Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal 30 October 2024: छोटी दिवाली आज : इन राशि वालों के घर आएगी धन-समृद्धि,सिंह राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा, प्रियजनों से भेंट होगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेशराशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 October 2024: छोटी दिवाली आज : इन राशि वालों के घर आएगी धन-समृद्धि,सिंह राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा, प्रियजनों से भेंट होगी

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/10/30 at 7:42 AM
Veena Chakravarty
Share
8 Min Read
Aaj Ka Rashifal : मेष, कर्क सहित इन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, एक के बाद एक मिलेगी शुभ सूचना, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal : मेष, कर्क सहित इन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, एक के बाद एक मिलेगी शुभ सूचना, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
SHARE

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 8 बजकर 51 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। आज रात 9 बजकर 44 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा।
read more: Aaj Ka Rashifal 26 October 2024:इन राशि के जातकों पर रहेगी शनि देव की कृपा दृष्टि, मकर राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Contents
मेष राशि- वृष राशि- मिथुन राशि- कर्क राशि-सिंह राशि- कन्या राशि- तुला राशि- वृश्चिक राशि- धनु राशि- मकर राशि- कुंभ राशि- मीन राशि- 
- Advertisement -

मेष राशि- 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां आज शाम तक दूर हो जायेगी। आज परिवार वालों की राय लेकर ही किसी काम की शुरुआत करें, सफलता मिल सकती है। ऑफिस में बॉस आपके काम से काफी खुश रहेंगे। कोई नया फैसला लेने से बचें। कामकाज समय पर निपटाने की कोशिश करें। आज आप घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज आप घर के सजावट का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक-2

वृष राशि- 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है, आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरुस्कार भी मिलेंगे। आप अपने जीवनसाथी से मन की बात करेंगे। आप उन्हें कहीं घूमाने भी ले जाएंगे। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, आपकी कंपनी को नेशनल लेवल पर आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। आज जरूरतमंद बच्चों को कलम गिफ्ट करें।

- Advertisement -
  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक-5

मिथुन राशि- 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप जरूरतमंद के लिए संवेदनशील रहेंगे। इस राशि वाले अगर आज नई योजनाएं शुरू करना चाह रहे हैं, तो उनकी योजनाएं सफल हो सकती है। आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के नौकरी करने वाले लोगों को अपने सहकर्मियों से पूर्ण योगदान प्राप्त होगा।

- Advertisement -
  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक-4

कर्क राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बीतेगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपको किसी समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस राशि के लोगों का लवमेट के प्रति अन्य दिन की अपेक्षा अधिक झुकाव रहेगा। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको सावधानी से सारे काम पूरे करने चाहिए। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक-1

सिंह राशि- 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। किसी अपने से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक खुशी का लाभ होगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ज्यादा मेहनत करेंगे। आज आपको दूसरों की मदद करने का मौके मिलेगा। आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में आज आप सफल होंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक-8

कन्या राशि- 

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कई बड़े फायदे होंगे। इस राशि वाले स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिलेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन प्यार भरा रहेगा। अपनी ईमानदारी के कारण आपको जीवनसाथी और परिवारजनों का स्नेह प्राप्त होगा। आप अपनों को खुश करने के लिए उन्हें कुछ उपहार देंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज घर के साज-सज्जा में आपका समय बीतेगा। आज बच्चे काफी उत्साहित रहेंगे, इसके आपके चेहरे पर खुशी दिखेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक-6

तुला राशि- 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप जिस भी काम को करेंगे उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। आपसे कई लोग मदद भी ले सकते हैं। आप लोगों को जरूरत के अनुसार ही सलाह दें। आपके विरोधी आपके काम में अड़चनें डाल सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने विरोधियों से दूरियां बनाकर रहें और आज सभी के साथ प्यार से पेश आएं। बदलते मौसम के कारण आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आज घर के कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि- 

आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेकर बाहर जाएं। जीवनसाथी को कुछ अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपके सामने आई समस्याओं को आप आसानी से हल कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अपने दोस्तों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 9

धनु राशि- 

आज आपको व्यापार में अचानक फायदा होगा। आमदनी का कोई नया सोर्स भी मिलेगा। आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों के लिए बधाई मिलेगी। आपकी सफलता दूसरों को प्रेरित करेगी। अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रख सकते हैं, जो आपके लिए कारगर साबित होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल बना हुआ है, जल्द ही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि- 

