Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Diwali 2024: आज मनाया जाएगा दीपावली का पावन त्योहार,जानें शुभ मुहूर्त और महत्व से लेकर सबकुछ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेशधर्म

Diwali 2024: आज मनाया जाएगा दीपावली का पावन त्योहार,जानें शुभ मुहूर्त और महत्व से लेकर सबकुछ

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/10/31 at 8:54 AM
Veena Chakravarty
Share
3 Min Read
SHARE

दिवाली का त्योहार आज 31 अक्टूबर 2024 को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन धार्मिक उत्सव तो होता ही है साथ ही सामाजिक मेलजोल के लिए भी इस त्योहार को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात भी करते हैं और उन्हें मिठाईयां भी बांटते हैं। साथ ही लक्ष्मी माता, गणेश भगवान और कुबेर देव की पूजा का भी इस दिन विधान है। माना जाता है कि, इन देवी-देवताओं की पूजा आराधना करने से जीवन के सभी दुख दर्द दूर हो जाते हैं।

- Advertisement -

read more : Diwali 2024 Muhurat: इस बार दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त? यहां जानिए सबकुछ 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

शुभ मुहूर्त 

- Advertisement -
  • लक्ष्मी पूजन मुहूर्त: पंचांग के अनुसार 31 अक्टूबर शाम 5 बजकर 36 मिनट से शाम 6 बजकर 16 मिनट तक
  • प्रदोष काल: शाम 05 बजकर 36 मिनट से रात्रि लगभग 8 बजकर 30 मिनट तक
  • वृषभ काल: शाम 6 बजकर 32 मिनट से रात्रि 8 बजकर 32 मिनट तक

सही मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। माता लक्ष्मी आपके सभी कष्टों को हर लेती हैं।

- Advertisement -

महत्व

दिवाली का त्योहार मनाने के पीछे कई कारण माने जाते हैं। महाकाव्य रामायण के अनुसार, इसी दिन भगवान राम रावण पर विजय प्राप्त करके अयोध्या लौटे थे इसलिए अयोध्या वासियों ने इस दिन दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। वहीं कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली को मां लक्ष्मी के स्वागत और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी भक्तों के घरों में प्रवेश करती हैं और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन अमावस्या तिथि होती है इसलिए दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के साथ ही गणेश जी और कुबेर जी की पूजा का भी बड़ा महत्व है। वहीं यह भी माना जाता है कि, दिवाली अमावस्या की रात को मनाई जाती है इसलिए नकारात्मकता को दूर करने के लिए इस दिन दीपक जलाना अति शुभ होता है। आइए अब जान लेते हैं कि साल 2024 में 31 अक्टूबर को मनाई जा रही दिवाली पर पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा।

पूजन मंत्र

लक्ष्मी जी के मंत्र:

  • ॐ महालक्ष्म्यै नमः
  • ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद महालक्ष्म्यै नमः

गणेश जी के मंत्र:

  • ॐ गं गणपतये नमः
  • वक्रतुंड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व कार्येषु सर्वदा।

कुबेर जी के मंत्र:

  • ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्य समृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा।
  • ॐ श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नमः।

 

TAGGED: choti diwali 2024, Dhanteras 2024, Dhanteras 2024 Shubh Muhurat, dhanteras 2024 shubh muhurt, diwali, Diwali 2024, diwali 2024 date, Diwali 2024 Date And Muhurat, diwali 2024 kab hai, Diwali 2024 Muhurat, diwali 2024 shubh muhurat, Diwali Date 2024, diwali date time 2024, diwali kab hai, diwali kab hai 2024, diwali kab hai 2024 mein, diwali kab ki hai, diwali kb h 2024, diwali muhurat, Diwali Muhurat 2024, diwali shubh muhurat 2024, GRAND NEWS, muhurat trading 2024, Raipur Latest News, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Sardar Patel Jayanti 2024: PM मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि, ‘लौह पुरुष’ के योगदानों को याद किया, एकता दिवस परेड में शामिल हुए
Next Article CG NEWS: सारंगढ शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय के एन.एस.एस. इकाई द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, डिप्टी कमिश्नर चौहान हुए शामिल

Latest News

RAIPUR NEWS : मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से कल निकलेगी तिरंगा यात्रा, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी ने व्यापारियों से की शामिल होने की अपील
छत्तीसगढ़ रायपुर May 13, 2025
CG VIDEO : नशे से रोका तो कर दी बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 13, 2025
CG NEWS : रामगढ़ घटना के बाद विधायक राजेश अग्रवाल की तत्परता से की गई सुरक्षा व्यवस्था, खाई वाले क्षेत्र में की गई बैरिकेडिंग, नीचे गिरी थी 11 साल की बच्ची 
Grand News May 13, 2025
CG NEWS : डूमर तराई व्यापारी संघ एवं अनाज मंडी के व्यापारियों ने चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी से की सौजन्य मुलाकात, व्यापारिक समुदाय से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा 
Grand News May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?