Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : बस्तर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज मे आयोजित किया गया दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़जगदलपुर

CG NEWS : बस्तर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज मे आयोजित किया गया दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2024/11/03 at 10:02 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : बस्तर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज मे आयोजित किया गया दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
CG NEWS : बस्तर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज मे आयोजित किया गया दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
SHARE
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Video-2024-11-03-at-9.36.31-AM.mp4
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Video-2024-11-03-at-9.36.30-AM.mp4

जगदलपुर। CG NEWS : बस्तर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जगदलपुर मे शनिवार को दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा नगर के प्रतिभावान खिलाड़ी, सेवा कार्य एवं बस्तर का नाम रौशन करने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया। जिसमें बॉक्सिंग के अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी युवराज सिंह, निर्विवादित रूप से चैम्बर चुनाव सम्पन्न कराने वाले चुनाव अधिकारी संतोष मिश्रा, राहुल सिंह एवं पूर्व बस्तर चैम्बर अध्यक्षों पुखराज बोथरा, संतोष जैन, भंवर बोथरा, ऋषि हेमाणी, किशोर पारेख,को शॉलश्रीफल मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम मे चेम्बर से जुड़े कारोबारियों के अलावा राजनितिक दलों के कार्यकर्त्ता भी पहुंचे। दीपावली मिलन कार्यक्रम मे मुख्य अथिति के रूप मे बस्तर सांसद महेश कश्यप रहे, इस कार्यक्रम मे पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, राजीव शर्मा भी मौजूद रहे। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने राज्य स्थापना दिवस की सभी व्यापारी बंधुओ को बधाई दी एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने कहा बस्तर में प्रतिभा की कमी नहीं है। मलखम के माध्यम से बस्तर के बच्चों ने देश का नाम रोशन किया है। बस्तर के लोगों का व्यापारी के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है। चेंबर भवन बनाने हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार मना जिन्होंने एक करोड रुपए की राशि देने की बात कही है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का सांसद बनाकर आप लोगों ने मुझे भेजा है, वायु सेवा, रेल सेवा, सड़क सेवा सभी सुचारू रूप से जल्द चालू होगा।
चेंबर अध्यक्ष श्याम सोमानी ने कहा हम बस्तर मैं वायु सेवा सड़क मार्ग एवं रेल मार्ग जो बंद पड़ी हुई है उसे चालू करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। बस्तर हित के लिए सभी व्यापारी मिलकर काम करेंगे। दीपावली मिलन कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल बोथरा ने किया। मिलन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पुखराज बोथरा,संतोष जैन, भवर बोथरा,राजीव शर्मा,सुशील मौर्य,मनीष शर्मा,नवरतन जलोटा, दीपक भानुशाली, राजकुमार दंडवानी, श्रीधर मद्दी,शैलेंद्र भदोरिया, ऋषि हेमानी, मनीष पारख, पुष्पी अग्रवाल, प्रमोद मोतीवाला, विजय हेलीवाल, शक्ति सिंह चौहान,सम्पत झा,गजेंद्र चांडक,बृजेश शर्मा, शिवनारायण चांडक, योगेंद्र पांडे, संजय पांडे,सुरेश गुप्ता,दिनेश कागोत, नवीन भावसार, विवेक सोनी,श्रीपाल जैन, रोहित सिंह बैंस, राजेंद्र सिंह, दिनेश पारख, संग्राम सिंह राणा सहित व्यापारी बंधु उपस्थित थे।

TAGGED: Bastar Chamber of Commerce and Industries, Bhanwar Bothra, cg news, Diwali Milan, जगदलपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP NEWS : वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर कोच होंगे तैयार, पिनेकल मोबिलिटी कंपनी 600 करोड़ रुपए करेगी इन्वेस्ट MP NEWS : वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर कोच होंगे तैयार, पिनेकल मोबिलिटी कंपनी 600 करोड़ रुपए करेगी इन्वेस्ट
Next Article Breaking : साप्ताहिक बाज़ार की ड्यूटी में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, हालत गंभीर Breaking : साप्ताहिक बाज़ार की ड्यूटी में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, हालत गंभीर

Latest News

Food poisoning in CG : बिलासपुर में फूड पॉइजनिंग से युवती की मौत, तीन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Food poisoning in CG : बिलासपुर में फूड पॉइजनिंग से युवती की मौत, तीन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 14, 2025
Mahasamund : ये स्कूल है या किसी हॉरर फिल्म का सेट, छत पर दिखेंगे उल्टे लटके डरावने चमगादड़
Mahasamund : ये स्कूल है या किसी हॉरर फिल्म का सेट, छत पर दिखेंगे उल्टे लटके डरावने चमगादड़, पढ़िए हमारी ये खास रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 14, 2025
CG VIDHANSABHA : विधानसभा में जोरदार हंगामा, खाद-बीज की कमी और कालाबाजारी पर विपक्ष का विरोध, 23 विधायक निलंबित, कार्यवाही स्थगित 
छत्तीसगढ़ विधानसभा July 14, 2025
CG VIDHANSABHA LIVE : मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत नेता पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और सदन के पूर्व सदस्य राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
CG VIDHANSABHA LIVE : मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत नेता पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?