Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG: CM साय और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की अहम बैठक आज, विकास और नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर होगी चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG: CM साय और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की अहम बैठक आज, विकास और नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर होगी चर्चा

Aarti Beniya
Last updated: 2024/10/08 at 12:26 PM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
CG: CM साय और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की अहम बैठक आज, विकास और नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर होगी चर्चा
CG: CM साय और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की अहम बैठक आज, विकास और नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर होगी चर्चा
SHARE

CG:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 3:45 बजे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से वाणिज्य भवन, दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं, नई औद्योगिक नीति और राज्य में व्यापार एवं निवेश के अवसरों पर गहन चर्चा की संभावना है।

- Advertisement -

ई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण पर होगी चर्चा
मुख्यमंत्री साय, राज्य की नयी इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर केंद्रीय मंत्री से सुझाव लेंगे और औद्योगिक कॉरिडोर की संभावनाओं पर भी विस्तार से बातचीत करेंगे। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में औद्योगिक ढांचे को मजबूती देने के लिए निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को रायपुर आने का आमंत्रण भी दे सकते हैं, जिससे वे राज्य की औद्योगिक परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकें और स्थानीय उद्योगों के साथ संवाद कर सकें। इसके अलावा, राज्य में नई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण और उससे संबंधित परियोजनाओं को गति देने पर भी विचार किया जाएगा।

- Advertisement -

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में होगा विकास कार्य
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह दिल्ली दौरा काफी महत्वपूर्ण है। कल उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की, जिसमें राज्य की विकास योजनाओं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रही शांति एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई थी। इस मुलाकात के बाद आज की बैठक में भी राज्य के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।
राज्य में आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

- Advertisement -

मुख्यमंत्री के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, औद्योगिक नीतियों में सुधार लाना और केंद्र सरकार के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ को निवेश का आदर्श गंतव्य बनाना है। इस दिशा में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से यह बैठक, राज्य के औद्योगिक और व्यापारिक भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

TAGGED: Ambikapur News, Bhilai news, BILASPUR NEWS, cg, JAGDALPUR NEWS, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: रायपुर के WRS कॉलोनी में भव्य रावण दहन की तैयारियां अंतिम चरण में, 53 सालों से जारी परंपरा CG: रायपुर के WRS कॉलोनी में भव्य रावण दहन की तैयारियां अंतिम चरण में, 53 सालों से जारी परंपरा
Next Article CG: डोंगरगढ़ में हुई घटना के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर, डिप्टी सीएम ने सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए CG: डोंगरगढ़ में हुई घटना के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर, डिप्टी सीएम ने सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए

Latest News

CG NEWS: ग्रामीणों को तीन माह से नहीं मिला राशन,परिवार को खाने के पड़े लाले, पोषण में हो रही दिक्कत, ग्रामीणों ने की शिकायत,
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
RAIPUR NEWS : राजधानी में देह व्यापार का खुलासा, किराए के मकान में पकड़ाए 3 लड़कियां, संचालक-संचालिका भी गिरफ्तार 
Grand News June 1, 2025
Farmer Loan: किसानों के लिए खुशखबरी, बिना गिरवी रखे मिलेगा लाखों का लोन!
Business Grand News छत्तीसगढ़ देश June 1, 2025
CG ACCIDENT NEWS : हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दादा – पोते की मौत, दादी की हालत गंभीर, परिवार में पसरा मातम 
Grand News June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?