Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, चेंबर वेबसाइट , एंबुलेंस सेवा, ट्रांजिस्ट हॉस्टल का डिजिटल लोकार्पण और चेंबर समाचार का किया विमोचन  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, चेंबर वेबसाइट , एंबुलेंस सेवा, ट्रांजिस्ट हॉस्टल का डिजिटल लोकार्पण और चेंबर समाचार का किया विमोचन  

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/10/17 at 12:03 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, चेंबर वेबसाइट , एंबुलेंस सेवा, ट्रांजिस्ट हॉस्टल का डिजिटल लोकार्पण और चेंबर समाचार का किया विमोचन  
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, चेंबर वेबसाइट , एंबुलेंस सेवा, ट्रांजिस्ट हॉस्टल का डिजिटल लोकार्पण और चेंबर समाचार का किया विमोचन  
SHARE

 

सतीश साहू/जगदलपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बीते मंगलवार को रोटरी भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। इस विषय पर आगे जानकारी देते हुए बस्तर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्याम सोमानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल बोथरा एवं मंत्री गजेन्द्र चांडक ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने साफा एवं विशाल ग़जमाला पहनाकर अभिनंदन किया, इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीजके पदाधिकारियों को शपथ दिलाई । इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रारंभ किए जा रहे चेंबर की वेबसाइट , एंबुलेंस सेवा , ट्रांजिस्ट हॉस्टल का डिजिटल लोकार्पण एवं चेंबर समाचार ( ई_ पत्रिका) का विमोचन किया। साथ ही नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योग की अपार संभावना है। बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इस क्षेत्र में 54 वर्ष से निरंतर सेवाभावी भावनाओं से बस्तर सहित राज्य के विकास में निरंतर कार्य कर रहा है, जिससे राज्य उत्तरोत्तर विकास कर रहा है। बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का विकसित राष्ट्र बनाने एवं छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य शासन सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 प्रणाली प्रारंभ कर दिया है, उद्योग के लिए अच्छी नीति बने राज्य शासन की प्राथमिकता है। इससे रोजगार का सृजन होगा एवं युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने चेंबर ऑफ कॉमर्स के मांग पर भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा की तथा ई- वे बिल प्रणाली के लिए समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लेने की बात कही।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-17-at-11.50.51-AM.mp4

कार्यक्रम में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा चेंबर का वेबसाइट, ट्रांजिट हॉस्टल, एम्बुलेंस सेवा एवं चेंबर का समाचार ई पत्रिका का डिजिटल लोकार्पण किया गया है, जो सराहनीय है। इससे व्यापार जगत के लोगों को सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य आपसी समन्वय से बढ़ चढ़कर कार्य करके बस्तर के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-17-at-11.50.52-AM.mp4

मुख्यमंत्री ने किया चेंबर ऑफ कॉमर्स का वेबसाइट,एंबुलेंस सेवा, ट्रांजिट हॉस्टल एवं चेंबर समाचार ई पत्रिका का किया डिजिटल लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को जगदलपुर में बस्तर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स चेम्बर वेबसाइट का लोकार्पण किया जिससे सभी सदस्य वेबसाइट पर समस्त गतिविधियों की जानकारी हासिल कर सकेंगें। साथ ही सर्व सुविधायुक्त एम्बुलेंस (ऑक्सीजन, वेंटिलेटर एवं अन्य उपकरणों से युक्त) की सेवा हेतु तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उसे मूर्त रूप देकर संचालित शव वाहन, मरच्यूरी बॉक्स जैसी सुविधा का बेहतर संचालन सुनिश्चित होगा। साथ ही सदस्यों के लिए कर्मकार उपलब्ध कराए जाऐंगे। इससे आंचलिक रोजगार भी उपलब्ध होगा और कर्मचारियों के स्थायित्व की स्थिति भी निर्मित होगी। सेवा भावी संस्थाओं और अस्पतालों के सहयोग से चिकित्सा शिविरों का आयोजन, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने चेम्बर भवन में ही ट्रांजिस्ट हॉस्टल का भी लोकार्पण किया, जिसमें सुविधा उपलब्ध होगा (बाहर से आने वाले) व्यापारियों हेतु प्रयोग किया जाएगा।बिजनेस टूर का आयोजन किया जाएगा।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-17-at-11.50.52-AM-1.mp4

उन्होंने चेंबर पत्रिका (ई-पत्रिका) का विमोचन किया। जिसमें चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों, व्यापार में बदलते कानून, व्यवसाय में नैतिकता एवं मानवता, संदिग्ध कॉल्स एवं सावधानियां , चेंबर के विजन, मिशन,लक्ष्य एवं कार्ययोजना की जानकारी उपलब्ध रहेगी।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP NEWS : शिवराज सपरिवार न्योता देने पहुंचे पीएम निवास, नरेंद्र मोदी को दिया शादी का न्योता MP NEWS : शिवराज सपरिवार न्योता देने पहुंचे पीएम निवास, नरेंद्र मोदी को दिया शादी का न्योता
Next Article New Justice Statue : भारत में अब 'अंधा' नहीं है कानून, न्याय की देवी की आंखों से उतरी पट्टी, हाथ में तलवार की जगह अब थामा संविधान New Justice Statue : भारत में अब ‘अंधा’ नहीं है कानून, न्याय की देवी की आंखों से उतरी पट्टी, हाथ में तलवार की जगह अब थामा संविधान

Latest News

CG News : विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम तरेसर में सी.सी रोड एवं नाली निर्माण का किया भूमिपूजन
Grand News छत्तीसगढ़ June 23, 2025
CG News : प्रेमी के संग रची खौफनाक साजिश — महिला और मासूम बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंका
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 23, 2025
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अतरमरा में भाजपा ने किया स्मृति सभा का आयोजन
Grand News June 23, 2025
CG News : पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अतरमरा में भाजपा ने किया स्मृति सभा का आयोजन
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?