Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : बलौदाबाज़ार में फिर बवाल ! दामाखेड़ा कबीर आश्रम में ग्रामीणों ने किया हमला, पटाखे फोड़ने को लेकर प्रकाशमुनि के पुत्र से हुआ था विवाद, 16 ग्रामीण गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : बलौदाबाज़ार में फिर बवाल ! दामाखेड़ा कबीर आश्रम में ग्रामीणों ने किया हमला, पटाखे फोड़ने को लेकर प्रकाशमुनि के पुत्र से हुआ था विवाद, 16 ग्रामीण गिरफ्तार

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/11/02 at 10:45 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

बलौदाबाजार। CG NEWS: कबीर पंथ के आश्रम दामाखेड़ा के सह सचिव छम्मन वर्मा की ओर से सिमगा थाने में दामाखेड़ा के कतिपय ग्रामीणों के खिलाफ एफ़आइआर दर्ज कराई गई है। इस एफ़आइआर में उल्लेख है कि, शुक्रवार 1 नवंबर 2024 को ग्रामीणों की उग्र भीड़ आश्रम के अंदर घुसी और प्रकाशमुनि के पुत्र उदित मुनि को बाहर निकालने की बात कहते हुए गाली गलौज करते हुए आश्रम के भीतर जलते फटाखे फेंके गए।एफ़आइआर में उल्लेखित है कि, ग्रामीणों जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं उन्होंने आश्रम से जुड़ी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले शब्दों का प्रयोग किया।पुलिस ने प्रकरण में बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 331, 296, 351(3) और 298 प्रभावी की है।

- Advertisement -
Ad image

ग्रामीण इसलिए भड़के ?

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ग्रामीणों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार विवाद तब हुआ जबकि वर्तमान आश्रम प्रमुख प्रकाशमुनि के पुत्र ने साथियों के साथ बस्ती में फटाखे फोड़े और कथित रुप से कुछ फटाखों के अंश जलने के बाद उस ओर भी गिरे, जहां ग्रामीण महिलाएं मौजूद थीं। ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति की थी। यही विवाद बाद में आश्रम पर हमले के रुप में सामने आया या कि प्रचारित हुआ।लेकिन आश्रम का पक्ष ऐसे किसी भी आरोप को नकारता है।

 

गृहमंत्री विजय शर्मा देर रात पहुँचे आश्रम

 

कथित रुप से ग्रामीणों के हमले की सूचना आश्रम प्रमुख प्रकाश मुनि ने गृहमंत्री विजय शर्मा को दी। गृहमंत्री तब रायपुर की ओर लौट रहे थे। दामाखेड़ा कबीर आश्रम से आए फ़ोन के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा रात क़रीब साढ़े बारह बजे आश्रम पहुँच गए। गृहमंत्री के साथ ही आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा भी पहुँच गए। बलौदा बाज़ार-भाटापारा एसपी विजय अग्रवाल क़रीब साढ़े 11 पर दामाखेड़ा पहुँच चुके थे।

 

 

प्रतिक्रिया में क्षणिक आक्रोश या सुनियोजित हमला ?

 

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह क्षणिक विवाद था जिसकी जड़ में आश्रम प्रमुख के चिरंजीव की ओर से कथित रुप से लापरवाह तरीक़े से फटाखे जलाने का मसला था। तात्कालिक आक्रोश में ग्रामीण वहाँ पहुँचे थे। अपुष्ट ख़बरें हैं कि, ग्रामीण महिलाओं के आसपास जलते फटाखे गिरने की वजह से ग्रामीणों ने फटाखे जलाकर आश्रम परिसर में फेंके। ग्रामीणों की दलील है कि, यह हमला नहीं था लेकिन आश्रम की ओर से दर्ज एफ़आइआर से यही ध्वनित होता है कि, यह ग्रामीणों का हमला था।

 

अब तक 16 गिरफ्तार

 

सिमगा पुलिस थाने में दर्ज एफ़आइआर में दुर्गेश देवांगन,प्रताप साहू,हरि साहू,दुजराम देवांगन,घनश्याम देवांगन,मोनू वर्मा,चंदू ध्रुव,राजा ध्रुव,भुरुवा ध्रुव,पूरन देवांगन,ओमप्रकाश देवांगन,भुनेश्वर देवांगन,अर्जुन निर्मलकर,दुर्गेश देवांगन की पत्नी,भुनेश्वरी देवांगन एवं अन्य के नाम बतौर आरोपी दर्ज हैं। बलौदा बाज़ार ज़िले के पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि, मामले में पंक्तियों के लिखे जाने तक 16 ग्रामीणों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : दीपावली त्यौहार में चाकू बाजी, 4 लोगों ने मिलकर युवक पर किया हमला CG NEWS : दीपावली त्यौहार में चाकू बाजी, 4 लोगों ने मिलकर युवक पर किया हमला
Next Article Aaj Ka Rashifal 3 November 2024 : देखिए आज का राशिफल और जानिए अपना भाग्य, देखिये क्या होने वाला हैं आपके जीवन में खास Aaj Ka Rashifal 3 November 2024 : देखिए आज का राशिफल और जानिए अपना भाग्य, देखिये क्या होने वाला हैं आपके जीवन में खास

Latest News

CG NEWS : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Accident News : तेज रफ्तार टक्कर में बोलेरो पलटी, महिला की मौत, 8 गंभीर घायल — पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने दिखाया मानवता का परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 30, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज, विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashmika Mandanna: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना ने किया डिजिटल डेब्यू, कहा- अब दिखेगा मेरा रियल अवतार
bollywood Grand News मनोरंजन June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?