्यापम द्वारा ली गई ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन आगामी 30 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक पूरा करने के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न संवर्ग के रिक्त 650 पदों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 181 पदों, ग्रामीण आजीविका मिशन में 237 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति ली जा चुकी है। बिलासपुर में 465 नगर सैनिकों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, Chhattisgarh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : PLGA बटालियन नंबर 1 के शहरी नेटवर्क को पुलिस ने किया ध्वस्त, घेराबंदी कर दो सप्लायर को पकड़ा  CG NEWS : PLGA बटालियन नंबर 1 के शहरी नेटवर्क को पुलिस ने किया ध्वस्त, घेराबंदी कर दो सप्लायरों को पकड़ा 
Next Article CG NEWS : छग समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ का अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी, मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, 8 महीने से नहीं मिला वेतन  CG NEWS : छग समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ का अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी, मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, 8 महीने से नहीं मिला वेतन 

Latest News

09 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत की बारिश, किसे रहना होगा सावधान
09 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत की बारिश, किसे रहना होगा सावधान
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 9, 2025
“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?