Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने संत जैसा जीवन जीते हुए भारत को सांस्कृतिक एकता के सूत्र में बांधा- डॉ टोपलाल वर्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने संत जैसा जीवन जीते हुए भारत को सांस्कृतिक एकता के सूत्र में बांधा- डॉ टोपलाल वर्मा

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/10/16 at 9:43 PM
Veena Chakravarty
Share
6 Min Read
SHARE

रायपुर। पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती आयोजन समिति रायपुर महानगर की ओर से बुधवार (16 अक्टूबर,2024) को डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर के सभागार में अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सच्चिदानंद शुक्ल, कुलपति पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़,मुख्य वक्ता डॉ टोपलाल वर्मा माननीय संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत,अध्यक्षता डॉ सी एल देवांगन प्राचार्य डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर,श्रीमती विशिष्ट अतिथि प्रियदर्शिनी दिव्य जी थे।

read more : Raipur South by-election : रायपुर में अचार संहिता लागू : 18 अक्टूबर से नामांकन, 13 नवंबर को मतदान, 23 को परिणाम, 253 मतदान केन्द्र, जानिए उपचुनाव को लेकर सभी जानकारियां 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सच्चिदानंद शुक्ल, कुलपति पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर सामाजिक परिवर्तन की वाहक थीं। उन्होंने घुमन्तू समाज के उत्थान के लिए काम किया। भीलों के लिए भील कौड़ी की शुरुआत की और उन्हें कृषि के लिए प्रेरित किया। वह युद्ध क्षेत्र में स्वयं जाकर सैनिकों का उत्साह बढ़ाती थीं। उन्होंने महिलाओं की सेना का गठन किया। राज्य की आय कैसे बढ़ सकती है, इसके लिए आर्थिक सुधार किये। महारानी ने उद्योग, व्यापार व आर्थिक उन्नति का ढांचा तैयार किया। डॉ सच्चिदानंद शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को समाज के सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य करने के कारण उन्हें जनता ने लोकमाता का दर्जा दिया। अहिल्याबाई होलकर,भारत के मालवा साम्राज्य की महारानी थीं।अहिल्याबाई होलकर ने कई धार्मिक कार्य किए।उन्होंने औरंगज़ेब द्वारा तोड़े गए मंदिरों का दोबारा निर्माण करवाया।अहिल्याबाई होलकर ने काशी विश्वनाथ मंदिर,सोमनाथ मंदिर, विष्णुपद मंदिर,बैजनाथ मंदिर, और एलोरा के गणेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया।अहिल्याबाई होलकर ने अपने राज्य की रक्षा के लिए कई युद्ध लड़े।अहिल्याबाई होलकर को महिला सशक्तिकरण की मिसाल माना जाता है। विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियदर्शिनी दिव्य जी ने कहा कि जिस तरह से लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने विषम परिस्थितियों में भी अपने शासनकाल में समाज कल्याण के साथ ही साथ महिला उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया ऐसे ही महाविद्यालय के प्रत्येक छात्रा विशेष कार्य कर इस समाज में अपनी पहचान बना सकतीं हैं।

- Advertisement -
Ad image

आयोजन समिति के सचिव संजय जोशी ने कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के कार्यो को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना तथा उनके विचारों को जीवन में उतारना है।
मुख्य वक्ता डॉ टोपलाल जी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के कार्यो को स्वयंसेवकों एवं प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा लोगों तक पहुंचाना है। डॉ वर्मा जी ने कहा कि संत स्वरूपा पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर साक्षात देवी थीं। संत जैसा जीवन जीते हुए उन्होंने साधना के साथ शासन किया। उनकी राजाज्ञाओं पर  शंकर आज्ञा’ लिखा रहता था। गायों को चरने के लिए भूमि खाली छोड़ने और पक्षियों व मछलियों के लिए दाना डालने की व्यवस्था थी। अहिल्याबाई सर्वभूत हिते रत: अर्थात सबके कल्याण के लिए वह काम करती थीं। पूरी प्रजा उन्हें माँ मानती थी। इसलिए वह लोकमाता कहलायीं। सांस्कृतिक पुनरुत्थान की दृष्टि से देखें तो उन्होंने मुगल साम्राज्य के कारण ध्वस्त हो चुके तीर्थस्थलों का पुनर्निर्माण कराया।

