Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ, सरकार के फैसले पर टिकी नजरें!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ, सरकार के फैसले पर टिकी नजरें!

Aarti Beniya
Last updated: 2024/10/15 at 12:05 PM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ, सरकार के फैसले पर टिकी नजरें!
CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ, सरकार के फैसले पर टिकी नजरें!
SHARE

 

रायपुर। CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में राजनीति का बड़ा फैसला होने वाला है। राज्य में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव एक साथ करवाने की तैयारी हो रही है। सरकार ने इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया था, जिसकी अध्यक्षता एसीएस ऋचा शर्मा कर रही थीं। अब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, और सरकार बुधवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लेने जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

आम जनता से राय और विपक्ष का विरोध
सरकार ने इस प्रस्ताव पर आम जनता से सुझाव भी मांगे थे। इसके बावजूद, विपक्षी दल खासकर कांग्रेस इस फैसले का कड़ा विरोध कर रही है। कुछ कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि एक साथ चुनाव कराना संभव नहीं है और यह प्रदेश की चुनावी प्रक्रिया को जटिल बना सकता है।

- Advertisement -

क्या होगा फायदा?
सूत्रों के मुताबिक, ऋचा शर्मा की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सुझाव दिया है कि अगर नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होते हैं तो इससे समय, धन और मैनपॉवर की बचत होगी। इसके अलावा, विकास कार्यों पर आदर्श आचार संहिता का असर भी कम होगा, जिससे काम में तेजी आ सकेगी। वर्तमान में, दोनों चुनाव अलग-अलग होने से प्रदेश में दो बार आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होती है, जिससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं।

- Advertisement -

आयोग की तैयारियों में बदलाव की संभावना
राज्य निर्वाचन आयोग पहले से ही नगरीय निकायों के चुनाव दिसंबर और पंचायत चुनाव जनवरी 2025 में कराने की तैयारी कर रहा था। लेकिन अगर सरकार दोनों चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लेती है, तो इस कार्यक्रम में बड़ा फेरबदल करना पड़ेगा। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि एक साथ चुनाव फरवरी या मार्च 2025 में कराए जा सकते हैं।

अब देखना होगा कि बुधवार की कैबिनेट बैठक में क्या निर्णय लिया जाता है, जिससे इस मुद्दे पर तस्वीर साफ हो सकेगी।

TAGGED: 2024 विधानसभा चुनाव कार्यक्रम, Assembly Election 2024, CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ, Lok Sabha Election 2024 :, सरकार के फैसले पर टिकी नजरें!
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BIG BREAKING CG BIG BREAKING : रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव की तारीख का आज होगा ऐलान, चुनाव आयोग दोपहर को करेंगे प्रेस कान्फ्रेंस
Next Article CG NEWS : संदीप लकड़ा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार CG NEWS : संदीप लकड़ा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Latest News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
Grand News June 26, 2025
Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: TI, SI, ASI से लेकर कांस्टेबल तक तबादले, देखें पूरी सूची
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
CG NEWS: एसपी.धमतरी के निर्देश पर वर्ष 2025 में अब तक कुल 12 बदमाशों की खोली गई है निगरानी फाइल
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ धमतरी June 26, 2025
CG NEWS: रॉयल्टी क्लीयरेंस में अटक रहे बिल, निगम ठेकेदारों ने लगाई गुहार 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?