Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : विश्व विजय सिंह तोमर ने राज्य युवा आयोग अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई मंत्री और विधायक हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : विश्व विजय सिंह तोमर ने राज्य युवा आयोग अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई मंत्री और विधायक हुए शामिल

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/10/05 at 6:13 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : विश्व विजय सिंह तोमर ने राज्य युवा आयोग अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई मंत्री और विधायक हुए शामिल
CG NEWS : विश्व विजय सिंह तोमर ने राज्य युवा आयोग अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई मंत्री और विधायक हुए शामिल
SHARE

 

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के नए अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने आज युवा आयोग कार्यालय में युवा आयोग अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। युवा आयोग अध्यक्ष पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, युवा एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह,अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं विधायक गुरू खुशवंत साहेब, विधायक शुशांत, शुक्ला शामिल हुए।

- Advertisement -
Ad image

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विश्व विजय सिंह तोमर प्रदेश के प्रत्येक शैक्षणिक संस्था व अन्य स्थानों पर युवाओं से मिलकर उन्हें एक धागा में पिरोकर छत्तीसगढ़ के उन्नति के लिए कार्य करवाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति समर्पित विश्वविजय सिंह तोमर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर सबसे पहले कार्य करना शुरू किया था। उसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक करते हुए नगर निगम अंबिकापुर में पार्षद का चुनाव भी जीता। विश्व विजय सिंह तोमर के निश्चित ही राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष का कार्य पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने विजय विजय सिंह तोमर को राज्य युवा आयोग अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई उसे मैंने पूरी निष्ठा से पूरा किया। लगातार संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को पूरा करने के लिए अपने से बड़ों का मार्गदर्शन लिया। उन्होंने कहा कि राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन करूंगा। छत्तीसगढ़ राज्य को विकसित बनाने के लिए युवाओं की पूर्ण सहभागिता हो इसके लिए युवाओं को साथ में लेकर कार्य करना है। छत्तीसगढ़ युवाओं से सम्पन्न राज्य है और यहां के युवा बहुत ही परिश्रमी एवं मेहनती है। उन्होंने राज्य युवा आयोग अध्यक्ष बनाने जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी पदाधिकारियों का आभार माना

इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अमरजीत छाबड़ा, उमेश घोरमोड़े, युवा मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी वैभव बैस, जिला मंत्री अमित मेशरी शाह, चिंटू राजपाल, कपिल चौहान, संग्राम सिंह राणा, गप्पी सुराना, सुमित प्रताप सिंह, मयूर कुंदनानी, अमन प्रताप सिंह, सत्यम चंद्राकर, राजा पांडे एवं सैकड़ो युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नगर पंचायत की फायर ब्रिगेड के फर्जीवाड़े का हुआ बड़ा खुलासा, देखिये यह खास रिपोर्ट CG NEWS : नगर पंचायत की फायर ब्रिगेड के फर्जीवाड़े का हुआ बड़ा खुलासा, देखिये यह खास रिपोर्ट
Next Article MP NEWS : होटल मे हुआ विस्फोट, कई कर्मचारी घायल MP NEWS : होटल में हुआ विस्फोट, कई कर्मचारी घायल

Latest News

CG NEWS : हिरासत में ली गई सूदखोर रोहित तोमर की पत्नी भावना, पति को लेकर हो रही पूछताछ 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 15, 2025
CG NEWS : ग्राम पंचायत कुथुर मे डायरिया का प्रकोप जारी, 7 लोग अस्पताल में भर्ती
Grand News July 15, 2025
निलंबित
CG NEWS : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एम.आई.एस. प्रशासक तत्काल प्रभाव से निलंबित
छत्तीसगढ़ जशपुर July 15, 2025
अनुपस्थिति और लापरवाही पर पटवारी बर्खास्त विभागीय जांच में दोष सिद्ध, कलेक्टर गरियाबंद की सख्त कार्रवाई
Grand News July 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?