आज किसी बात को लेकर आपका मन उत्साहित रहेगा। आज आपको सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका वैवाहिक जीवन पहले की अपेक्षा काफी खुशनुमा बना रहेगा। पूरी कोशिश करके आप परिवार वालों की जरूरतों को पूरा करेंगे। इस राशि की महिलाएँ सौन्दर्य से संबंधित वस्तुओं पर पैसा खर्च कर सकती है। कुछ लोग फालतू बातचीत में समय खराब कर सकते हैं। अच्छा रहेगा आज आप अपने कार्यों पर ध्यान दें।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि- 

आज जीवनसाथी से आपको सकारात्मक संकेत मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का समावेश होगा। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। आपके कंधों पर एक से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जो आगे चलकर आपके मान-सम्मान में कारगर साबित होंगी। आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपके अच्छे व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से आज आप मिलने जा सकते है। आज आपको अचानक धन लाभ होगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि- 

आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। हो सकता है कि माता-पिता के साथ मंदिर जाने का प्लान भी बनाएं। किसी काम का कोई समाधान आपको मिल सकता है। कार्यों में मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज्यादा ही ऊंचा तय कर सकते हैं।

 

TAGGED: #aquarioushoroscopetoday, #aries, #arieshoroscopetoday, #astrologyposts, #astrotips, #babaji, #bhavishyawani, #bhawishyafal, #cancarhoroscopetoday, #capricornhoroscopetoday, #dailyrashifal, #dainikrashifal, #geminihoroscopetoday, #horoscopes, #horoscopetoday, #jyotishastrology, #kundalimatching, #leohoroscopetoday, #librahoroscopetoday, #pisces, #pisceshoroscopetoday, #saggitaroushoroscopetoday, #scorpiohoroscopetoday, #singh, #sunsign, #taurushoroscopetoday, #vastushastra, #virgohoroscopetoday, #vrishabh, Aaj Ka Rashifal 19 October 2024, mahadev, MESH, rashifal, VRSH, देखिये आज का राशिफल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Kurud : असामाजिक तत्वों ने दंपत्ति के साथ की मारपीट, पुश्तैनी दुकान और मकान को भी तोड़ा, पुलिस पर अपराधियों को संरंक्षण देने का आरोप  Kurud : असामाजिक तत्वों ने दंपत्ति के साथ की मारपीट, पुश्तैनी दुकान और मकान को भी तोड़ा, पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप 
Next Article RAIPUR NEWS: CM साय ने प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली की दी बधाई, कहा -आप सभी के जीवन से चिंता और दुःखों का नाश हो

Latest News

मैनपुर। CG : आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 65 वी वाहिनी के०रि०पु०बल के एफ/ समवाय कुल्हाडीघाट में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया है। तथा सभी जवानो ने पर्यावरण संरक्षण की कसम खाई है। विदित रहे कि कुल्हाडीघाट एक अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र है तथा यहाँ लगातार कुछ ना कुछ नक्सल गतिविधियाँ होती रहती है। तथा समवाय का इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में अहम योगदान जारी है । वाहिनी समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे-सिविक एक्सन प्लान, मुफ्त चिकित्सा शिविर तथा रोजगार मार्गदर्शन शिविर लगाकर लोगो को मुख्याधारा में जोडने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके साथ ही वाहिनी के सभी कार्मिको ने पर्यावरण संरक्षण का भी बीडा उठाया है तथा शपथ ली है कि वे आजीवन पर्यावरण उत्थान के लिए निरंतर हर संभव प्रयास करते रहेगे इस दौरान एफ/65 समवाय के सहा0 समादेष्टा सुधीर कुमार निरीक्षक लवकुश कुमार पाण्डेय तथा समवाय के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।
CG : देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की भी खाई कसम
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Fastest Bikes: ये हैं दुनिया की सबसे तेज़ सुपर बाइक
Business Exclusive Featured Grand News Racing Technology VIRAL VIDEO टेक्नोलॉजी June 5, 2025
Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ में 11 मौतें; मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देगी RCB
Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ में 11 मौतें; मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देगी RCB
Cricket NATIONAL खेल June 5, 2025
CG BREAKING :
CG BREAKING : स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 को लेकर राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, पढ़िए क्या – क्या है दिशा निर्देश 
Breaking News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?