Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP IPS TRANSFER LIST::प्रदेश में आधी रात सात IPS के ट्रांसफर, राकेश गुप्ता बने सीएम के OSD, इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमध्य प्रदेश

MP IPS TRANSFER LIST::प्रदेश में आधी रात सात IPS के ट्रांसफर, राकेश गुप्ता बने सीएम के OSD, इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/10/23 at 8:41 AM
Veena Chakravarty
Share
3 Min Read
SHARE

भोपाल । मध्यप्रदेश में मंगलवार आधी रात को 7 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। रात एक बजे गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री के ओएसडी बदल दिए गए। इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। वर्तमान ओएडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। राजेश हिंगणकर 19 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के ओएसडी बनाए गए थे।

- Advertisement -

देखें लिस्ट

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

read more: MP NEWS: खुशखबरी : मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को इस दिन मिलेगी तनख़्वाह,वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

- Advertisement -

अपर परिवहन आयुक्त, ग्वालियर, उमेश जोगा को उज्जैन जोन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है। वहीं आईजी उज्जैन संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

तीन जिलों के एसपी बदले गए
गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक तीन जिलों जबलपुर, देवास और बड़वानी जिले के एसपी बदल गए हैं। जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किए गए हैं। उनकी जगह देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी बनाया गया है। बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत को देवास का एसपी बनाया गया है। इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी का एसपी बनाया गया है।

सीएम के गृह क्षेत्र में पदस्थ हुए उमेश जोगा
अपर आयुक्त परिवहन उमेश जोगा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे एडीजी उज्जैन जोन बनाए गए हैं। राज्य सरकार ने जोगा को फरवरी 24 में अपर आयुक्त पदस्थ किया था। ऐसा पहली बार हुआ जब यहां एडीजी स्तर के अधिकारी को अपर आयुक्त परिवहन पदस्थ किया गया था। इसके पहले यहां डीआईजी स्तर के अधिकारी को ही पदस्थ किया जाता रहा है।

इस पद पर रहते हुए जोगा तब सुर्खियों में आ गए थे, जब उन्होंने 25 जून को एक पत्र जारी किया था। जिसमें उन्होंने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए थे कि परिवहन चेक पोस्ट पर प्राइवेट व्यक्तियों की मौजूदगी की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसा कोई भी प्राइवेट व्यक्ति वहां नहीं होना चाहिए।

10 अगस्त को भी आधी रात किए गए थे 47 IAS-IPS के तबादले

इससे पहले प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने 10 अगस्त की देर रात 47 IAS और IPS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया था। इस तबादले में 8 जिलों के कलेक्टर और 7 जिलों के एसपी शामिल थे।

TAGGED: #explorepage, #follow, #funny, #instagood, #like, #likeforlikes, #meme, #memes, #music, #s, #socialmedia, #trending, #tumblr, #tweet, #twitch #k #a, #twittermemes #explore, #twitterquotes, Facebook, instagram, LOVE, TIkTOK, tweets, Twitter, VIRAL, YouTube
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Jharkhand Elections: JMM ने 35 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की,सीएम हेमंत सोरेन इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
Next Article CG NEWS : रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024, अब तक तीन अभ्यर्थियों ने जमा किए अपने नामांकन Raipur South By-Election-2024 : रायपुर दक्षिण उप निर्वाचन : अब तक 10 अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन

Latest News

CG BIG NEWS : किराए के मकान में महिला चला रही थी देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारी रेड, मौके से चार आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 15, 2025
Hair Transplant Side Effects : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद एक और इंजीनियर की मौत, डॉ अनुष्का फरार, तलाश जारी 
Grand News May 15, 2025
Jammu-Kashmir Encounter : आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, कश्मीर के त्राल में जैश के 3 आतंकी ढेर, टॉप कमांडर भी शामिल
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : अभ्यर्थी समय रहते बनवा लें आवश्यक दस्तावेज, बी.ई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बी.फार्मा, एम.टेक जैसे विभिन्न कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द  
Grand News May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?