Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर का पाइप फटा, पेशेंट की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsमध्य प्रदेश

BREAKING : जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर का पाइप फटा, पेशेंट की मौत

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/10/23 at 2:20 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
BREAKING : जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर का पाइप फटा: पेशेंट की मौत
BREAKING : जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर का पाइप फटा: पेशेंट की मौत
SHARE

मध्यप्रदेश। BREAKING : शिवपुरी के जिला अस्पताल में मरीज की शिफ्टिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर के नोजल से लगा पाइप फट गया। इससे तेज आवाज आई। ऑक्सीजन न मिलने के चलते मरीज की मौत हो गई। वहीं, आवाज से डरे परिजन दूसरे मरीजों को लेकर वार्ड से निकलकर अस्पताल के बाहर परिसर में खड़े हो गए।

इन्हें भी पढ़ें : BREAKING : कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेस फोटोग्राफर का मिला शव: पुरानी जीप से गमछे में लिपटा था शव

- Advertisement -
Ad image

बताया जा रहा है कि जवाहर कॉलोनी के रहने वाले रफीक खान उम्र 45 साल को घबराहट होने पर मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिनभर अस्पताल की पहली मंजिल पर बने आईसीयू में रखा गया। रात 8 बजे ग्वालियर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी।

रफीक को वार्ड बॉय ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ व्हील चेयर पर आईसीयू से ट्रॉमा सेंटर ले जा रहा था। रैंप से गुजरते वक्त हादसा हुआ। पाइप फटने की आवाज से घबराए परिजन और मरीज करीब आधे घंटे तक परिसर में खड़े रहे। अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें हादसे के बारे में समझाया। कहा कि कोई परेशानी वाली बात नहीं है। इसके बाद ही वे वार्ड में जाने को राजी हुए।

एक मरीज के अटेंडर अशोक कुमार शाक्य ने कहा, ‘धमाके की आवाज आने के बाद अस्पताल में भगदड़ मच गई। लोग डरे हुए थे।’ दिलीप शाक्य ने बताया कि वह जिला अस्पताल में भर्ती मोहन सिंह ठेकेदार को देखने पहुंचे ही थे कि लोग वार्ड से बाहर आने लगे।

पिछोर निवासी राकेश परिहार ने कहा, ‘वार्ड में धमाके की आवाज सुनकर नर्सिंग स्टाफ ने हमें बाहर जाने के लिए कहा।’ उजाय गांव से अस्पताल आए रामजीलाल ने बताया कि वे पहली मंजिल पर बैठे हुए थे। तभी रैंप पर तेज धमाके की आवाज हुई। इसके बाद अटेंडर मरीजों को लेकर बाहर आने लगे।

रफीक खान के भतीजे आरिफ खान ने बताया, ‘चाचा को घबराहट की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू से ऑक्सीजन सपोर्ट पर व्हील चेयर पर बैठाकर ट्रॉमा सेंटर ले जा रहे थे। इसी दौरान वार्ड बॉय ने ऑक्सीजन सिलेंडर से छेड़छाड़ की। इसके बाद तेज धमाका हुआ। ऑक्सीजन सिलेंडर का मीटर और नोजल उछलकर गिर गए। ऑक्सीजन न मिलने के चलते चाचा की मौत हो गई।’

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बीएल यादव ने कहा, ‘रफीक ग्वालियर से आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसका हीमोग्लोबिन 3 ग्राम रह गया था। ब्लड ग्रुप AB निगेटिव था। दो यूनिट ब्लड बैंक से उपलब्ध कराए गए थे। मरीज की किडनी भी फेल थी। इसी के चलते उसे वापस ग्वालियर रेफर करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। इसी दौरान आक्सीजन सिलेंडर में लगा सिलिकॉन पाइप निकल गया। पेशेंट कुछ देर सर्वाइव नहीं कर सका, इसके चलते उसकी मौत हो गई।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, BREAKING, Breaking News, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, ऑक्सीजन सिलेंडर, ग्रैंड न्यूज़, पेशेंट की मौत, सिलेंडर का पाइप फटा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेस फोटोग्राफर का मिला शव: पुरानी जीप से गमछे में लिपटा था शव, SIT गठित BREAKING : कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेस फोटोग्राफर का मिला शव: पुरानी जीप से गमछे में लिपटा था शव
Next Article CRIME NEWS: भाई ने भाई को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के सिक्ख विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय सम्मान, गोल्ड-सिल्वर मेडल से नवाजे गए होनहार छात्र
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 19, 2025
CG Crime: प्रेमिका को दूसरे के साथ देख आगबबूला हुआ युवक, बस स्टैंड में ब्लेड से हमला, दोनों घायल, आरोपी गिरफ्तार
Grand News कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CG NEWS: भूख हड़ताल ने दिलाया न्याय, 80 वर्षीय बुजुर्ग को मिला अपनी जमीन पर फिर से कब्जा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CRIME NEWS: पुल निर्माण स्थल पर मजदूर की हत्या से सनसनी, सिर पर वार कर की गई थी हत्या, आरोपी साथी गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?