Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG NEWS : किसान ने असंभव को किया संभव, बंजर भूमि को बनाया उपजाऊ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

 CG NEWS : किसान ने असंभव को किया संभव, बंजर भूमि को बनाया उपजाऊ

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/10/24 at 4:15 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
 CG NEWS : किसान ने असंभव को किया संभव, बंजर भूमि को बनाया उपजाऊ
 CG NEWS : किसान ने असंभव को किया संभव, बंजर भूमि को बनाया उपजाऊ
SHARE

 

वीरेंद्र सोनी/सरिया। CG NEWS : कहते हैं दृढ इच्छा शक्ति, कड़ी मेहनत, लगन के बल पर किया कुछ नहीं किया जा सकता। असंभव को संभव भी कर लोग अपनी पहचान बना लेते हैं। ऐसे ही एक किसान ने बंजर भूमि को उपजाऊ बना कर एक मिसाल पेश किया है। हम बात कर रहे हैं नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अंतर्गत सरिया तहसील के ग्राम बार निवासी 67 वर्षीय रमेश पटेल का। इन्होंने असंभव कार्य को संभव कर कृषि के क्षेत्र में एक मिसाल पेश किया है।

- Advertisement -
Ad image
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-24-at-12.24.25-PM.mp4

सरिया बरमकेला मार्ग पर स्थित ग्राम छेवारीपाली के पास करीब 20 एकड़ बंजर भूमि जो बेकार पड़ा था। उस भूमि को रमेश पटेल ने दृढ इच्छा शक्ति कड़ी मेहनत, लगन के कारण उपजाऊ बनाकर आज एक उन्नत कृषक के रूप में कार्य कर रहा है। शिक्षित परिवार के होने के कारण घर के अन्य सदस्यों ने भी रमेश पटेल के कार्य में सहयोग कर रहे हैं। जिसके कारण बंजर भूमि आज देखने लायक है। अब लोग गैर परंपरागत खेती पर जोर दे रहे हैं। जिससे किसानों को नुकसान कम फायदा ज्यादा हो रहा है। ऐसे ही एक खेती है महोगनी के पेड़ों की। जिसे लगाने के बाद किसान कुछ वक्त के बाद मालामाल बन सकते हैं। जब खेती की बात होती है तो, आम तौर पर गेहूं, धान, आलू वगैरह पर आकर बात रुक जाती है। हालांकि बीते कुछ वक्त में खेती का यह अंदाज बदल चुका है। जिससे किसानों को नुकसान कम फायदा ज्यादा हो रहा है। सरिया क्षेत्र में पहली बार रमेश पटेल नामक किसान ने महोगनी के पेड़ों को तैयार करने के लिए बंजर भूमि का उपयोग किया। उन्होंने अपने बंजर भूमि में करीब 700 महोगनी के पेड़ लगाए हैं । 12 साल का समय लगता है इस पेड़ को परिपक्व होने में । यह पेड़ 200 फीट की ऊंचाई तक बढ़ते हैं। महोगनी के पेड़ काफी मजबूत होते हैं। इसका इस्तेमाल जहाज , गहने फर्नीचर, प्लाईवुड, मूर्तियां बनाने और सजावट के लिए किया जाता है। इसके अलावा महोगनी के पेड़ की पत्तियों में औषधीय गुण भी होते हैं। इससे कैंसर, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का लाभ हो सकता है। प्रगतिशील कृषक रमेश पटेल ने बताया कि महोगनी के पेड़ों से लकड़ी तो 12 साल में तैयार होती है। लेकिन 5 साल में वह बीज देते हैं। और यह बीज काफी महंगे होते हैं । मार्केट में इनकी कीमत 1000 रूपये प्रति किलो तक है। वहीं इसकी लकड़ी की कीमत भी महंगा होता है । इसके अलावा बीजों और पत्तो का उपयोग दवा बनाने में होता है। इसीलिए उन्होंने अपने बंजर भूमि में 700 महोगनी का पेड़ लगाए हैं।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-24-at-12.24.24-PM.mp4

रमेश पटेल ने यह भी बताया कि वह पूरी तरह से ऑर्गेनिक खेती करते हैं। चार भाइयों में एक रमेश रमेश पटेल के जिम्मे में खेती बाड़ी का काम है । वह संयुक्त परिवार में रहते हैं। तथा 120 एकड़ खेती की देखभाल स्वयं करते हैं । बताते हैं कि इंसान की जिद के आगे कुछ भी असंभव नहीं है । कुछ इसी तरह मुश्किल माने जाने वाले काम सरिया क्षेत्र के ग्राम बार निवासी रमेश पटेल ने सच कर दिखाया। वह पहले 12 एकड़ बंजर भूमि को कड़ी मेहनत कर उसे उपजाऊ भूमि में बदल दिया।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-24-at-12.32.03-PM.mp4

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article VIDEO – खुले में घूम रहा है “ख़ौफ़”, भूखे तेंदुआ का खौफनाक दूसरा वीडियो आया सामने,इस बार कुत्ते पर झपट्टा मारता हुआ दिखा, दहशत में जीने को मजबूर लोग
Next Article Sooran Ki Sabzi: दिवाली पर क्यों खाई जाती हैं सूरन की सब्जी, जानिए सब्जी से जुड़ी परम्परा और महत्व Sooran Ki Sabzi: दिवाली पर क्यों खाई जाती हैं सूरन की सब्जी, जानिए इससे से जुड़ी परम्परा और महत्व

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?