Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : कानून-व्यवस्था की बैठक में CM साय के सख्त तेवर: अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्ती से कार्यवाही करने अधिकारियों को दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG BREAKING : कानून-व्यवस्था की बैठक में CM साय के सख्त तेवर: अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्ती से कार्यवाही करने अधिकारियों को दिए निर्देश

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/10/18 at 10:34 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
RAIPUR NEWS : VIP रोड बिल्डिंग हादसे में दो मजदूरों की मौत पर सीएम साय ने जताया शोक, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की…
RAIPUR NEWS : VIP रोड बिल्डिंग हादसे में दो मजदूरों की मौत पर सीएम साय ने जताया शोक, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की…
SHARE
Highlights
  • स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं पर रहे पुलिस की पैनी नजर
  • सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाएं
  • अवैध शराब और नशे के कारोबार पर कड़ाई से लगाया जाए अंकुश

रायपुर। CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री  साय ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि हर हाल में कानून और व्यवस्था बहाल रखना चाहिये। पुलिस त्वरित कार्यवाही करे और चौकन्ना रहे। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर होनी चाहिए और इन घटनाओं के संभावित परिणाम पर भी विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जाए। गांजा, अवैध शराब, ड्रग्स की तस्करी पर मुस्तैदी से कार्यवाही हो।

- Advertisement -
Ad image

साय ने कहा कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि में पुलिस की गश्त नियमित रूप से होनी चाहिए। पुलिस के आला अफसर भी अनिवार्य रूप से पेट्रोलिंग करें। रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, हवाई अड्डों के साथ ही संवेदनशील इलाकों में नियमित रूप से पुलिस की पेट्रोलिंग होती रहनी चाहिए। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल, दुकानों, होटलों आदि रात्रि के समय पर निर्धारित समय पर बंद होनी चाहिए। बियर बार एवं होटल निर्धारित समय पर बंद हो ऐसे होटल जहां शराब की अवैध बिक्री की शिकायत मिलती है उन पर सख्त कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सायबर क्राईम को रोकने के लिए तत्परता से प्रभावी कार्यवाही की जाए।

- Advertisement -

इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन,अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, कानून-व्यवस्था की बैठक, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Golden Book of World Records : गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ राजनांदगांव पुलिस का अभियान, 27143 लोगों को जागरूक करने का बनाया रिकॉर्ड  Golden Book of World Records : गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ राजनांदगांव पुलिस का अभियान, 27143 लोगों को जागरूक करने का बनाया रिकॉर्ड 
Next Article PM Modi Will Go To Russia: ब्रिक्स समिट में शामिल होने रूस जाएंगे PM मोदी, पुतिन ने भेजा न्योता, जानें इस दौरे की क्या है अहमियत

Latest News

Congress News : “कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव — तेलंगाना कांग्रेस के नए उपाध्यक्ष और महासचिवों की नियुक्ति”
Grand News देश June 9, 2025
CG News : संकरीवासियों ने शराब की अवैध बिक्री व पशु चराई को लेकर की शिकायत
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
CG NEWS: एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे को पुलिस महकमे और नप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 9, 2025
Big Breaking: पत्रकारों पर हमले के बाद प्रशासन का एक्शन मोड: 4 आरोपी गिरफ्तार, दो चैन माउंटेन और दो हाईवा जप्त
Breaking News Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?