अहिल्याबाई होलकर एवं कुशल शासक के साथ ही साथ कुटनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञ भी थी

अहिल्याबाई स्वयं के बजाय भगवान शिव को अपने राज्य का शासक मानतीं थी और स्वयं को प्रतिनिधि मानतीं थी।राज सिंहासन पर शिव विराजमान होते थे।इस प्रकार से लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने मालवा राज्य में शासन किया।उनका पल-पल,क्षण-क्षण लोककल्याण पर समर्पित रहा है।इसलिए अहिल्याबाई होलकर को लोकमाता का दर्जा मिला। युद्ध में भी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर बढ़-चढ़कर भाग लेती थी।न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अहिल्याबाई होलकर ने वकीलों की नियुक्ति किया।मंदिरों का निर्माण एवं उसके जीर्णोद्धार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। अहिल्याबाई होलकर एवं कुशल शासक के साथ ही साथ कुटनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञ भी थी। पिछले 2 हजार वर्षों में देश में सांस्कृतिक एकता के लिए अहिल्याबाई ने सर्वाधिक कार्य किए। उन्होंने कहा सनातन व भारतीयता को छोटे में नहीं लेना है। समाज में सिद्धि लाने के लिए हमें मिलना होगा, तब भारत स्वयं सिद्ध हो जायेगा। इस अवसर पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित किया गया,जिसमें शीतल साहू बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, सुष्मिता देवांगन बी कॉम अंतिम वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा भानूप्रिय टंडन एम एस सी तृतीय सेमेस्टर गणित ने तृतीय तथा दीप्ति जोगी एम ए अर्थशास्त्र तृतीय सेमेस्टर को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम के समापन में श्रीमती अजीता गनोदवाले ने आभार व्यक्त किया।महाविद्यालय के छात्राओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। इस अवसर पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के पोस्टर का विमोचन किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ श्रद्धा मिश्रा ने किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष,वरिष्ठ प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक,अतिथि व्याख्याता,कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

TAGGED: @durg, @RAIPUR, #chhattisgarhiya, #chhattisgarhtourism, #follow, #Jharkhand, #photography, #raipurdiaries, #raipurian, #raipurpictures, Ambikapur, bastar, BHILAI, bilaspur, cg, Chhattisgarh, chhattisgarhi, DELHI, Dhamtari, INDIA, jagdalpur, korba, LOVE, RAIGARH, rajnandgaon
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME NEWS : इंदौर के रिटायर्ड जज के साथ ऑनलाइन ठगी, जानिए शातिरों ने कैसे लगाया एक लाख का चूना? CRIME NEWS : इंदौर के रिटायर्ड जज के साथ ऑनलाइन ठगी, जानिए शातिरों ने कैसे लगाया एक लाख का चूना?
Next Article MP NEWS : चुनावी सभा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दी सरकारी कर्मचारियों को धमकी MP NEWS : चुनावी सभा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दी सरकारी कर्मचारियों को धमकी

Latest News

CG NEWS: कुएं की सफाई करने उतरे दो भाइयों की मौत
छत्तीसगढ़ दुर्घटना बिलासपुर July 12, 2025
ENTERTAINMENT NEWS: 26 करोड़ में बनी, 177 करोड़ कमाई, ऑस्कर पहुंची – ये है मलयालम सिनेमा का सबसे बड़ा चमत्कार!
Grand News मनोरंजन July 12, 2025
CRICKET NEWS: बुमराह का बड़ा धमाका – विदेशी ज़मीन पर सबसे ज़्यादा फाइव विकेट हॉल लेने वाले पहले भारतीय बने!
Cricket Grand News July 12, 2025
CG NEWS: नाबालिग बाइकर्स का आतंक – तेज रफ्तार, तीन सवारी और फटे साइलेंसर से दहशत में राहगीर, बेकाबू बाइकर्स की बढ़ती करतूतें
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?