Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम जिले में लगाई सौगातों की झड़ी, विभिन्न निर्माण कार्यो, क्षेत्र विकास के लिए 1 करोड़ 91 लाख 50 हजार रुपये की घोषणा की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कवर्धाछत्तीसगढ़

CG NEWS : उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम जिले में लगाई सौगातों की झड़ी, विभिन्न निर्माण कार्यो, क्षेत्र विकास के लिए 1 करोड़ 91 लाख 50 हजार रुपये की घोषणा की

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/09/29 at 9:20 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
CG NEWS : उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम जिले में लगाई सौगातों की झड़ी, विभिन्न निर्माण कार्यो, क्षेत्र विकास के लिए 1 करोड़ 91 लाख 50 हजार रुपये की घोषणा की
CG NEWS : उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम जिले में लगाई सौगातों की झड़ी, विभिन्न निर्माण कार्यो, क्षेत्र विकास के लिए 1 करोड़ 91 लाख 50 हजार रुपये की घोषणा की
SHARE

रायपुर। CG NEWS : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखंड के ग्राम गंगापुर, नवघटा, मोहगांव खैरझिटी कला, बानो, कोको, छाटा और ग्राम दलपुरवा मे ग्रामीणवासियों से जनसंपर्क कर सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग, समस्या और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके अनेक मांगों को तत्काल पूरा करते हुए 01 करोड 91 लाख 50 हजार रूपए के विकास कार्यों की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बिजली और राजस्व के प्रकरणों के तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि साय सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों की मांग को पूरा करते हुए ग्राम गंगापुर में महतारी सदन के लिए 30 लाख, सीसी रोड के लिए 10 लाख, मंच निर्माण के लिए 03 लाख, ठाकुर देव चौक मंच के पास क्रांकिटकरण के लिए 01 लाख रुपए, ग्राम नवघटा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख, सामुदायिक शौचालय के लिए 3.50 लाख रुपए, ग्राम मोहगांव में महतारी सदन के लिए 30 लाख रूपये, बंजारी मां डामरीकरण के लिए 43 लाख रूपए, सामुदायिक भवन पुराना पंचायत के पास 5 लाख रूपए, शौचालय के लिए 3 लाख रुपए, ग्राम खैरझीटी में सीसी रोड मुक्तिधाम रोड़ 3 लाख रुपए, गोठान के पास 2 लाख रूपये, महतारी सदन के लिए 30 लाख रूपये, सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए, सामुदायिक शौचालय के लिए 3.50 लाख रुपए, ग्राम बानो में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, सामुदायिक शौचलय के लिए 3.50 लाख रुपए, सीसी रोड़ के लिए 5 लाख की घोषणा की।

- Advertisement -
Ad image

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के विकासखंड कवर्धा के ग्राम गंगापुर, नवघटा, मोहगांव खैरझिटी कला, बानो, कोको, छाटा और ग्राम दलपुरवा में जनसंपर्क करते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को सुना और उन्हें सरकार की योजनाओं और विकासात्मक पहलुओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाना है ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

- Advertisement -

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महतारी सदन के लाभों पर प्रकाश डाला

- Advertisement -

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विभिन्न ग्रामों में आयोजित जनसंपर्क के दौरान कहा कि महतारी सदन केंद्र महिलाओं के सशक्तीकरण का एक महत्वपूर्ण कदम है। उपमुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि महतारी सदन से गांवों में विकास की नई लहर आएगी और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि महतारी सदन से महिलाएं अपने अधिकारों और समस्याओं के बारे में जागरूक होंगी और अपने सामूहिक मुद्दों पर चर्चा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि महतारी सदन में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे महिलाएं नई तकनीकों और कौशलों में प्रशिक्षित हो सकेंगी।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME : मामूली विवाद में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार  CG CRIME : मामूली विवाद पर पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
Next Article CG NEWS : बालोद में बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आप के जांच कमेटी की रिपोर्ट, AAP उपाध्यक्ष दुर्गा झा बोली- सरकार हाई लेवल जांच करें   CG NEWS : बालोद में बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आप के जांच कमेटी की रिपोर्ट, AAP उपाध्यक्ष दुर्गा झा बोली- सरकार हाई लेवल जांच करें  

Latest News

Chhattisgarh : सीएम विष्णु देव साय ने सुनी 'मन की बात' की 123वीं कड़ी, कहा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने बढ़ाया उत्साह
Chhattisgarh : सीएम विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी, कहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने बढ़ाया उत्साह
छत्तीसगढ़ June 29, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने की सौजन्य मुलाकात, सीएम ने महतारी वंदन योजना को लेकर कही यह बात 
छत्तीसगढ़ देश June 29, 2025
CG NEWS : प्रेमिका पर शक बना खूनी कहानी की वजह, बहनों को भी नहीं बख्शा, जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 29, 2025
CG : नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
CG : नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?