Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Jagdalpur News : प्राथमिकता से पूर्ण होंगे विकास कार्य, राशि की नहीं होगी कोई कमी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जगदलपुर

Jagdalpur News : प्राथमिकता से पूर्ण होंगे विकास कार्य, राशि की नहीं होगी कोई कमी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/10/11 at 9:00 AM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
Jagdalpur News : प्राथमिकता से पूर्ण होंगे विकास कार्य, राशि की नहीं होगी कोई कमी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
Jagdalpur News : प्राथमिकता से पूर्ण होंगे विकास कार्य, राशि की नहीं होगी कोई कमी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
SHARE

जगदलपुर। Jagdalpur News : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर शहर के विभिन्न वार्डों में लाखों रुपए के विकास कार्यों का गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने विधिवत भूमि पूजन किया। विधायक निधि से शहर के अलग-अलग वार्डो में सीसी सड़क कार्य का भूमि पूजन किया गया।

शहर के महेंद्र कर्मा वार्ड में सीसी सड़क निर्माण 11 लाख 58 हजार, विजय वार्ड में सीसी सड़क लागत 05 लाख कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में सीसी सड़क लागत 08 लाख निर्माण जिसकी कुल लागत कुल 26 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी। क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे।

- Advertisement -
Ad image

आगे उन्होंने कहा कि जनता के मांग के अनुरूप शहर में चौमुखी विकास कार्य होंगे विकास कार्य में समझौता नहीं किया जाएगा। जन मानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। विकास अनवरत जारी रहेगा। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी,वार्डवासियों के मांग के अनुरूप निर्माण कार्य किए जाएंगे। किरण देव ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में चौमुखी विकास होंगे। आज विधायक निधि से शहर मे लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण होने चाहिए।

महापौर सफीरा साहू ने भी अपनी बातें रखी। इस दौरान भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव , वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, योगेंद्र पांडे, भारती श्रीवास्तव, निर्मल प्रसाद पाणिग्रही,नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, श्वेता बधेल, दिगंबर राव, पार्षद त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, ममता पोटाई, राजपाल कसेर,नेहा धुव, सुनीता सिंह सहित निगम के कार्यपालनअभियंता गोपाल भारद्वाज, राजेश श्रीवास्तव,निगम के अधिकारी, कर्मचारी, काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, JAGDALPUR NEWS, किरण सिंह देव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : ट्रेन पर यात्रा के समय शिक्षक ने स्कूल के छात्र से की मारपीट, परिजन आक्रोशित CG NEWS : ट्रेन में यात्रा के समय शिक्षक ने स्कूल के छात्र से की मारपीट, परिजन आक्रोशित
Next Article MP NEWS : भाजपा पार्टी के विधायक ने दिया इस्तीफा, विधायक की सुनवाई नहीं हो होने का लगाया आरोप MP NEWS : भाजपा पार्टी के विधायक ने दिया इस्तीफा, विधायक की सुनवाई नहीं हो होने का लगाया आरोप

Latest News

CG NEWS: छोटे पाव मज़बूत कदम सामाजिक संस्था ने स्कूली बच्चो को किया छातो का वितरण
Grand News छत्तीसगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: दुर्ग में डीजल चोरी का बड़ा मामला, 1 लाख से ज्यादा का डीजल उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 17, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के विमोचन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
SPORTS NEWS: रायपुर में किकबॉक्सिंग का महासंग्राम शुरू, 1500 प्रतिभागियों के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़
Grand News खेल छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?