Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Jagdalpur News : बस्तर दशहरा का महत्वपूर्ण अनोखी विधान, मावली परघाव रस्म अदायगी हुई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जगदलपुर

Jagdalpur News : बस्तर दशहरा का महत्वपूर्ण अनोखी विधान, मावली परघाव रस्म अदायगी हुई

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/10/13 at 8:21 AM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Jagdalpur News : बस्तर दशहरा का महत्वपूर्ण अनोखी विधान, मावली परघाव रस्म अदायगी हुई
Jagdalpur News : बस्तर दशहरा का महत्वपूर्ण अनोखी विधान, मावली परघाव रस्म अदायगी हुई
SHARE

सतीश साहू, जगदलपुर। Jagdalpur News : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में 75 दिनों तक मनाए जाने वाले ऐतिहासिक विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शनिवार रात को एक महत्वपूर्ण अनोखी विधान मावली परघाव रस्म अदायगी हुई, परंपरा अनुसार इस रस्म में दंतेवाड़ा से मावली देवी की छत्र एवं डोली को जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर लाया जाता है, जिसका स्वागत बस्तर के राजपरिवार और राजनेता एवं बस्तरवासियों के द्वारा किया जाता है।

- Advertisement -

आपको बता दें कि धार्मिक सहिष्णुता और सभी धर्मों के प्रति समादर का भाव रखने वाली सदियों पुरानी रस्म का नाम मावली परघाव है। मावली देवी के स्वागत को मावली परघाव कहते हैं। शनिवार की रात जगदलपुर शहर में मावली देवी के स्वागत में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा था, गीदम रोड स्थित जिया डेरा से नवमीं की शाम मांई की डोली निकलती है, और दंतेश्वरी मंदिर सिंहड्योढ़ी तक आती है, जगह-जगह श्रद्धालु लोग इसका स्वागत करते हैं। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई और उत्साह का माहौल दिखा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

शनिवार रात दंतेवाड़ा से पहुंची मावली माता की डोली और छत्र का बस्तर के राजकुमार ने भारी आतिशबाजी और फूलों से भव्य स्वागत किया। नगर के पैलेस रोड स्थित कुटरू बाड़ा एवं दंतेश्वरी मंदिर परिसर में मनाए जाने वाली इस रस्म को देखने लाखों की संख्या में हर साल लोग पहुंचते हैं।

- Advertisement -

प्राचीन मान्यता के अनुसार लगभग 600 सालों से इस रस्म को धूमधाम से मनाया जाता है. प्राचीन काल में बस्तर के महाराजा रुद्र प्रताप सिंह डोली का भव्य स्वागत करते थे, यह परंपरा आज भी बस्तर में बखूबी निभाई जाती है और अब बस्तर के राजकुमार कमलचंद भंजदेव इस रस्म की अदायगी करते हैं।

- Advertisement -

ऐसे शुरू हुई मावली परघाव रस्म
मावली देवी का बस्तर दशहरा पर्व में यथोचित सम्मान और स्वागत करने के लिए मावली परघाव रस्म शुरू की गई। बस्तर के इतिहास के जानकारों के अनुसार नवरात्रि के नवमी के दिन दंतेवाड़ा से आई मावली देवी की डोली का स्वागत करने बस्तर राजपरिवार सदस्य, राजगुरु और पुजारी के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि राजमहल से मंदिर के परिसर कुटरुबाड़ा तक आते हैं। उनकी अगवानी और पूजा-अर्चना के बाद देवी की डोली को बस्तर के राजकुमार कंधों पर उठाकर राजमहल स्थित देवी दंतेश्वरी के मंदिर में लाकर रखते हैं. जिसके बाद इसे दशहरा पर्व समापन होने तक मंदिर के अंदर रखा जाता है।

बस्तर दशहरा में आज रविवार को भीतर रेनी पूजा होगी। इस रस्म में शाम को शहर परिक्रमा के लिए निकलेगा विजय रथ। बस्तर दशहरा में इस तरह की 75 रस्में अदा की जाती हैं। जिसमें मावली परघाव के अलावा बेल पूजा, निशा जात्रा, कुटुंब जात्रा आदि शामिल हैं। दुमंजिला काष्ठ की रथ नगर की परिक्रमा करता है जो कि बस्तर दशहरा पर्व का आकर्षण केंद्र होता है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, JAGDALPUR NEWS, बस्तर दशहरा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article फायरिंग में बाबा सिद्दीकी की मौत, क्या है मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया
Next Article Aaj Ka Rashifal 13 October 2024 : जानिए अपना आज का भाग्य, क्या होने वाला हैं खास, देखिए आज का राशिफल और जानिए अपने सितारों की दशा Aaj Ka Rashifal 13 October 2024 : जानिए अपना आज का भाग्य, क्या होने वाला हैं खास, देखिए आज का राशिफल और जानिए अपने सितारों की दशा

Latest News

CG NEWS : राजमिस्त्री बने मुख्यमंत्री साय, सोखता गड्ढे के लिए की ईंट जोड़ाई, पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना
Grand News May 9, 2025
CG CRIME NEWS : नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़, 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 9, 2025
GRAND NEWS : मोदी ने जो गारंटी दी, वह निभाई: सीएम साय, मड़ेली में समाधान शिविर, बोले – सभी मांगें होंगी पूरी, छुरा में 132 केवी सब स्टेशन और सड़क चौड़ीकरण की सौगात
Grand News May 9, 2025
CG NEWS:विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के तहत निस्तो नाबूत कर सिंदूर का लिया बदला, पाकिस्तान की खुल गई पोल
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?