Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: DIWALI 2024 : धन लाभ के लिए दिवाली रात के खास उपाय…. कार्तिक अमावस्या पर लक्ष्मी पूजन के दौरान करें ये कार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NATIONALदेशधर्म

DIWALI 2024 : धन लाभ के लिए दिवाली रात के खास उपाय…. कार्तिक अमावस्या पर लक्ष्मी पूजन के दौरान करें ये कार्य

Aarti Beniya
Last updated: 2024/10/31 at 9:05 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
DIWALI 2024 : धन लाभ के लिए दिवाली रात के खास उपाय.... कार्तिक अमावस्या पर लक्ष्मी पूजन के दौरान करें ये कार्य
DIWALI 2024 : धन लाभ के लिए दिवाली रात के खास उपाय.... कार्तिक अमावस्या पर लक्ष्मी पूजन के दौरान करें ये कार्य
SHARE

DIWALI 2024 : कार्तिक माह की अमावस्या पर दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व हिंदुओं के मुख्य त्योहारों में से एक है, जिसका उत्साह विदेशों में भी देखने को मिलता है। इस दिन पर विशेष रूप से लक्ष्मी जी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। ऐसे में आप दीवाली की रात को कुछ खास उपाय कर सकते हैं, जिससे आपको धन लाभ मिल सकता है।

जरूर करें ये काम

दीपावली की रात सामान्य से थोड़ा बड़ा एक दीपक लेकर उसमें घी डालकर नौ बत्तियां जलाएं। इसके बाद मां लक्ष्मी पूजा करें। इसी के साथ दीवाली की रात, लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ अपनी दुकान का भी पूजन करें। इसी के साथ अपने कमाई का साधन जैसे कम्प्यूटर आदि उपकरण का भी पूजन करें।

पूजा में शामिल करें ये चीजें

दीवाली की रात को विधिवत रूप से लक्ष्मी जी और धन के देवता कुबेर देव का पूजन करें। इस दौरान पूजा में गोमती चक्र औप कुबेर यंत्र भी स्थापित करें। यदि आप स्फटिक का श्रीयंत्र लाते हैं, तो यह सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसी के साथ आप पूजन में एकाक्षी नारियल, दक्षिणावर्त शंख आदि भी शामिल कर सकते हैं, जिससे पूजा का लाभ और भी अधिक मिलता है।

करें इन मंत्रों का जप

दीवाली की रात लक्ष्मी जी और कुबेर देवता की पूजा के बाद इन मंत्रों का जप आपको कम-से-कम 108 बार करना चाहिए। ऐसा करने से साधक को धन की देवी लक्ष्मी और कुबेर देव की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है, जिससे धन संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकती है।

ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय
धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा।

मिलेगा धन लाभ

दीपावली की रात को अशोक के पेड़ के नीचे घी का दीपक जरूर जलाएं और पूजन करें। अगले दिन उस पेड़ की जड़ लाकर अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से साधक के लिए धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं। इसी के साथ आप धन की प्राप्ति के लिए दीवाली की रात पांच जोड़ी गोमती चक्र लेकर उन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर घर की चौखट पर बांध दें। ऐसा करने से साधक को धन लाभ मिलने लगता है।

 

 

Contents
जरूर करें ये कामपूजा में शामिल करें ये चीजेंकरें इन मंत्रों का जपमिलेगा धन लाभ
TAGGED: #idea, #special, diwali, GRANDNEWS, GRANDUPDATE, lakshmipooja, OCASSION, trick
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : न्यायधानी में हिस्ट्रीशीटर बदमाश की दबंगई, पुलिसकर्मी पर तानी पिस्टल, आरोपी रंजन गर्ग गिरफ्तार CG CRIME NEWS : न्यायधानी में हिस्ट्रीशीटर बदमाश की दबंगई, पुलिसकर्मी पर तानी पिस्टल, आरोपी रंजन गर्ग गिरफ्तार
Next Article DIWALI 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें दीं दिवाली की शुभकामनाएं  DIWALI 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें दीं दिवाली की शुभकामनाएं 

Latest News

CG NEWS : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Accident News : तेज रफ्तार टक्कर में बोलेरो पलटी, महिला की मौत, 8 गंभीर घायल — पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने दिखाया मानवता का परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 30, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज, विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashmika Mandanna: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना ने किया डिजिटल डेब्यू, कहा- अब दिखेगा मेरा रियल अवतार
bollywood Grand News मनोरंजन June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?