Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर दसराहा पसरा में 2 करोड़ 99 लाख 78 हजार से ज्यादा के विकास कार्य का किया लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़बस्तर

CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर दसराहा पसरा में 2 करोड़ 99 लाख 78 हजार से ज्यादा के विकास कार्य का किया लोकार्पण

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/10/15 at 7:59 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर दसराहा पसरा में 2 करोड़ 99 लाख 78 हजार से ज्यादा के विकास कार्य का किया लोकार्पण
CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर दसराहा पसरा में 2 करोड़ 99 लाख 78 हजार से ज्यादा के विकास कार्य का किया लोकार्पण
SHARE

बस्तर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 2 करोड़ 99 लाख 78 हजार से अधिक की लागत के बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का लोकार्पण किया। यहां दंतेश्वरी मंदिर के समीप स्थित पुराने तहसील कार्यालय का जीर्णोद्धार कर बस्तर दशहरा के लिए समर्पित किया गया है। इसका नाम बस्तर दसराहा पसरा (बस्तर दशहरा हेतु स्थल) दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने पसरा में बस्तर दशहरा के विभिन्न रस्मों की फोटो प्रदर्शनी, प्रतीकात्मक रथ, देवी देवताओं के प्रतिकों अवलोकन कर उनकी सराहना की। उन्होंने प्रतीकात्मक रथ के समीप फोटो भी खिंचवाई।

- Advertisement -
Ad image

दसराहा पसरा में 75 दिवसीय दशहरा उत्सव में होने वाले मुख्य विधि विधान जिनमें पाट जात्रा, डेरी गढ़ाई, काछन गादी, रैला देवी पूजा, जोगी बिठाई, रथ परिक्रमा, बेल पूजा, निशा जात्रा, मावली परघाव, भीतर रैनी-बाहर रैनी काछन जात्रा, कुटुम्ब जात्रा एवं डोली विदाई की जीवन्त प्रतिकृति स्थापित कर जन सामान्य एवं पर्यटकों को सुलभ जानकारी देने का प्रयास किया गया है।

- Advertisement -

प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व छत्तीसगढ़ की अनुठी सांस्कृतिक विशेषतापूर्ण एवं बस्तर के जन-जातियों की आराध्य देवी दन्तेश्वरी तथा स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा विधान के रूप में मनाया जाता है। तहसील कार्यालय में पहले से चली आ रही परंपरा अनुसार दशहरा पर्व में शामिल होने वाले क्षेत्र के सभी देवी देवता, आंगादेव, देवी की छत्र की उपस्थिति का दर्ज इसी स्थल पर किया जाता रहा है। इसलिए प्रशासन द्वारा तहसील कार्यालय को अन्य स्थल पर स्थांनातरित कर पुराने तहसील कार्यालय को दसराहा पसरा के लिए चिन्हांकित कर दिया गया है।

- Advertisement -

इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक किरण देव, कोंडागाँव विधायक लता उसेंडी,चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, महापौर सफिरा साहू, साथ ही पूर्व सांसद और विधायक, पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : नगर पंचायत में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया सीएमओ 
Next Article CRIME NEWS : खाकी शर्मसार: नशे में धुत पुलिस वाले ने युवती से किया छेड़छाड़, FIR दर्ज  CRIME NEWS : खाकी शर्मसार: नशे में धुत पुलिस वाले ने युवती से किया छेड़छाड़, FIR दर्ज 

Latest News

CG NEWS : पंचतत्व में विलीन हुए पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, रायपुर में हुआ अंतिम संस्कार, पुत्र अभिषेक ने दी मुखाग्नि
Grand News June 27, 2025
RAIPUR NEWS : 16 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 55 किलो गांजा के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार,ईको वाहन और मोबाइल समेत 10 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त
Grand News June 27, 2025
Jagannath Rath Yatra In Raipur : राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM ने निभाई छेरा पहरा रस्म, सोने के झाडू़ से रास्‍ता किया साफ
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?