Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20 वीं बैठक सम्पन्न, डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ स्वीकृत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20 वीं बैठक सम्पन्न, डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ स्वीकृत

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/10/24 at 4:41 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न खनिज परियोजनाओं एवं अधोसंरचना हेतु राशि स्वीकृत की गई। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय पी. दयानंद, राहुल भगत, सचिव वित्त शारदा वर्मा, संचालक खनिज सुनील जैन, संयुक्त संचालक खनिज अनुराग दीवान एवं खनिज संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक में अधिकारियों से खनिज विकास निधि सलाहकार समिति के पूर्व निर्णय सहित राशि के उपयोग के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निधि में उपलब्ध राशि को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में वृहद अधोसंरचना निर्माण की परिकल्पना पर विचार किए जाने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

बैठक में चर्चा उपरांत छत्तीसगढ़ रेलवे कॉरपोरेशन को डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग हेतु भू-अर्जन एवं प्रारंभिक निर्माण कार्य के लिए 300 करोड़ रुपए की राशि दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म के खनिज अन्वेषण, खनिज ब्लॉक नीलामी, खानों के आईटी आधारित नियमन हेतु 83 करोड़ रुपए राशि की स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में राज्य में खनिज राजस्व में और वृद्धि की संभावनाओं के अध्ययन कार्यवाही तथा खनन क्षेत्र में सुधार हेतु विशेषज्ञ संस्थाओं की सेवाएं लेने हेतु 20 करोड़ रुपए के अतिरिक्त राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया।

- Advertisement -

गौरतलब है कि खनिज विभाग द्वारा प्रतिवर्ष प्राप्त होने वाले कुल खनिज राजस्व की 5% राशि खनिज विकास निधि मद अंतर्गत आरक्षित रहती है। उक्त निधि से सलाहकार समिति के अनुशंसा अनुसार संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, सीएमडीसी, रेल एवं सड़क परिवहन तथा खनन क्षेत्र में आवश्यक अधोसंरचना निर्माण के लिए राशि प्रदान की जाती है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Raipur Hindi News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: अवैध रूप से फटाखा बिक्री करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही, लाखों की पटाखा बरामद CG: अवैध रूप से फटाखा बिक्री करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही, लाखों की पटाखा बरामद
Next Article CG: नाबालिग को बिस्किट का लालच देकर ढोंगी बाबाओं ने किया बोरे में भरने का प्रयास, बच्चा चोर गिरोह के दो सदस्य अरेस्ट CG: नाबालिग को बिस्किट का लालच देकर ढोंगी बाबाओं ने किया बोरे में भरने का प्रयास, बच्चा चोर गिरोह के दो सदस्य अरेस्ट

Latest News

भारत की श्रम संहिताएं: श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा और समावेशिता की दिशा में ऐतिहासिक पहल 
Grand News July 8, 2025
CG News : सालिक साय ने सौंपे नियुक्ति पत्र, राहत बी.एड. कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत
Grand News छत्तीसगढ़ जशपुर July 8, 2025
CG NEWS: “छत्तीसगढ़ की गतका टीम ने नेशनल चैंपियनशिप में मचाया धमाल, 70 मेडल जीतकर दूसरा स्थान — सिक्ख पंचायत ने किया भव्य सम्मान”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 7, 2025
Big change in BJP: बीजेपी में बड़ा बदलाव: अश्विनी कुमार शर्मा बने पंजाब इकाई के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
Grand News देश July 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?