Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhath Puja 2024 : खारुन नदी तट पर छठी मैया की मंगल आरती में शामिल हुए सीएम साय, बोले- मानव को प्रकृति से जोड़ने का पर्व है छठ पूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

Chhath Puja 2024 : खारुन नदी तट पर छठी मैया की मंगल आरती में शामिल हुए सीएम साय, बोले- मानव को प्रकृति से जोड़ने का पर्व है छठ पूजन

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/11/07 at 10:38 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
Chhath Puja 2024 : खारुन नदी तट पर छठी मैया की मंगल आरती में शामिल हुए सीएम साय, बोले- मानव को प्रकृति से जोड़ने का पर्व है छठ पूजन
Chhath Puja 2024 : खारुन नदी तट पर छठी मैया की मंगल आरती में शामिल हुए सीएम साय, बोले- मानव को प्रकृति से जोड़ने का पर्व है छठ पूजन
SHARE
Highlights
  • जलस्रोतों के संरक्षण व संवर्द्धन का संकल्प लेने मुख्यमंत्री ने किया आह्वान

रायपुर। Chhath Puja 2024 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम यहां राजधानी रायपुर के महादेव घाट पर आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि सूर्य आराधना छठ पूजन मानव को प्रकृति से जोड़ने का पर्व है। मुख्यमंत्री श्री साय खारुन नदी तट पर छठी मैया की मंगल आरती में भी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन छठ पर्व आयोजन समिति महादेव घाट द्वारा किया गया।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : RAIPUR BREAKING : सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने रायपुर से फैजान को किया गिरफ्तार 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छठ महापर्व के इस कार्यक्रम में आकर मैं स्वयं को बहुत सौभाग्यशाली अनुभव कर रहा हूँ। इस भव्य आयोजन के लिए मैं आयोजन समिति को बहुत बहुत बधाई देता हूँ। छठ महापर्व की प्रतीक्षा उपासक वर्ष भर करते हैं। इस महापर्व पर दूर-दूर से लोग चाहे कहीं भी रह कर काम कर रहे हों, वे छठ पूजा में शामिल होने पहुंचते हैं। सरकार के द्वारा भी छठ पर विशेष रेल आदि परिवहन की व्यवस्था की जाती है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सूर्य भगवान की उपासना के इस पर्व में कठिन व्रत रखा जाता है। हमारी माताएं-बहनें निर्जला उपवास रखती हैं। छठ महापर्व हमें प्रकृति से भी जोड़ता है। नदी, तालाब आदि जल-स्त्रोत के करीब घाटों पर छठ की पूजा होती है, इस तरह इस पर्व में हम प्रकृति के समीप पहुंचते हैं। छठ पर्व पर हमें नदी और तालाब जैसे हमारे जल-स्त्रोतों के भी संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा को भी श्रद्धांजलि देना चाहूंगा। उनके छठ गीतों को हमारी पूरी पीढ़ी ने सुना है। मैं छठी मैया और सूर्य भगवान से सभी छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि  जिन पंचमहाभूतों से हमारे शरीर का निर्माण हुआ है उनकी पूजा इस पर्व में होती है। छठ महापर्व ऐसा पर्व है जिसमें उगते सूर्य के साथ अस्त होते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है। सभी के ऊपर छठी माई की कृपा बनी रहे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पिछले 10-15 सालों से महादेव घाट समिति द्वारा लगातार छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। छठ में अस्त होते सूर्य की आराधना हमें जीवन जीने का तरीका सिखाती है। इस पर्व का संदेश है कि जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव से हमें कभी परेशान नहीं होना चाहिए। मैं सभी को छठ की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरन्दर मिश्रा, संपत अग्रवाल, अनुज शर्मा, पूर्व सांसद सुनील सोनी, स्वामी राजीवलोचन जी महाराज, रामप्रताप सिंह, संजय श्रीवास्तव, पंकज शर्मा, छठ समिति महादेव घाट के सदस्यगण व बड़ी संख्या में उपासक उपस्थित रहे।

TAGGED: # latest news, #chhath, #छत्तीसगढ़, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, chath puja 2024, chhath geet, chhath geet 2023, chhath geet 2024, chhath ke gana, chhath parv 2024 date, chhath puja, chhath puja 2022, Chhath Puja 2024, chhath puja 2024 date, chhath puja festival in india 2024, chhath puja geet, chhath puja kab ki hai 2024, chhath puja song, chhath puja song 2024, chhath puja sun rise timing 2024, chhath puja sunset exact timing 2024, chhath song 2024, GRAND NEWS CHHATTISGARH, kartik chhath kab hai 2024, kartik chhath puja 2024 date time, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Arjun Kapoor Suffering Hashimoto Disease:ब्रेकअप,डिप्रेशन, असफलता… अर्जुन कपूर को हुई ये बीमारी, बोले- कभी खुलकर नहीं बोला
Next Article VIRAL VIDEO : जापानी व्यक्ति ने हिंदी व्लॉग में अपनी ‘नानी के घर’ का किया दौरा,देखें

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?