Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING: 21 साल के युवक सुनाई गई मौत की सजा, चॉकलेट का लालच देकर 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर किये थे10 टुकड़े
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONALदेश

BIG BREAKING: 21 साल के युवक सुनाई गई मौत की सजा, चॉकलेट का लालच देकर 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर किये थे10 टुकड़े

Aarti Beniya
Last updated: 2024/11/05 at 1:21 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
BIG BREAKING: 21 साल के युवक सुनाई गई मौत की सजा, चॉकलेट का लालच देकर 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर किये थे10 टुकड़े
BIG BREAKING: 21 साल के युवक सुनाई गई मौत की सजा, चॉकलेट का लालच देकर 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर किये थे10 टुकड़े
SHARE

 

BIG BREAKING: आठ साल की मासूम की बलात्कार के बाद नृशंस ढंग से हत्या कर टुकड़ों में शव फेंकने के मामले में न्यायालय ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। मावली क्षेत्र के एक गांव में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना में न्यायालय ने आरोपी के मां-बाप को सबूत मिटाने का दोषी मानते हुए चार-चार साल कारावास की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाते ही आरोपी जोर-जोर से चिल्लाने लगा और बोला कि- मुझे झूठा फंसाया है, मैं निर्दोष हूं, हाइकोर्ट में अपील करूंगा।

- Advertisement -
Ad image

29 मार्च 2023 को मासूम के साथ हुए इस कृत्य के बाद पुलिस ने आरोपी 21 वर्षीय कमलेश राजपूत उसके पिता रामसिंह व मां किशनकुंवर को गिरफ्तार किया था। अभियोजन पक्ष की ओर से सैयद हुसैन ने 43 गवाह, 172 दस्तावेज व 27 आर्टिकल पेश किए। आरोप सिद्ध होने पर पॉक्सो-2 न्यायालय के पीठासीन अधिकारी संजय भटनागर ने आरोपी कमलेश को मृत्युदंड व एक-एक लाख जुर्माने की सजा सुनाई व अन्य धाराओं में दोषी करार देते हुए सजा के साथ ही जुर्माना लगाया। रामसिंह व किशन कुंवर का साक्ष्य मिटाने का दोषी मानते हुए 4-4 साल कैद की सजा सुनाई।

- Advertisement -

यह था पूरा घटनाक्रम
घटना मार्च 2023 में मावली क्षेत्र के गांव में हुई थी। पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी घर में अकेला था। वह मोबाइल पर पोर्न मूवी देख रहा था। इसी दौरान घर के बाहर से बच्ची निकल रही थी, जिसे चॉकलेट देने के बहाने रोका। उसे अंदर बुलाकर हरकतें करने लगा तो बच्ची चिल्लाई। आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और गला दबा दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके 10 टुकड़े किए और बोरे में भरकर घर से 200 मीटर दूर खंडहर में फेंक दिया।

- Advertisement -

माता-पिता ने किया था सहयोग
चार्जशीट के लिखा गया कि कमलेश ने बाथरूम में पत्थर और छुरी से बच्ची के 10 टुकड़े किए, जिन्हें थैली में भरकर रख दिए। घर में दुर्गंध आई तो आरोपी के माता.पिता को अगले दिन घटना का पता चला। तीनों ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। रात 11 बजे कमलेश शव के टुकड़ों से भरी बोरी घर से 200 मीटर दूर खंडहर में फेंकने गया। इस दौरान उसके पिता घर के बाहर और मां खंडहर के पास खड़े रहे, ताकि किसी को भनक ना लगे।

TAGGED: 21 साल के युवक सुनाई गई मौत की सजा, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, BIG BREAKING
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : 36 राज्य अलंकरण की घोषणा : उप राष्ट्रपति राज्य उत्सव के समापन में इन विभूतियों को करेंगे सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट  CG BREAKING : 36 राज्य अलंकरण की घोषणा : उप राष्ट्रपति राज्य उत्सव के समापन में इन विभूतियों को करेंगे सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट 
Next Article BIG NEWS: जिला अस्पताल में एक सप्ताह के भीतर 9 जुड़वा बच्चों का हुआ जन्म, एक लड़का तो एक लड़की का हुआ जन्म BIG NEWS: जिला अस्पताल में एक सप्ताह के भीतर 9 जुड़वा बच्चों का हुआ जन्म, एक लड़का तो एक लड़की का हुआ जन्म

Latest News

RAIPUR NEWS : महामाया इंस्ट्रूमेंट फैक्ट्री में वेल्डिंग के दौरान श्रमिक की दर्दनाक मौत, परिजनों में गहरा आक्रोश
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
CG NEWS: भिलाई में अब अवैध होर्डिंग्स की खैर नहीं, इंदौर मॉडल से मिलेगी सख्ती!
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
 CG NEWS : राखड़ कि डंपिंग से ग्रामीणों का जनजीवन बेहाल, कलेक्टर व पर्यावरण से होगी शिकायत
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
CG NEWS : करंट से ठेका कर्मी की मौत के बाद बवाल, शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मुआवजा और नौकरी की मांग 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना बिलासपुर June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?