Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, एक माह तक 999 रुपए में कर सकेंगे हवाई यात्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्य प्रदेश

BIG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, एक माह तक 999 रुपए में कर सकेंगे हवाई यात्रा

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/10/21 at 12:50 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
BIG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, एक माह तक 999 रुपए में कर सकेंगे हवाई यात्रा
BIG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, एक माह तक 999 रुपए में कर सकेंगे हवाई यात्रा
SHARE

 

रीवा। BIG NEWS : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के छठवे रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण रविवार को वर्चुअल रूप से किया। एयरपोर्ट परिसर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि एक माह तक रीवा से भोपाल तक का हवाई सफर 999 रुपये में कराएंगे। भोपाल-रीवा के बीच नया फोरलेन भी बनेगा। वाराणसी से वर्चुअल जुड़े पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में हमारे देश में सिर्फ 70 एयरपोर्ट थे, अब 150 से ज्यादा एयरपोर्ट हैं। पुराने एयरपोर्ट भी हम समृद्ध कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-21-at-10.09.22-AM.mp4

मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट संभाग के विकास की धुरी साबित होगा। आज का दिन रीवा के लिए ऐतिहासिक है। यह न केवल हवाई सेवा उपलब्ध कराएगा, बल्कि यहां रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। हम मात्र 999 रुपये में लोगों को हवाई यात्रा कराएंगे। अब गरीब आदमी भी हवाई सफर करेगा। आने वाले समय में रीवा में माल वाहक वाणिज्यक विमान भी चलेगा।

सीएम ने कहा कि उद्योगपतियों से आज ही संवाद किया है। युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए 23 अक्टूबर को रीवा में इंडस्ट्रियल कान्क्लेव की सौगात मिलेगी। रीवा में राइस मिल कि संख्या काफी ज्यादा है। अगर कोई भी कठिनाई आ रही है तो उसे मैं दूर करूंगा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद जनार्दन मिश्र मंच पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कार्यक्रम में कहा कि रीवा में मेरी ससुराल है। 1993 में शादी हुई थी, तब यहां आने-जाने में बहुत समस्या होती थी। ढंग की सड़क तक नहीं थी। उसी समय में यहां ट्रेन भी नहीं हुआ करती थी। एयरपोर्ट की बात तो सोचना ही बेईमानी था।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा है कि विंध्य में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। इन्हें गति देने के लिए 23 अक्टूबर को रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। उद्योगों के विकास की सभी बाधाएं दूर की जाएंगी। हर जिले में निवेश संवर्धन केंद्र खोल दिए गए हैं। इसके माध्यम से भी सरकार तक अपनी बात पहुंचाएं। उद्योगपतियों की स्थानीय कठिनाइयों को दूर करने की जिम्मेदारी कमिश्नर और कलेक्टर की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विंध्य के उद्योगपतियों को उत्पादों के निर्यात के लिए कंटेनर की सुविधा मिलेगी। अब रेल के साथ मालवाहक हवाई जहाजों से भी परिवहन होगा। उद्योगपति केवल अपने लिए उद्योग नहीं चलाते हैं। उनके द्वारा संचालित उद्योग से प्रदेश और देश का विकास भी होता है। मुख्यमंत्री रीवा में 23 अक्टूबर को होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव के संदर्भ में स्थानीय उद्योगपतियों के साथ चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए हर माह संभागीय मुख्यालयों में रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित रीवा और मऊगंज के उद्योगपतियों से चर्चा की और सिंगरौली, सीधी, मैहर व सतना के उद्योगपतियों से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों पर दोहरा कराधान नहीं होगा। कान्क्लेव में 50 बड़े उद्योगपतियों के साथ तीन हजार से अधिक उद्योगपतियों ने पंजीयन किया है।

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

TAGGED: 999 रुपए में कर सकेंगे हवाई यात्रा, 999 रुपए में हवाई यात्रा, BIG NEWS, रीवा एयरपोर्ट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG : छत्तीसगढ़ की मासुलपानी पंचायत को मिलेगा राष्ट्रीय ‘जल पुरस्कार’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित CG : छत्तीसगढ़ की मासुलपानी पंचायत को मिलेगा राष्ट्रीय ‘जल पुरस्कार’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित
Next Article  CG NEWS : 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, सौतेला पिता गिरफ्तार   CG NEWS : 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, सौतेला पिता गिरफ्तार 

Latest News

bollywood News : बाबू राव की धमाकेदार वापसी! ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद खत्म, अक्षय-परेश फिर साथ
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
CG NEWS: जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के उद्देश्य के साथ पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगा कांवर यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?