Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ से अगले 2 दिनों में विदा लेगा मानसून, शुष्क हवाओं से रातें होंगी ठंडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ से अगले 2 दिनों में विदा लेगा मानसून, शुष्क हवाओं से रातें होंगी ठंडी

Aarti Beniya
Last updated: 2024/10/14 at 11:06 AM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ से अगले 2 दिनों में विदा लेगा मानसून, शुष्क हवाओं से रातें होंगी ठंडी
WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ से अगले 2 दिनों में विदा लेगा मानसून, शुष्क हवाओं से रातें होंगी ठंडी
SHARE

WEATHER UPDATE : दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी छत्तीसगढ़ के बाद रायपुर समेत दुर्ग, राजनांदगांव और महासमुंद से भी रविवार को लौट गया। प्रदेश के इन हिस्सों में अब नमी युक्त हवाओं का प्रभाव खत्म होने लगा है। शुष्क (ड्राई) हवाओं के आने से अब रात के तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी मानसून लौट सकता है। पिछले दो दिनों से मानसून की वापसी रेखा उत्तरी छत्तीसगढ़ के कोरिया, बलरामपुर, पेंड्रा रोड और अंबिकापुर तक थी। रविवार को उत्तर-पूर्वी हवाओं ने आगे बढ़ते हुए मध्य छत्तीसगढ़ के बड़े हिस्से को कवर कर लिया।

- Advertisement -
Ad image

सुकमा में रविवार को बरसा पानी

- Advertisement -

रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सुकमा में 30 मिमी बारिश हुई। प्रदेश में सबसे ज्यादा दिन का तापमान 35.4°C दंतेवाड़ा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.7°C नारायणपुर में दर्ज किया गया।

- Advertisement -

बिलासपुर: अगले सप्ताह से पड़ सकती है गुलाबी ठंड

बिलासपुर में अब मानसून की विदाई हो चुकी है। इस दौरान जून से लेकर अब तक 45.74 इंच यानी कि 1 हजार 162 मिलीमीटर बरसात हुई। अच्छी फसल होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से ठंड की दस्तक देने की संभावना है। अगले सप्ताह तक गुलाबी ठंड शुरू हो सकती है।

धूप ने किया परेशान

रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय दिन का तापमान काफी बढ़ा हुआ है। रायपुर में दिन का पारा सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। इस वजह से हल्की गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि वातावरण में नमी की वजह से कहीं-कहीं पर बारिश भी हो रही है। इसलिए गर्मी और नमी के कारण उमस बनी हुई है। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है।

शहरों का तापमान

रविवार को रायपुर में दिन का तापमान 34.9 डिग्री, बिलासपुर में 33.4 डिग्री तापमान रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा था। अंबिकापुर में 32.4 डिग्री तापमान रहा जो औसत से 3 डिग्री अधिक था।

जगदलपुर में 33.8 डिग्री अधिकतम तापमान रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। दुर्ग में 31.6 और राजनांदगांव में 34.5 डिग्री टेंपरेचर रहा।

TAGGED: #BIGNEWS, #update, cgnews, cgweatherupdate, CHHATTISAGRH, GRANDNEWS, GRANDUPDATE, latest, Monsoon, RAIN, weatherupdate
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Cg News : दुर्गा पंडाल का वीडियो वायरल, छोटे व्यापारियों से की जा रही अवैध वसूली Cg News : दुर्गा पंडाल का वीडियो वायरल, छोटे व्यापारियों से की जा रही अवैध वसूली
Next Article MP NEWS : फार्मकेम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर डीआरआई ने माराछापा, फेक्ट्री को किया सील MP NEWS : फार्मकेम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर डीआरआई ने माराछापा, फेक्ट्री को किया सील

Latest News

Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS: भीगती रही बारिश, नहीं भीगा उत्साह: अमलीपदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक रैली
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?