Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने रावण का दहन कर रावणभाठा दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए की 50 लाख रुपये की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने रावण का दहन कर रावणभाठा दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए की 50 लाख रुपये की घोषणा

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2024/10/12 at 10:38 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने रावण का दहन कर रावणभाठा दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए की 50 लाख रुपये की घोषणा
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने रावण का दहन कर रावणभाठा दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए की 50 लाख रुपये की घोषणा
SHARE

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विजयादशमी पर्व के अवसर पर दूधाधारी मठ रावणभाठा के दशहरा मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई को त्याग कर सत्य की राह अपनाने प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने रावण भाठा दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण और उसे व्यवस्थित करने के लिए 50 लाख रुपये की राशि की घोषणा की। रावण दहन कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री साय ने भगवान बालाजी की आरती में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज रावण भाठा के विशाल मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में उपस्थित आप सभी लोगों के साथ-साथ पूरे प्रदेश की जनता को विजयादशमी पर्व की बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। मैं सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति का इस कार्यक्रम में आमंत्रण के लिये आभार व्यक्त करता हूँ । मुझे यहां आकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। मुझे जानकारी दी गयी है कि इस मैदान पर दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम का यह 170वां वर्ष है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की भूमि है और भगवान राम का ननिहाल है। इस वर्ष विजयादशमी पर्व बहुत खास है क्योंकि इस बार भगवान श्री राम भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजयादशमी पर्व में सम्मिलित होते हुए श्री दूधाधारी मठ रावण भाठा के दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थित करने के लिए 50 लाख रुपये की राशि प्रदाय करने की घोषणा की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रावण भाठा में यह 170 साल पुराना दशहरा मैदान है। यह गौरवशाली और वैभवशाली दशहरा पर्व है जिसे दूधाधारी मठ द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि हम हमारे देश की पुरानी विरासत को सहेजते हुए विकास के पथ पर अग्रसर हों।

- Advertisement -
TAGGED: cg news, Chief Minister Sai, Dudhdhari Math Ravanabhatha, RAIPUR NEWS, Ravana Bhatha Dussehra ground
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : दुर्गा विसर्जन के दौरान लगा करेंट, 15 लोग घायल एक की हालत गंभीर CG NEWS : दुर्गा विसर्जन के दौरान लगा करेंट, 15 लोग घायल एक की हालत गंभीर
Next Article MP NEWS : छेड़छाड़ की पीड़िता ने की आत्मदाह करने की कोशिश MP NEWS : छेड़छाड़ की पीड़िता ने की आत्मदाह करने की कोशिश

Latest News

BIG NEWS : भारतीय महिला वायुसेना पायलट के पकड़े जाने की खबर पूरी तरह झूठी, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह पूरी तरह सुरक्षित
BIG NEWS : भारतीय महिला वायुसेना पायलट के पकड़े जाने की खबर पूरी तरह झूठी, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह पूरी तरह सुरक्षित
Grand News May 10, 2025
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर फैला भ्रामक दावा, पाकिस्तान ने भारत के S-400 सिस्टम को किया नष्ट, PIB ने बताया पूरी तरह फर्जी
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर फैला भ्रामक दावा, पाकिस्तान ने भारत के S-400 सिस्टम को किया नष्ट, PIB ने बताया पूरी तरह फर्जी
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की हो रही जांच
CG NEWS : संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की हो रही जांच
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : राजधानी से सटे औद्योगिक क्षेत्र में बाल श्रमिकों का शोषण उजागर, दर्जन भर मासूम मुक्त
CG NEWS : राजधानी से सटे औद्योगिक क्षेत्र में बाल श्रमिकों का शोषण उजागर, दर्जन भर मासूम मुक्त
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?