Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : पुलिस कर्मी की लाठी डंडों से पिटाई : सड़क हादसे के बाद उपजा विवाद, मारपीट करने वाले 9 व्यक्तियों पर केस दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsमध्य प्रदेश

BIG BREAKING : पुलिस कर्मी की लाठी डंडों से पिटाई : सड़क हादसे के बाद उपजा विवाद, मारपीट करने वाले 9 व्यक्तियों पर केस दर्ज

Aarti Beniya
Last updated: 2024/10/30 at 12:37 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
BIG BREAKING : पुलिस कर्मी की लाठी डंडों से पिटाई : सड़क हादसे के बाद उपजा विवाद, मारपीट करने वाले 9 व्यक्तियों पर केस दर्ज
BIG BREAKING : पुलिस कर्मी की लाठी डंडों से पिटाई : सड़क हादसे के बाद उपजा विवाद, मारपीट करने वाले 9 व्यक्तियों पर केस दर्ज
SHARE

 

आलोट | BIG BREAKING : खारवाकलां से शादी में शामिल होकर नागदा लौट रहे परिवार की कार को नागदा के पास ग्राम कचनारिया में एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। कार पलटते हुए खाई में जा गिरी। इसमें 5 लोग घायल हुए। बोलेरो ड्राइवर ताल थाने की खारवाकलां पुलिस चौकी में पदस्थ आरक्षक बताया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

लोगों ने घायलों को कार से निकाला और नागदा अस्पताल भिजवाया। वहीं भीड़ में शामिल लोगों ने बोलेरो सवार पुलिसकर्मी को जिम्मेदार ठहराते हुए बुरी तरह पीट दिया। इससे उसे इंदौर रेफर करना पड़ा। नागदा पुलिस के अनुसार हादसे में कार सवार रॉबर्ट फ्रांसिस, उनकी पत्नी लवी राजकुमारी, बेटा प्रियांशु और बेटी सविता तथा रिश्तेदार रेमंड पीटर घायल हुए हैं।

- Advertisement -

मामले में टक्कर मारने वाले बोलेरो ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दुर्घटना में घायल लवी राजकुमारी ने पुलिस को बताया वे खारवाकलां में शादी के कार्यक्रम में गए थे। वापस लौटते वक्त कचनारिया में नागदा-महिदपुर रोड पुलिया के पास बोलेरो ने टक्कर मार दी। रॉबर्ट फ्रांसिस को पसली, लवी को हाथ-पैर और सिर में प्रियांशु और सविता को दोनों पैरों में चोट लगी। कार का क्लीनर साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

- Advertisement -

 

पुलिस कर्मी इंदौर रेफर
हादसे में घायल लवी ने बताया दुर्घटना के बाद आरोपी बोलेरो चालक को रोका तो उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा वह खारवाकलां में पदस्थ है। हादसे के बाद लोगों ने पकड़ा तो पुलिसकर्मी ने हमसे हाथापाई की। मामला सीएसपी बृजेशकुमार श्रीवास्तव के संज्ञान में आने पर उन्होंने टीआई अमृतलाल गवरी चर्चा की। टीआई ने हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर तुरंत पुलिस बल भेज दिया था। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने बोलेरो ड्राइवर आरक्षक बुरी तरह पीट दिया।

इससे वह घायल हो गया और उज्जैन भेजा। जहां से इंदौर रेफर किया है। नागदा पुलिस ने मारपीट करने वाले 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है,नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवली ने बताया कि पुलिस को घटना के वीडियो भी हाथ लगे हैं वीडियो के आधार पर आगे की और भी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद घायल पुलिसकर्मी को इंदौर रेफर किया है जहां उसका इलाज जारी है। घायल आरक्षक कमल सिंह बघेल ने फोन पर भास्कर को बताया कि मैंने एक्सीडेंट बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों वाहन टकरा गए। हादसे के बाद करीब 20 लोगों ने मेरे साथ बुरी तरह मारपीट की।

TAGGED: BIG BREAKING, BIG BREAKING INDOUR, INDOUR NEWS, maar pit video viral
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG वन विभाग के लगाए पिंजरे में फंसा तेंदुआ, महीने भर से मवेशियों का कर रहा था शिकार; रेक्स्यू कर जंगल में छोड़ा गया, देखे वीडियो CG: वन विभाग के लगाए पिंजरे में फंसा तेंदुआ, महीने भर से मवेशियों का कर रहा था शिकार; रेक्स्यू कर जंगल में छोड़ा गया, देखे वीडियो
Next Article ACCIDENT NEWS : बेकाबू होकर पुलिया से टकराई यात्रियों से भरी बस, 12 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल  ACCIDENT NEWS : बेकाबू होकर पुलिया से टकराई यात्रियों से भरी बस, 12 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल 

Latest News

CG
CG : किराना दुकान की आड़ में बेच रहा था देशी शराब, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा…
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 18, 2025
CG : छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 09 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 05 आरोपी गिरफ्तार
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 18, 2025
CG : पढ़बो सब झन, गढ़बो जन जन’:खट्टी गांव में शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का आत्मीय स्वागत, शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प
CG : पढ़बो सब झन, गढ़बो जन जन’:खट्टी गांव में शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का आत्मीय स्वागत, शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 18, 2025
गरियाबंद की बेटी ने पॉक्सो मामलों में दोषियों को दिलाई सख्त सजा, उप निरीक्षक गुनेश्वरी नरेटी को मिला सीएम साय से प्रशस्ति पत्र
Grand News June 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?