Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : लिव इन में रहकर कई बार बनाए शारीरिक संबंध, अब युवक ने किया शादी इंकार, केस दर्ज 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS : लिव इन में रहकर कई बार बनाए शारीरिक संबंध, अब युवक ने किया शादी इंकार, केस दर्ज 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/10/07 at 12:05 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : लिव इन में रहकर कई बार बनाए शारीरिक संबंध, अब युवक ने किया शादी इंकार, केस दर्ज 
CG NEWS : लिव इन में रहकर कई बार बनाए शारीरिक संबंध, अब युवक ने किया शादी इंकार, केस दर्ज 
SHARE

 

रायगढ़। CG NEWS : जिले में शादी के सुनहरे सपने दिखाकर अपने साथ रायगढ़ लाकर लिव इन में रखकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकर जाने वाले फरेबी आशिक के खिलाफ पीड़िता ने रिपोर्ट लिखाई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -
Ad image
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पिछले साल 2023 में एक शादी समारोह में अनुराग विश्वकर्मा निवासी टिमरलगा सारंगढ़ युवती से मिला था और अनुराग के द्वारा मोबाइल नंबर मांगने पर युवती ने उसे अपना मोबाइल नंबर दिया था। जिसके बाद दोनों ने फोन के जरिये एक दूसरे से बातचीत करना शुरू कर दी थी। इस बीच अनुराग ने फोन पर युवती को बोला कि तुमको पसंद करता हूं, शादी करूंगा बोलते हुए प्यार का इजहार किया। जिससे पीड़िता उसकी बातों में आ गई थी।
पैसे कमाने के नाम पर बुलाया रायगढ़
पीड़िता ने बताया कि हम दोनों अक्तूबर 2023 तक मोबाइल फोन के जरिये बात करते रहे और कभी उसके मिलने आने के बाद कई जगह घूमने भी गए थे। इस बीच अनुराग ने पीड़िता से कहा था कि हम दोनों रायगढ़ जाकर काम करते हैं और कुछ पैसे होने के बाद घरवालों से बात करके शादी कर लेंगे। जिसके बाद पीड़िता अपने परिजनों को रायगढ़ काम करने जाने के नाम से घर से निकली थी।
कई बार बनाए संबंध
पीड़िता ने बताया कि रायगढ़ आई तो अनुराग ने पहले से रूम देखकर रखा था। उसने कहा कि मेरे आने के बाद 19 नवंबर 2023 को दोनों किराये के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में साथ में रहने लगे। इस दौरान अनुराग एक किराना दुकान में काम करता था और वह एक साड़ी दुकान में काम करती थी। इस बीच 20 नवंबर को अनुराग ने शादी की बात कहते हुए पहली बार शारीरिक संबंध बनाए और फिर बाद में लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
एक माह बाद फिर बुला लिया 
पीड़िता ने बताया कि 15 जुलाई को वह अनुराग से बोली कि घर वाले कुछ दिन के लिये बुला रहे है, मैं कल घर जाऊंगी और परिजनों से शादी के लिये बात करूंगी। तब अनुराग उस पर गुस्सा हो गया था। तब पीड़िता के शादी करने की बात कहने पर अनुराग ने कहा कि मैं अपने घर वालों को बताउंगा बोला था और शादी के लिये राजी हो गया था। पीड़िता ने बताया कि एक माह बाद उसे अनुराग फोन कर वापस आने की बात बोला, जिस पर 29 अगस्त को वापस आई, तब अनुराग फिर से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

शादी की बात टालता रहा

पीड़िता ने बताया कि शादी की बात करने पर अनुराग कल बताउंगा बोलता, लेकिन रोजाना किसी न किसी बहाने से शादी की बात को टाल देता था। पीड़िता ने बताया कि 11 सितंबर की सुबह जब वह नहाने गई थी तब अनुराग उसे बिना कुछ बताए अपने घर चला गया, जिससे फोन करने पर उसका फोन बंद बता रहा था।
परिजनों ने गाली-गलौज कर भगाया
पीड़िता ने बताया कि अनुराग विश्वकर्मा के घर जाकर उससे बात करने की कोशिश की, तब उसकी मामी व मौसी ने शादी करने से इनकार करते हुए गाली-गलौज कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर उक्त मामले की रिपोर्ट लिखाई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article WEATHER UPDATE : ठंड के मौसम का काउंटडाउन शुरू! बदलते मौसम का ताजा अपडेट जानें WEATHER UPDATE : ठंड के मौसम का काउंटडाउन शुरू! बदलते मौसम का ताजा अपडेट जानें
Next Article MP NEWS : मुख्यमंत्री का शस्त्र पूजन कार्यक्रम प्रस्तावित, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण और अधिकारियों की ली बैठक MP NEWS : मुख्यमंत्री का शस्त्र पूजन कार्यक्रम प्रस्तावित, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण और अधिकारियों की ली बैठक

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?