Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Rajyotsav 2024 : आदिमजाति विभाग की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रशंसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

Rajyotsav 2024 : आदिमजाति विभाग की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रशंसा

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/11/07 at 6:12 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Rajyotsav 2024 : आदिमजाति विभाग की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रशंसा
Rajyotsav 2024 : आदिमजाति विभाग की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रशंसा
SHARE
Highlights
  • आम लोगों में विभाग की स्टॉल बनी विशेष आकर्षण का केन्द्र
  • जनजातीय गौरव: शौर्य और संस्कृति का बखान थीम पर केन्द्रित था स्टॉल

रायपुर। Rajyotsav 2024 : अटल नगर नवा रायपुर स्थित पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी व्यावसायिक परिसर में आयोजित 24 वां राज्योत्सव में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की स्टॉल लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा है। राज्योत्सव प्रारंभ होने के साथ ही लोगों की भारी भीड़ आदिम जाति विकास विभाग की स्टॉल पर देखने को मिला। वहीं दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी विभागीय स्टॉल का अवलोकन कर प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने स्टॉल में बनाए गए सेल्फी जोन में परिवार संग एक फोटो भी खिचवाई। प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने उनका अभिवादन करते हुए उन्हें प्रदर्शनी के थीम के बारे में विस्तार से बताया।

उल्लेखनीय है कि विभागीय मंत्री रामविचार नेताम के निर्देश के अनुसार इस बार की झांकी ’’जनजातीय गौरव शौर्य और संस्कृति का बखान’’ थीम पर बनाई गई थी। प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा एवं सचिव सह आयुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा स्वयं पूरे स्टॉल की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। स्टॉल की खूबसूरती, जनजातीय शौर्य एवं जनजातीय संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंच रहे थें।

- Advertisement -
Ad image

स्टॉल में स्वतंत्रता काल के दौरान छत्तीसगढ़ में हुए जनजातीय विद्रोहों की एक झलक दिखाई गई है, जो कि जनजातीय शौर्य को दर्शाती है। साथ ही जनजातीय समृद्ध संस्कृति को भी झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा जनजातियों के परंपरागत आभूषणों एवं विभागीय योजनाओं को भी फ्लैक्स के माध्यम से बखूबी प्रदर्शित किया गया। साथ ही आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जनजातीय क्षेत्र में किए गए शोध प्रकाशन को भी अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया। आमजन को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही विभागीय गतिविधियों की जानकारी देने के लिए विभागीय योजनाओं का ब्रोशर भी स्टॉल से उपलब्ध कराया गया। स्टॉल पर जनजातीय गौरव दिवस तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को सेल्फी जोन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। स्टॉल में आने वाले लोग उक्त सेल्फी जोन अंतर्गत लिखी हुई जानकारी से जहां उक्त अभियान की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सेल्फी जोन में जाकर फोटो खिंचवाकर इस पल को यादगार बना रहे हैं।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Rajyotsav 2024, आदिमजाति विभाग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Deepak Joshi Joins BJP: पूर्व मंत्री दीपक जोशी की घर वापसी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज की मौजूदगी में बीजेपी में हुए शामिल Deepak Joshi Joins BJP: पूर्व मंत्री दीपक जोशी की घर वापसी, केंद्रीय मंत्री शिवराज की मौजूदगी में बीजेपी में हुए शामिल
Next Article RAIPUR CRIME : पुलिस ने बीएसयूपी आवासों में मारा छापा, दो दर्जन से अधिक संदिग्धों पर की कार्रवाई  RAIPUR CRIME : पुलिस ने बीएसयूपी आवासों में मारा छापा, दो दर्जन से अधिक संदिग्धों पर की कार्रवाई 

Latest News

PM Modi reached Brazil: PM मोदी पहुंचे ब्राजील, BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा — वैदिक मंत्रोच्चार और सांस्कृतिक नृत्य के बीच हुआ भव्य स्वागत, देखें वीडियो
Grand News देश July 6, 2025
Metro…In Dino Review: ‘मेट्रो…इन दिनों’ में रिश्तों की बारिश, अधूरी कहानियां और इमोशनल म्यूजिकल सफर — अनुराग बसु का जादू फिर चला
bollywood Grand News मनोरंजन July 6, 2025
Aaj Ka Rashifal 6 July: आज त्रिपुष्कर और मालव्य राजयोग का महासंयोग! इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन, नौकरी और मान-सम्मान में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी
Grand News राशिफल July 6, 2025
CG NEWS : शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार बहुत ज़रूरी हैं, अच्छे संस्कार ही आपकी पहचान होगी – अनुज
छत्तीसगढ़ रायपुर July 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?