Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक उपलब्धि, सदस्यता का आँकड़ा 50 लाख से पार, केंद्रीय नेतृत्व ने की प्रशंसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक उपलब्धि, सदस्यता का आँकड़ा 50 लाख से पार, केंद्रीय नेतृत्व ने की प्रशंसा

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/10/21 at 8:25 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक उपलब्धि, सदस्यता का आँकड़ा 50 लाख से पार, केंद्रीय नेतृत्व ने की प्रशंसा
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक उपलब्धि, सदस्यता का आँकड़ा 50 लाख से पार, केंद्रीय नेतृत्व ने की प्रशंसा
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा के लिए आहूत केंद्रीय समिति की बैठक में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की रिपोर्टिंग करके छत्तीसगढ़ की जानकारी प्रस्तुत की गई। सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने बैठक में बताया कि प्रदेश में पहाड़ी कोरवा समाज (पीवीजीटी) में भी भाजपा की सदस्यता के लिए कार्यकर्ता दुर्गम स्थानों तक पहुँचे। बैठक में प्रदेश में चल रहे अभियान, विशेषकर पहाड़ी कोरवा समाज में भाजपा सदस्यता, की प्रशंसा की गई। सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित भाजपा केंद्रीय समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी के लक्ष्मण, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सदस्यता अभियान टोली की सदस्य सांसद रूपकुमारी चौधरी, चम्पादेवी पावले, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, खूबचंद पारख उपस्थित रहे।

- Advertisement -

- Advertisement -

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश में भाजपा की सदस्यता का आँकड़ा 50 लाख पार कर लेने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणसिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए सबके समन्वित पुरुषार्थ व पराक्रम को नमन किया है। विदित रहे, प्रदेश में विगत 3 सितम्बर से भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई थी। 19 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे तक भाजपा ने अपनी रिकॉर्ड सदस्य संख्या 50,09,658 के आँकड़े को पार कर लिया है। अब प्रदेशभर में सक्रिय सदस्यता के लिए भी अभियान चल रहा है।

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक श्री सिंहदेव ने कहा कि भाजपा सदस्यता लेने के लिए प्रदेश में अभूतपूर्व उत्साह परिलक्षित हुआ और स्वस्फूर्त रिस्पॉन्स देकर ज्यादा-से-ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और सुशासन का सुपरिणाम है। इस बार सदस्यता की विभिन्न स्तरों पर प्रक्रिया सुनिश्चित की गई थी, इसलिए इस अभियान में समय काफी लगा है। इधर इस पूरी अवधि में काफी तीज-त्योहार भी पड़े। बावजूद इसके, प्रदेश में भाजपा सदस्यों की संख्या 50 लाख पार हो जाना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। श्री सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश में 34,09,158 लोगों को फार्म भरकर सदस्यता दिलाई गई, 06.40 लाख सदस्य मिस्ड कॉल के जरिए बने। इस प्रकार 40,49,158 सदस्य ऑनलाइन बनाए गए। 09,60,500 सदस्य ऑफलाइन बनाए गए, जिनकी डाटा एंट्री जारी है।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-21-at-5.22.21-PM.mp4

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BHILAI NEWS : भिलाई शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने वाले 3 हजार से अधिक स्वच्छता वीर हुए सम्मानित, मुख्य अतिथि रहे राज्यपाल डेका
Next Article Gangster Aman Sahu : गैंगस्टर अमन साहू का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई कनेक्शन नहीं, SSP संतोष सिंह का बड़ा बयान Gangster Aman Sahu : गैंगस्टर अमन साहू का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई कनेक्शन नहीं, SSP संतोष सिंह का बड़ा बयान

Latest News

bollywood News : बाबू राव की धमाकेदार वापसी! ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद खत्म, अक्षय-परेश फिर साथ
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
CG NEWS: जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के उद्देश्य के साथ पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगा कांवर यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?