Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए CM साय, कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर करने की घोषणा की 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कोरबाछत्तीसगढ़

CG BREAKING : भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए CM साय, कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर करने की घोषणा की 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/11/08 at 5:53 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
CG BREAKING : भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए CM साय, कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर करने की घोषणा की 
CG BREAKING : भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए CM साय, कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर करने की घोषणा की 
SHARE
Highlights
  • भगवान सहस्त्रबाहु के लोक कल्याण के रास्ते पर आगे बढ़ रही है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड मुख्यालय में कलार समाज द्वारा आयोजित भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु ने धर्मपरायण राज्य की स्थापना कर लोककल्याणकारी का रास्ता दिखाया,हमारी सरकार भी इन्हीं कल्याणकारी रास्तों पर आगे बढ़ रही है और छत्तीसगढ़ के लोगों के भलाई, सुख समृद्धि के लिए काम कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें : CG BREAKING : बलौदाबाजार में खुलेगा बीएड महाविद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर की भी होगी स्थापना, सीएम साय ने की बड़ी घोषणा

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कटघोरा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बेड वाले अस्पताल में उन्नयन करने का घोषणा की।  उन्होंने कटघोरा अम्बिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चकचकवा पहाड़ के पास स्थित चौक को भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर रखने के साथ ही कटघोरा विश्राम गृह के उन्नयन की घोषणा की।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय ने कलार समाज को समृद्ध और शिक्षित समाज बताते हुए कहा कि आज समाज के युवा उच्च पदों पर है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प रखा है। छत्तीसगढ़ भी इस विकसित भारत के मुहिम में शामिल होकर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस विकास यात्रा में प्रदेश के अन्य समाजों के योगदान के साथ-साथ कलार समाज का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि प्रदेश में मोदी की गारंटी को लागू किया जा रहा है। सरकार बनते ही किसानों के धान को 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल में खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी, दो साल का बकाया बोनस का भुगतान, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक दर को प्रति मानक बोरा 4 हजार रुपए से बढ़ाकर 5,500 रुपए कर दिया गया। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना से प्रति माह एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं। पीएम आवास के लिए राशि जारी किए जाने के पश्चात आवास का निर्माण भी प्रारंभ हो गया है। रामलला दर्शन योजना से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है और 14 नवम्बर से धान की खरीदी प्रारंभ की जा रही है। इसके लिए बेहतर व्यवस्था बनाई गई है ताकि किसानों को किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम स्थल पर युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजन के लिए भी समाज प्रमुखों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे आज अनेक परिवार आपस मे मिलेंगे एवं नए सम्बंध की शुरुआत करेंगे। साथ ही कार्यक्रम स्थल में पुरस्कृत होने वाले समाज के उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को भी बधाई देते हुए भविष्य में समाज के विकास में अपना अमूल्य योगदान देने प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में कलचुरियों का बड़ा योगदान है। यहाँ के शिलालेखों और अन्य पुरातात्विक धरोहरों में कल्चुरी राजाओं के महत्वपूर्ण योगदान का पता चलता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेई ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह राज्य विकास की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष रतन मित्तल, समाज के अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना, पूर्व विधायक विनय जायसवाल, विकास महतो, राजीव सिंह सहित समाज के पदाधिकारी एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME : पति की हत्या करने वाली महिला को मिली आजीवन कारावास की सजा, बेटे के साथ शव को लगाया था ठिकाने CG CRIME : पति की हत्या करने वाली महिला को मिली आजीवन कारावास की सजा, बेटे के साथ शव को लगाया था ठिकाने
Next Article CG SUICIDE NEWS : बहू की इज्जत लूटना चाहता था ससुर...नवविवाहिता ने प्रताड़ना से तंग आकर लगा ली फांसी, 3 माह पहले हुई थी शादी CG SUICIDE NEWS : बहू की इज्जत लूटना चाहता था ससुर… प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने लगा ली फांसी, 3 माह पहले हुई थी शादी

Latest News

CG CRIME : होटल टाईम स्क्वेयर में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारी रेड, 5 लाख कैश के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार
CG CRIME : होटल टाईम स्क्वेयर में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारी रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 23, 2025
RAIPUR NEWS : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, सास, ससुर, पति समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, कम दहेज लाने की बात को लेकर करते थे मारपीट  
Grand News June 23, 2025
CG : एस आर हाँस्पिटल एण्ड कॉलेज के खेल मैदान में टेपबॉल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन संपन्न हुआ
CG : एस आर हाँस्पिटल एण्ड कॉलेज के खेल मैदान में टेपबॉल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन संपन्न हुआ
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 23, 2025
CG NEWS : डूमरमुड़ा राशन दुकान में घोटाला! तीन माह की पंचिंग, लेकिन राशन सिर्फ दो माह का
CG NEWS : रायगढ़ के राशन दुकान में घोटाला! तीन माह की पंचिंग, लेकिन राशन सिर्फ दो माह का
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?