Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal, 12 October 2024: देखिये आज का राशिफल और जानिए अपने ग्रहों की दिशा, आप के जीवन में क्या होगा खास, क्या रुके हुए काम होंगे पुरे, इन सभी के सवाल आज के राशिफल में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Aaj Ka Rashifal, 12 October 2024: देखिये आज का राशिफल और जानिए अपने ग्रहों की दिशा, आप के जीवन में क्या होगा खास, क्या रुके हुए काम होंगे पुरे, इन सभी के सवाल आज के राशिफल में

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2024/10/12 at 8:35 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
6 Min Read
Aaj Ka Rashifal, 12 October 2024: देखिये आज का राशिफल और जानिए अपने ग्रहों की दिशा, आप के जीवन में क्या होगा खास, क्या रुके हुए काम होंगे पुरे, इन सभी के सवाल आज के राशिफल में
Aaj Ka Rashifal, 12 October 2024: देखिये आज का राशिफल और जानिए अपने ग्रहों की दिशा, आप के जीवन में क्या होगा खास, क्या रुके हुए काम होंगे पुरे, इन सभी के सवाल आज के राशिफल में
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 12 October 2024: 12 अक्टूबर दिन शनिवार को चंद्रमा का संचार श्रवण नक्षत्र से शनि की राशि मकर में हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज अमला नामक शुभ योग बन रहा है। इस योग के शुभ प्रभाव से आज विजयदशमी का दिन मिथुन, कर्क और तुला राशि के जातको के लिए लाभकारी रहेगा।

- Advertisement -

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपके काम की गति थोड़ा धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने काफी काम आसानी से निपटा पाएंगे। परिवार के सदस्यों में यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है, जिसके लिए आप काफी दिनों से प्रयास कर रहे थे। आपको अपने पार्टनर पर ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। आपके अंदर उर्जा रहने के कारण आप प्रत्येक कामों को आसानी से कर पाएंगे।

- Advertisement -

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा, लेकिन आपके बिजनेस में मशीनरी में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण आपके काम लटक सकते हैं और आपके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियां भी अधिक रहेंगी। आपको काम के साथ-साथ घर के लिए भी समय निकालना होगा।

- Advertisement -

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके खर्च बेवजह बढ़ेंगे, क्योंकि आप कुछ जरूरत की और कुछ बिना जरूरत की चीजों पर अच्छा धन लगाएंगे, जो आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयो का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि देरी हो रही थी, तो आज वह दूर होगी।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, क्योंकि आप अपने खर्चों को आसानी से कर पाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों के प्रयास कामयाब हो सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस में भी आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, क्योंकि आपकी कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। यदि आपको किसी काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिलने की संभावना है।

तुला राशिः आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुझ बुझ दिखा कर काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन विरोधी भी सतर्क रहेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपकी कोई छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है।

वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए आय के स्रोतों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा, जिससे आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको कमाई के कुछ नए जरिए मिलेंगे और परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आप यदि कोई काम को लेकर धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी

धनु राशिः आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलो में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से आपकी कुछ खटपट होने की संभावना है, तो आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहना होगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति सबंधित वाद विवाद से छुटकारा मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं, इसलिए आप कोई भी बात बहुत ही सोच समझ कर बोले।

कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ कामों को लेकर दुविधा रहेगी। आप एक साथ कई कामों में उलझे रहने के कारण परेशान रहेंगे। आपको बिजनेस में अक्समात लाभ मिल सकता है। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आप यदि किसी नए घर मकान आदि की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह भी पूरी हो सकती है। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, नहीं तो उनमें गड़बड़ी होने की संभावना है।

मीन राशिः मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन सुख सुविधाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप कोई भी लाभ का मौका हाथ से जाने ना दें, इसलिए आपको छोटी-मोटी योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आप उसे भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी।

TAGGED: aaj ka rashifal, rashifal, कर्क राशि, मिथुन राशि, मेष राशि, वृष राशि, सिंह राशि
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गरबा के आखिरी दिन बंधा समा,गुजराती समाज के गरबे में दिखी गुजरात के पारंपरिक संस्कृति की झलक, जमकर नाचे गुजराती
Next Article Dussehra Special : असत्य पर सत्य का दिन विजयदशमी, जानिए आज का शुभ मुहूर्त Dussehra Special : असत्य पर सत्य का दिन विजयदशमी, जानिए आज का शुभ मुहूर्त

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?