Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: WEATHER UPDATE : प्रदेश में आज मानसून की विदाई…. पारा चढ़ा, 2 दिन में और बढ़ेगा तापमान 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

WEATHER UPDATE : प्रदेश में आज मानसून की विदाई…. पारा चढ़ा, 2 दिन में और बढ़ेगा तापमान 

Aarti Beniya
Last updated: 2024/09/30 at 9:31 AM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
WEATHER UPDATE : प्रदेश में आज मानसून की विदाई.... पारा चढ़ा, 2 दिन में और बढ़ेगा तापमान 
WEATHER UPDATE : प्रदेश में आज मानसून की विदाई.... पारा चढ़ा, 2 दिन में और बढ़ेगा तापमान 
SHARE

WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मानसून सीजन का आज आखिरी दिन है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, अगले 2 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

2 दिनों से रायपुर समेत कई जिलों में मानसून पर ब्रेक लगने के चलते उमस बढ़ गई है। गर्मी के चलते लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा तापमान 34.9 डिग्री महासमुंद में दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में पारा 21.6 और सरगुजा जिले में डिग्री रहा।

- Advertisement -
Ad image

हालांकि आज बस्तर संभाग के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं मानसून खत्म होने तक सरगुजा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जशपुर, दुर्ग और बेमेतरा में औसत से भी कम बारिश दर्ज की गई है। इन जिलों में सूखे जैसे हालात हैं।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ जगह हो सकती है बारिश

रविवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। रविवार की सुबह 8 बजे तक रिकॉर्ड किए गए आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा बारिश कोंडागांव जिले के माकड़ी 60 मिलीमीटर बारिश हुई।

बस्तर के जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार

आज और आने वाले एक-दो दिनों में भी बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का ही अनुमान है। मौसम विज्ञानियों ने मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंट आबू, डीसा, सुरेन्द्र नगर, जूनागढ़ से होकर गुजर रही है।

उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में सुबह का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक स्थित है। यह दबाव दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है जिसके कारण बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

अधिकतर शहरों में औसत से ज्यादा चढ़ा पारा

29 सितंबर को ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान औसत से अधिक रहा। रायपुर में दिन का पारा 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। बिलासपुर में दिन का तापमान 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था।

अंबिकापुर में 31. 9 डिग्री टेंपरेचर रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था। जगदलपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा जो औसत से 2.3 डिग्री ज्यादा था। वहीं राजनांदगांव में 32.5 डिग्री टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया।

 

TAGGED: Chhattisgarh, DURG, GRANDNEWS, GRANDUPDATE, latest, news, Raipur, weatherupdate
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Supreme Court: तिरुपति लड्डू विवाद और कोलकाता डॉक्‍टर रेप-मर्डर सहित कई अहम मामलों की सुनवाई
Next Article CG HATYAKAND : ब्लाइंड मर्डर केस की सुलझी गुत्थी, नौकरानी के बेटा निकला कातिल, पैसों की लालच में की हत्या CG HATYAKAND : ब्लाइंड मर्डर केस की सुलझी गुत्थी, नौकरानी के बेटा निकला कातिल, पैसों की लालच में की हत्या

Latest News

CG NEWS: किसानों को खाद नहीं, मगर कालाबाजारी जोरों पर! 600 बैग खाद से लदा ट्रक पकड़ाया, 36 घंटे से कार्रवाई ठप, कृषि विभाग मौन
Grand News छत्तीसगढ़ July 17, 2025
Rajinikanth’s ‘Coolie: 400 करोड़ पर लटकी तलवार! रजनीकांत की ‘कुली’ की कहानी इंटरनेट पर लीक, फिल्ममेकर्स की नींद उड़ाई
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ मनोरंजन July 17, 2025
CG NEWS: कृषि विभाग के उड़नदस्ता टीम द्वारा जिले के विभिन्न उर्वरक विक्रय केन्द्रों का किया गया औचक निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 17, 2025
CG NEWS: गरियाबंद-बेटियाँ सीख रहीं खुद की हिफाज़त,आत्मरक्षा से बढ़ा आत्मबल और आत्मविश्वास,अब हर चुनौती का डटकर करेंगी सामना
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?