Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त, किसानों के खाते में पहुंची 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त, किसानों के खाते में पहुंची 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/10/05 at 5:19 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त, किसानों के खाते में पहुंची 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार 
CG NEWS : प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त, किसानों के खाते में पहुंची 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार 
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम जिले से देश के लगभग 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के ऑनलाइन अंतरण कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के रूप में प्रदेश के 24 लाख 98 हजार से अधिक किसानों के खातों में 566 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की राशि अंतरित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। श्री साय ने इस मौके पर प्रदेश के किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 17 वीं किश्त की तुलना में इस बार 66 हजार 485 अधिक किसानों ने योजना का लाभ उठाया है। इससे पहले भी 16 वीं किश्त की तुलना में 17वीं किश्त का लाभ उठाने वाले किसानों की संख्या 01 लाख 11 हजार 518 अधिक थी। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किश्त-दर-किश्त लाभान्वित होने वाले किसानों की संख्या में बढ़ोतरी होना इस बात का प्रमाण है कि भारत के कृषि क्षेत्र में कितनी तेजी से प्रगति हो रही है। यह मोदी सरकार पर किसानों के मजबूत भरोसे का भी प्रमाण है। श्री साय ने कहा कि 18 वीं किश्त के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के जो किसान भाई-बहन आज लाभान्वित हो रहे हैं, उनमें 02 लाख 49 हजार 867 वन-पट्टा धारक हैं और 30 हजार 408 किसान पीवीटीजी योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को सार्थक कर रही है।

- Advertisement -

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, ईश्वर साहू, गुरु खुशवंत साहेब और डॉ. रामप्रताप मौजूद रहे।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, INDIA, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : देव सराय भवन का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया लोकार्पण, कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद CG NEWS : देव सराय भवन का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया लोकार्पण, कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
Next Article CG : इस बार 1 नहीं, चार नवंबर से मनाया जाएगा राज्योत्सव, इस वजह से छत्‍तीसगढ़ सरकार ने लिया ये फैसला CG : इस बार 1 नहीं, चार नवंबर से मनाया जाएगा राज्योत्सव, इस वजह से छत्‍तीसगढ़ सरकार ने लिया ये फैसला

Latest News

Aaj Ka Rashifal 16 May 2025: आज माँ लक्ष्मी की कृपा से इन 4 राशियों के जीवन में आएगा सुधार, पढ़ें आज का अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 24 May 2025: आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा, बन जाएंगे सभी बिगड़े कार्य, पढ़ें आज का राशिफल
Grand News May 24, 2025
Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
Cricket खेल May 23, 2025
CG Police Transfer : एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?