Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal 29 October 2024:धनतेरस आज : कारोबार में होगा मुनाफा ही मुनाफा,पार्टनर से मिलेगा उपहार, दिन रहेगा खुशियों से भरा, पढ़ें राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेशधर्मराशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 October 2024:धनतेरस आज : कारोबार में होगा मुनाफा ही मुनाफा,पार्टनर से मिलेगा उपहार, दिन रहेगा खुशियों से भरा, पढ़ें राशिफल

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/10/29 at 8:18 AM
Veena Chakravarty
Share
8 Min Read
SHARE

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज भौम प्रदोष का व्रत किया जाएगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 51 मिनट तक वैधृति योग रहेगा।आज शाम 6 बजकर 34 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज धनतेरस भी मनाया जाएगा

Contents
मेष राशि:वृष राशि: मिथुन राशि: कर्क राशि: सिंह राशि:कन्या राशि: तुला राशि: वृश्चिक राशि: धनु राशि: मकर राशि: कुंभ राशि: मीन राशि: 
- Advertisement -

read more: Aaj Ka Rashifal 26 October 2024:इन राशि के जातकों पर रहेगी शनि देव की कृपा दृष्टि, मकर राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मेष राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा। आज आपको जॉब के नए अवसर मिलेंगे। लवमेट में पहले से चली आ रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोग आज कोई समारोह कर सकते हैं। आप किसी ट्रिप पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। स्वास्थ्य से संबंधी परेशानी आज दूर होगी आप एनर्जेटिक रहेंगे।

- Advertisement -
  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 8

वृष राशि: 

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। आज आप मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। आप व्यस्त हो सकते हैं। आज संतान, परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। आज का दिन आपके लिए संतोषजनक होगा। रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने की संभावना है।

- Advertisement -
  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 3

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप में चुस्ती फुर्ती रहेगी, आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या घूमना आपको सुकून देगा। रात को अपने मित्रों से आप फोन पर काफी देर तक बातचीत करेंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 9

कर्क राशि: 

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। लवमेट एक दूसरे की भावनओ को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। घर के बड़ो से कोई नई बात आप सीखेंगे। आज काफी दिनों से आपका रुका काम पूरा हो जायेगा, मानसिक शांति मिलेगी।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 6

सिंह राशि:

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे। पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। दूसरों की भावनाएं समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज अपनी भाषा में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। नया काम शुरू होने से आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपको लेन-देन में फायदा होगा। आपकी संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा होगा। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी का साथ मिलने आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। उलझी हुई स्थितियां सुलझ जाएगी।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 4

कन्या राशि: 

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। करियर के क्षेत्र में भी आपको अपने गुरु का सहयोग मिलेगा, आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिलाने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आज अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने पर लगा सकते हैं।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 3

तुला राशि: 

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आपके क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूरा कंट्रोल रखना चाहिए। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिये आपको मेडिटेशन की आदत डालनी चाहिए। साथ ही आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आपको बचना चाहिए।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि: 

आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। परिवार के कामों में आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। कोई भी फैसला शांति से लें। आर्ट स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, ज्यादा समय अध्ययन में गुजरेगा। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 5

धनु राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम सफल होगा। आज घर के बड़े-बुजुर्ग की सेवा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। आज आपको अपनी मनपसंद चीज मिल सकती है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी फलों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 8

मकर राशि: 

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाये रखेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनाएंगे, रिश्तों में मिठास आएगी। आज आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 1

कुंभ राशि: 

आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ी मुश्किलों के बाद लाभ का योग बना रहेगा। बेवजह की भाग दौड़ से बचें। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान होगा। आपके अच्छे काम से उच्चाधिकारी खुश होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आज करियर में आपको… कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। महिलाएं बच्चों के साथ बेहतर समय बिताएंगी।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 8

मीन राशि: 

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे।

TAGGED: #aquarioushoroscopetoday, #aries, #arieshoroscopetoday, #astrologyposts, #astrotips, #babaji, #bhavishyawani, #bhawishyafal, #cancarhoroscopetoday, #capricornhoroscopetoday, #dailyrashifal, #dainikrashifal, #geminihoroscopetoday, #horoscopes, #horoscopetoday, #jyotishastrology, #kundalimatching, #leohoroscopetoday, #librahoroscopetoday, #pisces, #pisceshoroscopetoday, #saggitaroushoroscopetoday, #scorpiohoroscopetoday, #singh, #sunsign, #taurushoroscopetoday, #vastushastra, #virgohoroscopetoday, #vrishabh, Aaj Ka Rashifal 19 October 2024, mahadev, MESH, rashifal, VRSH, देखिये आज का राशिफल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित , कलेक्टर धर्मेश साहू ने नागरिकों क़े आवेदन पर अधिकारियों को कार्यवाही क़े निर्देश दिए
Next Article RAIPUR NEWS: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन, CM साय ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Latest News

CG BREAKING : नक्सलियों ने फिर जारी किया प्रेस नोट, मोदी सरकार से शांति वार्ता के लिए मांगी सहमती, गृह मंत्री विजय शर्मा को लेकर कही यह बात 
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
CG CABINET BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, कलाकारों का पेंशन बढ़ा, ‘‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान का संचालन, पर्यटन और होटल व्यवसाय को बढ़ावा और भी बहुत कुछ 
Breaking News May 14, 2025
CG NEWS : गोपनीय सैनिक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कैंप में मचा हड़कंप
Grand News May 14, 2025
CG NEWS : कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री का छत्तीसगढ़ में विरोध, कांग्रेस आज प्रदेशभर में करेगी शाह का पुतला दहन  
Grand News May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?