Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : जादू- टोना के शक में बैगा की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कांकेरक्राइमछत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS : जादू- टोना के शक में बैगा की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/10/17 at 4:59 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG CRIME NEWS : जादू- टोना के शक में बैगा की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार 
CG CRIME NEWS : जादू- टोना के शक में बैगा की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार 
SHARE

 

कांकेर। CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पिता की असमय मौत के बाद जादू- टोना के शक में गांव के बैगा को मौत के घाट उतार दिया था। हत्याकांड में पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मृतक का भतीजा भी शामिल है।

- Advertisement -
Ad image

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों के पिता की असमय मौत हुई थी। जिस पर आरोपियों को शक था कि, बुजुर्ग बैगा के जादू टोना के कारण उनके पिता की मौत हुई है। वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया की सुनील, जगदीश और अमित के पिता की मौत पेड़ से गिरने से हुई थी। इसी तरह एक अन्य आरोपी के पिता की मौत भी कुछ समय पहले पेड़ से गिरने के कारण ही हुई थी। वहीं मृतक के भाई की मौत भी 3 साल पहले अचानक तबियत बिगड़ने के कारण हुई थी। जिसके बाद सभी आरोपियों ने बैगा पर जादू टोना करने  का शक जताते हुए हत्या की प्लानिंग बनाई।

आरोपियों ने 14 अक्टूबर की रात पहले सभी ने शराब और मुर्गा की पार्टी की और इसके बाद बुजुर्ग बैगा सुगनुराम उसेंडी 70 साल पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लाश को खेल मैदान के पास पेड़ के नजदीक छुपा दिया था। वहीं गांव के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वहीं अब पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी सगे भाई हैं। वहीं अन्य तीन आरोपी रंजीत उसेंडी, प्रकाश  और कौशल कुमार है। सभी 6 आरोपियों की उम्र 23 साल से भी कम है। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी मनीषा रावते ने बताया कि आरोपियों को अपने- अपने पिता की मौत पर बुजुर्ग पर जादू टोना करने का शक था। सभी ने प्लानिंग के तहत बुजुर्ग की हत्या की है। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

 

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : नगर पंचायत में एनडीआरएफ टीम के द्वारा नागरिक सतर्कता एवं सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई CG NEWS : नगर पंचायत में एनडीआरएफ टीम के द्वारा नागरिक सतर्कता एवं सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई
Next Article Bahraich violence : बहराइच में राम गोपाल मिश्रा हत्याकांड के आरोपी सरफराज का एनकाउंटर Bahraich violence : बहराइच में राम गोपाल मिश्रा हत्याकांड के आरोपी सरफराज का एनकाउंटर

Latest News

  GRAND NEWS : रायपुर केबल ऑपरेटर्स की बैठक, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा बोले – मेरे ऑपरेटर मेरे परिवार का हिस्सा, जल्द सभी समस्याओं का होगा समाधान, नया पैकेज भी लॉन्च
Grand News July 20, 2025
CG NEWS: खेल युवाओं में साहस, शक्ति और दृढ़ संकल्प का विकास करते हैं : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG Crime: प्रेमिका को दूसरे के साथ देख आगबबूला हुआ युवक, बस स्टैंड में ब्लेड से हमला, दोनों घायल, आरोपी गिरफ्तार
Grand News कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
Saiyaara’ rocked the box office: ‘सैयारा’ ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में कमाए 48 करोड़ – अहान-अनीत की जोड़ी पर फिदा हुए दर्शक
bollywood Grand News मनोरंजन July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?