Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : निकाय और पंचायत चुनाव 2024 -25 : मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : निकाय और पंचायत चुनाव 2024 -25 : मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/10/25 at 10:38 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
CG NEWS : निकाय और पंचायत चुनाव 2024 -25 : मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश 
CG NEWS : निकाय और पंचायत चुनाव 2024 -25 : मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश 
SHARE
Highlights
  • मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिये गये निर्देश
  • निर्वाचक नामावली पुनरीक्षित किए जाने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की समीक्षा बैठक

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के सभी जिलो के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली गई। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षित किए जाने संबंधी तैयारी की समीक्षा की गई।

- Advertisement -

बैठक में मुख्य रूप से चुनाव की तैयारी, निर्वाचक नामावली को अद्यतन और पुनरीक्षित करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक जिले में निर्वाचक नामावली को सही और अद्यतन किया जाए ताकि हर पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल हो सके। पात्र नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाए और जिन मतदाताओं का स्थानांतरण या मृत्यु हो चुकी है उनके नाम हटाए जाए। राज्य के सभी जिलों के नगरीय निकायों में नाम जोड़वाने के लिए अब तक कुल 22 हजार 182, संशोधन के 1 हजार 182 तथा विलोपन के लिए 4 हजार 779 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों को जांच करने कहा गया। इसके लिए फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड और अन्य सरकारी प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाए ताकि मतदाता सूची त्रुटि रहित और पूरी तरह से सही बन सके। नगरीय निकाय तथा पंचायत के निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। इस संबंध में आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार दावा आपत्ति का निर्धारित समय में निराकरण करने निर्देशित किया गया।

- Advertisement -

समीक्षा बैठक में सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से उनके जिले में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान की जानकारी ली गई तथा विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया।

- Advertisement -

सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ताकि आगामी चुनाव में सभी पात्र नागरिकों को मतदान का अधिकार प्राप्त हो सके। इस अवसर उपसचिव डॉ नेहा कपूर एवं आलोक श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, ग्रैंड न्यूज़, निकाय और पंचायत चुनाव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur Assembly By-Election 2024 : कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने आज भक्तिन माता कर्मा और डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड में किया चुनाव प्रचार  Raipur Assembly By-Election 2024 : कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने आज भक्तिन माता कर्मा और डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड में किया चुनाव प्रचार 
Next Article RAIPUR NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का किया लोकार्पण RAIPUR NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का किया लोकार्पण

Latest News

BREAKING
BREAKING : ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण के लिए सरकार ने कल्याण बोर्ड का गठन किया गया गठन
Grand News NATIONAL देश May 16, 2025
CG ब्रेकिंग: 56 किलो गांजे के साथ ओडिशा के 3 तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख की कार भी जब्त
CG ब्रेकिंग: 56 किलो गांजे के साथ ओडिशा के 3 तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख की कार भी जब्त
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS:मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
BIG NEWS: यूनिवर्सिटी के चाइनीज स्टॉल पर नूडल्स में मिला रबर बैंड, कार्रवाई की मांग
BIG NEWS: यूनिवर्सिटी के चाइनीज स्टॉल पर नूडल्स में मिला रबर बैंड, कार्रवाई की मांग
Breaking News Grand News NATIONAL देश May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?