Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : हटाए जाएंगे लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए पटवारी, राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम साय ने दिए निर्देश 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING : हटाए जाएंगे लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए पटवारी, राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम साय ने दिए निर्देश 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/09/27 at 2:48 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG BREAKING : हटाए जाएंगे लंबे समय से एक ही जगह पर पर जमे हुए पटवारी, राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम साय ने दिए निर्देश 
CG BREAKING : हटाए जाएंगे लंबे समय से एक ही जगह पर पर जमे हुए पटवारी, राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम साय ने दिए निर्देश 
SHARE

 

रायपुर। CG BREAKING : मैं साल 1990 में नया-नया विधायक बना, तब साधु की तरह दिखने वाले लंबी कद काठी का एक व्यक्ति मेरे पास आवेदन लेकर आया। वे मेरे जन्म यानी साल 1964 से राजस्व के एक मामले को लेकर राजस्व कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। उन्हें अपने मामले की सारी जानकारियां याद थी और कागज पलटने तक की जरूरत नहीं पड़ती थी। मैं उन्हें अपनी गाड़ी से एसडीएम कार्यालय लेकर गया और मामले का निराकरण कराया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज निवास कार्यालय में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान यह प्रसंग सुनाया और कहा कि हमें राजस्व अमले की पूरी व्यवस्था को दुरुस्त करना है। राजस्व विभाग सीधे आम आदमी से जुड़ा है और हमें इसकी छवि सुधारने के लिए काम करना है। बैठक में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लंबे समय से एक ही जगह पर पर जमे हुए पटवारियों को हटाया जाए और एक ऐसी व्यवस्था तैयार करें जिसमें नियत समय के बाद पटवारी का अनिवार्य रूप से उस हल्के और तहसील क्षेत्र से स्थानांतरण हो जाए। उन्होंने कहा कि आम जनों को दैनिक सरकारी कामकाज में पटवारी के सहयोग की जरूरत पड़ती है। श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पटवारी अपने मुख्यालय में रहकर कार्य करें, यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के विभिन्न शासकीय कार्यालयों की भूमि का शासन के पक्ष में नामांतरण का काम अभियान चलाकर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नगरीय क्षेत्रों में शहरी पट्टों के वितरण के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर ली जाए।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि फौती नामांतरण, बंटवारा, अविवादित नामांतरण सहित राजस्व मामलों के निराकरण में तेजी लाई जाए और इसे समय सीमा में ही पूरा करें। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए डिजिटल नवाचारों पर भी तेजी के साथ काम करें।
राजस्व विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने मुख्यमंत्री को राजस्व विभाग की योजनाओं, गतिविधियों और विभागीय आवश्यकताओं से अवगत कराया। उन्होंने राजस्व विभाग के प्रशासनिक इकाई की मूलभूत जानकारी के साथ ही स्वामित्व योजना, राहत कार्यालय के कार्य, राजस्व न्यायालय, जिओ रिफ्रेंसिंग, डिजिटल क्रॉप सर्वे सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अद्यतन जानकारी साझा की।

- Advertisement -

बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय पी. दयानंद, राहुल भगत और आयुक्त भू अभिलेख रमेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मुख्यमंत्री साय राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की कर रहे हैं समीक्षा, योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की ले रहे हैं जानकारी, नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने पर हो रही है चर्चा CG NEWS : मुख्यमंत्री साय राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की कर रहे हैं समीक्षा, योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की ले रहे हैं जानकारी, नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने पर हो रही है चर्चा
Next Article Uttar Pradesh : दहेज में भैंस नहीं दी तो महिला को मारपीट कर घर से निकाला, सास-ससुर और पति पर FIR दर्ज  Uttar Pradesh : दहेज में भैंस नहीं दी तो महिला को मारपीट कर घर से निकाला, सास-ससुर और पति पर FIR दर्ज 

Latest News

Gariaband : संघर्ष, सेवा और सम्मान की कहानी: सहायक उपनिरीक्षक हयात हुए सेवानिवृत्त, गरियाबंद पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
Gariaband : संघर्ष, सेवा और सम्मान की कहानी: सहायक उपनिरीक्षक हयात हुए सेवानिवृत्त, गरियाबंद पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
छत्तीसगढ़ June 30, 2025
CG BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, एसएसपी ने 171 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को भेजा इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट 
Breaking News VACCINE छत्तीसगढ़ जशपुर June 30, 2025
CG Vyapam : व्यापमं की उप अभियंता सिविल और विद्युत यांत्रिकी भर्ती परीक्षा की डेट आई सामने, जानिए कब होगी
CG Vyapam : व्यापमं की उप अभियंता सिविल और विद्युत यांत्रिकी भर्ती परीक्षा की डेट आई सामने, जानिए कब होगा?
Grand News June 30, 2025
Politics News : भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, बताई जा रही यह वजह  
Grand News June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?