Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CRIME NEWS : मां की हत्या कर दिल, दिमाग, किडनी, आंत खा गया बेटा, कोर्ट ने कहा- ऐसे नरभक्षी बेटे को मौत की ही सजा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइममहाराष्ट्र

 CRIME NEWS : मां की हत्या कर दिल, दिमाग, किडनी, आंत खा गया बेटा, कोर्ट ने कहा- ऐसे नरभक्षी बेटे को मौत की ही सजा 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/10/03 at 2:53 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
 CRIME NEWS : मां की हत्या कर दिल, दिमाग, किडनी, आंत खा गया बेटा, कोर्ट ने कहा- ऐसे नरभक्षी बेटे को मौत की ही सजा 
 CRIME NEWS : मां की हत्या कर दिल, दिमाग, किडनी, आंत खा गया बेटा, कोर्ट ने कहा- ऐसे नरभक्षी बेटे को मौत की ही सजा 
SHARE

 

Contents
सेशन कोर्ट ने 2021 में दी थी फांसीशराब के लिए पैसे नहीं देने पर की थी हत्या‘दोषी में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं’

 

- Advertisement -
Ad image

मुंबई।  CRIME NEWS : बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस बेटे की फांसी को सजा को बरकरार रखा है, जिसने पहले मां की बेरहमी से हत्या की, फिर उसके अंग तवे पर पकाने के लिए निकाले थे। कोर्ट ने कहा कि यह नरभक्षण का मामला है। मौजूदा प्रकरण दुर्लभतम केस की श्रेणी में आता है। दोषी शख्स में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है। यह बर्बरता पूर्ण ढंग से मां की हत्या का मामला है। दोषी की प्रवृत्ति नरभक्षी की है। यह टिप्पणी करते हुए जस्टिस रेवती मोहिते ढेरे और जस्टिस पीके चव्हाण ने दोषी बेटे की सजा ए मौत को यथावत रखा।

- Advertisement -

इससे पहले दोषी शख्स सुनील कुचकोरावी को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। तब बेंच ने सजा को कायम रखे जाने की जानकारी दी। इस दौरान कुचकोरावी को हाई कोर्ट के निर्णय के खिलाफ 30 दिन के भीतर सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के अधिकार के बारे में भी जानकारी दी गई और उसकी अपील को खारिज कर दिया। वर्तमान में उसे पुणे की येरवडा सेंट्रल जेल में रखा गया है।

- Advertisement -

सेशन कोर्ट ने 2021 में दी थी फांसी

कोल्हापुर की सेशन कोर्ट ने कुचकोरावी को जुलाई 2021 में फांसी की सजा सुनाई थी। निचली अदालत ने यह सजा सुनाते हुए कहा था कि इस घटना ने समाज की चेतना को झकझोर है। यह अत्यधिक क्रूरता और बेशर्मी से जुड़ा मामला है, मां के दर्द को बताने के लिए शब्द नहीं हैं।

इस तरह सत्र न्यायालय ने दोषी शख्स के प्रति किसी प्रकार की नरमी दिखाने से इनकार कर दिया था। चूंकि फांसी को सजा हाई कोर्ट की पुष्टि के अधीन होती है, इसलिए राज्य सरकार ने जहां सजा को कायम रखने के लिए कोर्ट में अपील की थी, वही दोषी शख्स ने सजा के फैसले को चुनौती दी थी।

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर की थी हत्या

अभियोजन पक्ष के मुताबिक अपीलकर्ता ने 28 अगस्त, 2017 को 63 वर्षीय मां यलम्मा की हत्या की थी, क्योंकि मां ने बेटे को शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए थे। बाद में उसने मां के हृदय, लीवर समेत कई अंगों को निकाला था। फिर उन्हें तलकर खाए थे। सरकारी वकील ने अपीलकर्ता के प्रति किसी भी प्रकार की उदारता दिखाने का विरोध किया था।

‘दोषी में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं’

कोर्ट ने कहा कि दोषी ने न केवल अपनी मां की हत्या की है बल्कि उसके अंगों को पकाकर खाया भी है, जो जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। हाई कोर्ट ने कहा कि अपराधी की प्रवृतियों को देखते हुए नहीं लगता कि उसमें सुधार के कोई लक्षण हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर इसकी मौत की सजा कम कर आजीवन कारावास में तब्दील की जाती है, तब भी वह इसी तरह के अपराध कर सकता है।

TAGGED: CRIME NEWS, नरभक्षण, बॉम्बे हाईकोर्ट, सुनील कुचकोरावी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : गाय चराने जंगल गए तीन बच्चों पर गिरी बिजली, एक लड़के की मौत CG NEWS : गाय चराने जंगल गए तीन बच्चों पर गिरी बिजली, एक लड़के की मौत
Next Article GRAND NEWS : हमारा प्रयास नक्सली गोली की भाषा छोड़कर आत्मसमर्पण करें और मुख्यधारा में जुड़ें : मुख्यमंत्री साय CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के चाचा का निधन, सीएम साय ने जताया दुख 

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?