Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GARIABNAD NEWS: गरियाबंद जिले में विकास की नई बयार,केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने 20 हजार करोड़ रुपयों के अनेक राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाओं को मंजूरी दी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

GARIABNAD NEWS: गरियाबंद जिले में विकास की नई बयार,केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने 20 हजार करोड़ रुपयों के अनेक राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाओं को मंजूरी दी

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/11/09 at 8:10 PM
Veena Chakravarty
Share
3 Min Read
SHARE

राजिम विधानसभा क्षेत्र एवं गरियाबंद जिले के विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान करने वाले राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू द्वारा किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम दिख रहा है जिसका लाभ राजिम विधानसभा और गरियाबंद जिले की जनता को मिलने जा रहा है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित 83 वें अधिवेशन में पहुँचे केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नीतिन गडकरी ने 20 हजार करोड़ रुपयों के अनेक राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाओं को मंजूरी दी।

- Advertisement -

जिसमें गरियाबंद जिले को ओड़िशा से जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 130 (सी) को भी शामिल किया गया है। विदित हो कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए राजिम विधायक रोहित साहू लगातार प्रयासरत रहे एवं विभिन्न अवसरों पर राज्य के मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री एवं केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिलकर व पत्राचार के माध्यम से अवगत कराते रहे हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने जिस मार्ग के निर्माण को मंजूरी दी है उसके 129 किमी का भाग गरियाबंद जिले में पड़ेगा जो क्रमशः पाण्डुका, गरियाबंद, झरियाबाहरा, मदाँगमुड़ा तक बनेगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

नागरिकों को मिलेंगी सुविधाएं

- Advertisement -

इस मार्ग के बनने से पूरे गरियाबंद जिले में विकास की नई बयार देखने को मिलेगी, यह मार्ग गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लॉक के अंतिम छोर को जोड़ने का कार्य करेगी। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के 129 किमी के हिस्से में भी अब जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकेगा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग की मंजूरी मिलने पर गरियाबंद जिले के नागरिकों को सुविधाएं मिल सकेंगी।

- Advertisement -

इसकी मंजूरी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्रुत गति से विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर रही है। जब से प्रदेश में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार जनसुविधाओं के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं जो आगे भी जारी रहेगा। जनता ने जिन आशाओं के साथ विकास कार्यों के लिए हमें चुना था उन कार्यों को फलीभूत करने में हम कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। निरंतर प्रगति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने इस कार्य के लिए केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा छग के लोक निर्माण मंत्री सह उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पूरे गरियाबंद जिलेवासियों की ओर से आभार प्रकट किया है।

TAGGED: @durg, @RAIPUR, #chhattisgarhiya, #chhattisgarhtourism, #follow, #Jharkhand, #photography, #raipurdiaries, #raipurian, #raipurpictures, Ambikapur, bastar, BHILAI, bilaspur, cg, Chhattisgarh, chhattisgarhi, DELHI, Dhamtari, INDIA, jagdalpur, korba, LOVE, RAIGARH, rajnandgaon
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : नवजात का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, माता-पिता की तलाश जारी  CG NEWS : नवजात का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, माता-पिता की तलाश जारी 
Next Article RAIPUR NEWS: विकसित और सुंदर राजधानी रायपुर बनाने का श्रेय डॉ रमन, बृजमोहन,मूणत और सुनील सोनी को: शिव रतन

Latest News

CG Breaking : RPF की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
CG Breaking : RPF की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 17, 2025
Chhattisgarh : बारात जाने की थी तैयारी और अचानक आ धामकी पुलिस : शादी के मंडप से दुल्हा बने प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगी और शारीरिक शोषण का आरोप!
Chhattisgarh : शादी के मंडप से दुल्हा बने प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगी और शारीरिक शोषण का आरोप!
छत्तीसगढ़ May 17, 2025
“ऑपरेशन सिंदूर की गूंज के साथ गरियाबंद में तिरंगे का अभूतपूर्व जयघोष, जनसैलाब ने दिखाया देशभक्ति का रंग”
Grand News May 17, 2025
CG SUICIDE : पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या.., फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूला, सात महीने पहले हुई थी शादी
CG SUICIDE : पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या.., फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूला, सात महीने पहले हुई थी शादी
क्राइम छत्तीसगढ़ बेमेतरा May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?