Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS: सुनील सोनी का सारथी बनकर चुनावी रण में उतरे सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ली ताबड़तोड़ बैठकें, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS: सुनील सोनी का सारथी बनकर चुनावी रण में उतरे सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ली ताबड़तोड़ बैठकें, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/10/22 at 8:33 PM
Veena Chakravarty
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर । भाजपा, रायपुर दक्षिण उप चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। खुद क्षेत्र से 8 बार के पूर्व विधायक और सांसद बृजमोहन अग्रवाल यहां से पार्टी प्रत्याशी  सुनील सोनी का सारथी बनकर चुनावी रण में हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को दक्षिण विधानसभा के सिविल लाईन मंडल, पुरानी बस्ती मंडल, सदर बाजार मंडल और लाखे नगर मंडल चारों की बैठक ली और पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उप चुनाव में एक बार फिर से जीत का इतिहास रचने को कहा।



- Advertisement -
Ad image


read more : Raipur South by-election : प्रमोद और आकाश की दावेदारी के बीच कन्हैया की एंट्री ! नामांकन खरीदकर बनाया पॉलिटिकल दबाव, प्रत्याशी के नाम का ऐलान कुछ घंटों में  
उन्होंने कहा कि, किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए, हम सभी को मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए यह चुनाव लडना है और पहले से भी ज्यादा मतों से जीत हासिल करनी है।
उन्होंने कार्यकर्तों से बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर प्रचार और जनसंपर्क करने के निर्देश दिए जिसके लिए वरिष्ठजनों के साथ ही महिलाओं, युवाओं की टीम बनाने को कहा, जिसका कार्य केवल पार्टी प्रत्याशी का प्रचार करने के साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी जनता तक पहुंचाना होगा। अग्रवाल ने यह भी कहा कि, वो रायपुर दक्षिण के स्थायी विधायक है और आधिकारिक रूप से श्री सुनील सोनी को विधायक बनाना है। जिसके बाद वो खुद सांसद के रूप में दिल्ली से और सुनील सोनी राज्य सरकार से धनराशि लायेंगे जिससे क्षेत्र का और भी तेजी से विकास होगा।अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, चुनाव में एक एक मत का महत्व होता है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक एक मतदाता से मिलकर भाजपा के पक्ष में वोट सुनिश्चित करना है। कोई मतदाता मतदान से वंचित न रह जाए इसके लिए बूथ स्तर पर मतदाता सूची का सर्वे भी करना है। जिसके लिए पदाधिकारियों के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाएं। इसी क्रम में बुधवार को तत्पर कार्यालय में बूथ स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमे 25 अक्टूबर को होने वाली नामांकन रैली और 26 अक्टूबर को कैलाशपुरी में कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए दिशा निर्देश दिए जायेंगे।

- Advertisement -

ये रहे उपस्थित 

- Advertisement -

आज की बैठकों में चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक  शिव रतन शर्मा, उप प्रभारी मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, मंडल चुनाव प्रभारी विधायक  राजेश मूणत, मंडल चुनाव प्रभारी विधायक  मोतीलाल साहू, विधायक  अमर अग्रवाल,  जयंती भाई पटेल,  मोहन एंटी,  सरिता वर्मा,  सरिता दुबे, सीमा कंदोई,  सुभाष तिवारी,  मुकेश पंजवानी,  सालिक सिंह ठाकुर,  प्रवीण देवड़ा,  महेश शर्मा,  मनोज वर्मा, श्याम सुंदर अग्रवाल,  मनोज धनगर,  मिर्जा बेग,  अनुराग अग्रवाल,  केदार गुप्ता समेत मंडल के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED: @durg, @RAIPUR, #chhattisgarhiya, #chhattisgarhtourism, #follow, #Jharkhand, #photography, #raipurdiaries, #raipurian, #raipurpictures, Ambikapur, bastar, BHILAI, bilaspur, cg, Chhattisgarh, chhattisgarhi, DELHI, Dhamtari, INDIA, jagdalpur, korba, LOVE, RAIGARH, rajnandgaon
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : दीवाली से पहले मिलेगा छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन, मुख्यमंत्री की पहल पर वित्त विभाग ने जारी किया आदेश CG NEWS : दीवाली से पहले मिलेगा छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन, मुख्यमंत्री की पहल पर वित्त विभाग ने जारी किया आदेश
Next Article CG CRIME : धान खरीदी में फर्जीवाड़ा करने वाला केन्द्र प्रभारी रामदास बंजारे गिरफ्तार, सरकार को लगाया 91 लाख की चपत  CG CRIME : धान खरीदी में फर्जीवाड़ा करने वाला केन्द्र प्रभारी गिरफ्तार, सरकार को लगाया 91 लाख की चपत 

Latest News

Highest FD Rates : 1 साल की एफडी में कौन सा बैंक दे रहा है ज्यादा ब्याज ? चेक करें पूरी लिस्ट
अर्थव्यवस्था देश June 17, 2025
Laboratory Attendant Recruitment Exam 2025 : प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 
Laboratory Attendant Recruitment Exam 2025 : प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून
छत्तीसगढ़ June 17, 2025
CG VIDEO : शाला-उत्सव के पहले दिन नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, कौन बचाएगा आने वाली पीढ़ी को?
छत्तीसगढ़ सरगुजा June 17, 2025
CG NEWS : टीकाकरण के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया जमकर हंगामा, शादी के सात साल बाद गुंजी थी किलकारी  
कवर्धा छत्तीसगढ़ June 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?