Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास को दी श्रद्धांजलि, कहा – उनकी सादगी ऐसी थी कि सांसद रहते हुए भी रेल आरक्षण कराने वे स्वयं टिकट काउंटर पर कतार में खड़े हो जाते थे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास को दी श्रद्धांजलि, कहा – उनकी सादगी ऐसी थी कि सांसद रहते हुए भी रेल आरक्षण कराने वे स्वयं टिकट काउंटर पर कतार में खड़े हो जाते थे

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/11/07 at 1:37 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास को दी श्रद्धांजलि, कहा - उनकी सादगी ऐसी थी कि सांसद रहते हुए भी रेल आरक्षण कराने वे स्वयं टिकट काउंटर पर कतार में खड़े हो जाते थे
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास को दी श्रद्धांजलि, कहा - उनकी सादगी ऐसी थी कि सांसद रहते हुए भी रेल आरक्षण कराने वे स्वयं टिकट काउंटर पर कतार में खड़े हो जाते थे
SHARE

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास जी के निधन पर पुरैना स्थित निवास पहुंचे और अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय  गोपाल व्यास के मंशानुरूप उनका पार्थिव शरीर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को दान किया जाएगा। इस दौरान राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा, पूर्व राज्यपाल  रमेश बैस, विधायक  विक्रम उसेंडी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा, ‘हम सबके वरिष्ठ और पूर्व राज्यसभा सांसद श्री गोपाल व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य रहे, साथ ही लोकतंत्र सेनानी के रूप में वे 1975-1977 तक मीसाबंदी भी रहे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!’

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
सीएम साय ने लिखा, ‘हम सबके अभिभावक और पथ प्रदर्शक, मध्य क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र प्रचारक, पूर्व सांसद श्री गोपाल व्यास जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल हूं। वृहद भाजपा परिवार के भी प्रेरणापूंज ‘शीरू भैया’ का निधन वास्तव में त्याग, तपस्या, कर्मठता और सादगी के एक युग का अवसान जैसा ही है। व्यास जी का संपूर्ण जीवन न केवल समाजसेवा को समर्पित रहा, अपितु देहावसान के उपरांत उनका शरीर भी समाज के काम आएगा। अंतिम संस्कार के रूप में ‘देहदान’ का निर्णय वैसा ही है जैसे ऋषि दधीचि ने अपना अस्थि तक दान कर दिया था।’

‘निष्कलंक, निष्पाप, स्वयंसेवक स्व. व्यास जी की सरलता हम राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए भी पाथेय है। उनकी सादगी ऐसी थी कि सांसद रहते हुए भी रेल आरक्षण कराने वे स्वयं टिकट काउंटर पर कतार में खड़े हो जाते थे। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत व्यास जी को सदस्य बनाने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा जी स्वयं उनके आवास पहुंचे थे, तब ही अंतिम बार शीरू भैया से मिलना हुआ था। उनका समूचा जीवन संदेश की तरह रहा। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर, उनके मार्ग का अनुसरण कर ही हम उनकी स्मृति को अक्षुण्ण रख सकते हैं। विनम्र श्रद्धांजलि। सादर प्रणाम।’

वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल जी और भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भी पूर्व राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य श्रीयुत् श्रीगोपाल जी व्यास के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और इस कठिन समय में परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें सांत्वना दी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे और भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास का निधन हो गया। गोपाल व्यास भाजपा के राज्यसभा सांसद रहते हुए राजनीतिक मर्यादा और सादगी का जो आदर्श प्रस्तुत किया है, वह सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं के लिए आकाशदीप बनकर प्रेरणा प्रदान करेगा।

ALSO READ : CG NEWS : मुख्यमंत्री साय का बलौदाबाजार दौरा रद्द, आज शाम महादेव घाट में आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में होंगे शामिल
TAGGED: # latest news, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मुख्यमंत्री साय का बलौदाबाजार दौरा रद्द, आज शाम महादेव घाट में आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में होंगे शामिल CG NEWS : मुख्यमंत्री साय का बलौदाबाजार दौरा रद्द, आज शाम महादेव घाट में आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में होंगे शामिल
Next Article CG NEWS : सर्दी-खांसी ठीक करने के नाम पर तीन लोगों को पिलाई दवाई, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार  CG NEWS : सर्दी-खांसी ठीक करने के नाम पर तीन लोगों को पिलाई दवाई, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार 

Latest News

CG Cabinet Breaking : साय कैबिनेट की बैठक कल, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर 
CG Cabinet Breaking : साय कैबिनेट की बैठक कल, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर 
Breaking News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
CGNEWS:समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 13, 2025
RAIPUR NEWS : मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से कल निकलेगी तिरंगा यात्रा, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी ने व्यापारियों से की शामिल होने की अपील
छत्तीसगढ़ रायपुर May 13, 2025
CG VIDEO : नशे से रोका तो कर दी बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?