Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Dhanteras 2024: कल धनतेरस की पूजा से शुरू होगा दिवाली का त्यौहार, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
धर्मरायपुर

Dhanteras 2024: कल धनतेरस की पूजा से शुरू होगा दिवाली का त्यौहार, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Aarti Beniya
Last updated: 2024/10/28 at 1:17 PM
Aarti Beniya
Share
4 Min Read
Dhanteras 2024: कल धनतेरस की पूजा से शुरू होगा दिवाली का त्यौहार, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Dhanteras 2024: कल धनतेरस की पूजा से शुरू होगा दिवाली का त्यौहार, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
SHARE

 

- Advertisement -

Dhanteras 2024: जिस दिन का लोगों को इंतज़ार था आख़िरकार वो दिन आ ही गया. कल से दीपावली की शुरुआत हो रहीहैं। हिंदू धर्म में धनतेरस का त्योहार धन, आरोग्यता, सुख और समृद्धि का प्रतीक है। धनतेरस का पर्व हर वर्ष कार्तिक महीने की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस से पांच दिनों तक चलने वाला दीपावली का उत्सव शुरू हो जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 29 अक्तूबर को है। धनतेरस के पर्व को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अपने हाथ में अमृत से भरा घड़ा लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन सोना-चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तन खरीदने की प्रथा है। भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के देवता है। धनतेरस के दिन सोने, चांदी और पीतल की वस्तुओं और झाड़ू खरीदना शुभ होता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि देव की षोडशोपचार पूजा करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त, महत्व और क्या खरीदें क्या नहीं सबकुछ…

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस का त्योहार पंचदिवसीय दीपोत्सव का पर्व का पहला दिन होता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, कुबरे देव और यम की पूजा का विधान होता है। इसके अलावा धनतेरस पर नई चीजों की खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है।

धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त

त्रयोदशी तिथि प्रारंभ- 29 अक्तूबर सुबह 10:31 मिनट से
त्रयोदशी तिथि समाप्त- 30 अक्तूबर 2024 दोपहर 01:15 तक

धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम 06 बजकर 30 मिनट से लेकर 08 बजकर 12 मिनट तक
प्रदोष काल मुहूर्त- शाम 05 बजकर 37 मिनट से लेकर 08 बजकर 12 मिनट तक
वृषभ काल मुहूर्त- शाम 06 बजकर 30 मिनट से लेकर 08 बजकर 26 मिनट तक

धनतेरस 2024 खरीदारी मुहूर्त

धनतेरस सोना-चांदी खरीदारी शुभ मुहूर्त (सुबह)- 09 बजे से लेकर दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक
धनतेरस सोना-चांदी खरीदारी शुभ मुहूर्त (शाम)- 07 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 55 मिनट तक
Dhanteras 2024: धनतेरस पर 100 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन चीजों की खरीदारी से धन-दौलत में होगी वृद्धि

धनतेरस पूजा विधि और महत्व
धनतेरस के दिन पांच दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव पर्व शुरू हो जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी, निवेश और नया कार्य करने के लिए विशेष महत्व होता है। इस दिन पूरे दिन शुभ खरीदारी की जाती है। ऐसे मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने और शुभ कार्य करने पर इसमें कई गुना फल मिलता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा होती है।

धनतेरस का पर्व प्रदोष व्यापिनी तिथि में मनाने का विधान है। इस दिन परिवार में आरोग्यता के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर यमदेव देवता का ध्यान करके दक्षिण दिशा पर दीपक स्थापित करना चाहिए। इस दिन प्रदोष काल में ‘ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः। मंत्र से षोडशोपचार विधि द्वारा पूजन अर्चन करना चाहिए जिसके फलस्वरूप परिवार में दीर्घायु और आरोग्यता बनी रहती है।

TAGGED: (Dhanteras 2024 Date Shopping Time Puja Vidhi Shubh Muhurat, (Dhanteras 2024 Gold Buying Timing, Dhanteras 2024 Shubh Muhurat, Dhanteras 2024: कल धनतेरस की पूजा से शुरू होगा दिवाली का त्यौहार, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING: विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं अहम् फैसलें CG BREAKING: विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं अहम् फैसलें
Next Article CG NEWS : मुख्यमंत्री साय की पहल पर बड़ी सौगात, यहां प्रमुख तीन सड़कों के विकास के लिए 194 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी CG NEWS : मुख्यमंत्री साय की पहल पर बड़ी सौगात, यहां प्रमुख तीन सड़कों के विकास के लिए 194 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी

Latest News

CG News : रेंजर की कथित प्रताड़ना से महिला वन श्रमिक परेशान, न्याय के लिए सुशासन शिविर में लगाई गुहार, पढ़ें पूरी खबर
छत्तीसगढ़ May 23, 2025
IPL 2025 GT vs LSG : रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने गुजरात को 33 रनों से हराया
Cricket खेल May 23, 2025
CG News : बिलासपुर की सिटी बसें बनीं मौत का सफर, 11 बसें बिना फिटनेस के दौड़ रहीं सड़कों पर
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
Aaj Ka Rashifal 18 May 2025: आज इन राशियों की चमकेगी तकदीर, पढ़ें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 23 May 2025: जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
धर्म राशिफल May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?