Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Diwali 2024 Gift : दिवाली में कभी न दें ये गिफ्ट, घर से चली जाएगी लक्ष्मी, हो जाएंगे कंगाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

Diwali 2024 Gift : दिवाली में कभी न दें ये गिफ्ट, घर से चली जाएगी लक्ष्मी, हो जाएंगे कंगाल

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/10/31 at 1:37 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
Diwali 2024 Gift : दिवाली में कभी न दें ये गिफ्ट, घर से चली जाएगी लक्ष्मी, हो जाएंगे कंगाल
Diwali 2024 Gift : दिवाली में कभी न दें ये गिफ्ट, घर से चली जाएगी लक्ष्मी, हो जाएंगे कंगाल
SHARE

 

डेस्क। Diwali 2024 Gift : भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दीवाली इस साल 31 अक्टूबर (गुरुवार) को मनाई जाएगी। दीपों का यह पर्व रोशनी और उल्लास से भरा होता है। दीपावली का पर्व न केवल रोशनी, बल्कि खुशियों और आपसी प्रेम को बढ़ावा देने का अवसर भी होता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं। सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। हिंदू शास्त्रों में कुछ ऐसे उपहारों का जिक्र किया गया है जो अशुभ माने गए हैं। लिहाजा कुछ चीजें ऐसी है, जिन्हें बतौर गिफ्ट या दान नहीं करना चाहिए। अगर गलती से भी ऐसा करते हैं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। लक्ष्मी जी रूठ कर घर से जा सकती हैं।

दिवाली को हिंदू धर्म में सबसे बड़े और खास त्योहारों में से एक माना जाता है। दिवाली पर शाम को माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दीपक जलाए जाते हैं। हालांकि, कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनको दिवाली के मौके पर किसी को नहीं देना चाहिए। दिवाली के दिन इन चीजों को दान करने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

धारदार या नुकीली वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची, ब्लेड आदि को बतौर गिफ्ट देना या लेना अशुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, इन वस्तुओं में नकारात्मक ऊर्जा होती है। जिससे रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। इसलिए दीपावली पर ऐसी वस्तुओं लेन-देन नहीं करना चाहिए।

तेल और घी

दिवाली के दिन तेल और घी का दान करने से बचना चाहिए। इस दिन आग को बढ़ावा देने वाली चीजों का लेनदेन करना अशुभ माना गया है।

काले रंग की चीजें

दिवाली पर काले रंग की वस्तुएं गिफ्ट में देना अशुभ माना जाता है। इसकी वजह ये है कि काला रंग नकारात्मकता और उदासी का प्रतीक होता है। ज्योतिष के अनुसार, काले रंग से रिश्तों में नकारात्मकता आ सकती है। इसके बजाय, पीला, हरा या लाल जैसे शुभ रंगों का चयन करना चाहिए।

नमक

दिवाली के दिन नमक का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि दिवाली के दिन नमक दान करने से रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

पैसे

दिवाली के दिन या शाम के समय पैसों का लेनदेन करना शुभ नहीं माना गया है। दिवाली पर किसी की बकाया पेमेंट भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना घर से लक्ष्मी को विदा करना माना जाता है। लिहाजा दिवाली के दिन पैसों का लेनदेन नहीं करना चाहिए।

लोहे की चीजें

लोहे की चीजें दुर्भाग्य और विपत्ति को आकर्षित करती हैं। इसके साथ ही लोहे का संबंध राहु से माना जाता है। ऐसे में दिवाली के दिन इन चीजों का भी दान नहीं करना चाहिए।

टूटी हुई चीजें

टूटी हुई चीजें असफलता और दुर्भाग्य को आकर्षित करती हैं। ऐसे में दिवाली के दिन टूटी और चटकी हुई चीजों का भी दान न करना चाहिए।

 

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

TAGGED: Diwali 2024, Diwali 2024 Gift, Diwali Gift
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से 11 बकरियों की मौत CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से 11 बकरियों की मौत
Next Article RAIPUR CRIME NEWS : छोटी दिवाली की रात राजधानी में मर्डर, 72 वर्षीय बुजुर्ग की गई जान, पत्नी की हालत गंभीर  RAIPUR CRIME NEWS : छोटी दिवाली की रात राजधानी में मर्डर, 72 वर्षीय बुजुर्ग की गई जान, पत्नी की हालत गंभीर 

Latest News

CG NEWS: आंगनबाड़ी की खस्ता हालातों से अनभिज्ञ है महिला बाल विकास की मंत्री
Grand News छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
CG NEWS: सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर में बिछेगी विकास की पटरी, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी
Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: टैक्स वसूली में तेज, बिजली बिल देने में फेल! बिलासपुर नगर निगम 230 करोड़ का बना बकायादार
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 27, 2025
Accident News: राजिम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार दो लोग घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?